script…भाजपा की जीत पर बोले मंत्री, पूर्व मंत्री और विधायक | Patrika News
सागर

…भाजपा की जीत पर बोले मंत्री, पूर्व मंत्री और विधायक

भाजपा की जीत

सागरJun 04, 2024 / 10:37 pm

Murari Soni

सागर. लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार भाजपा गठबंधन की जीत पर पूर्व गृहमंत्री व वरिष्ठ विधायक भूपेन्द्र सिंह ने मतदाताओं व भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। ग्वालियर चंबल क्लस्टर प्रभार की चारों लोकसभा सीटों और गृह जिले की लोकसभा सीट पर हुई रिकार्ड जीत पर भूपेंद्र सिंह ने अपने बामोरा स्थित कार्यालय में भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को मिष्ठान खिलाकर खुशी मनाई। कहा कि देश की जनता ने भाजपा के संकल्प पत्र पर लगातार तीसरी बार भरोसा जताया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति की यह यात्रा जारी रहेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के नेतृत्व में संकल्प पत्र में किए गए सभी संकल्पों को पूरा किया जाएगा। भूपेंद्र सिंह ने मतगणना स्थल पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी डॉ. लता वानखेड़े को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी। इस अवसर पर निवर्तमान सांसद राजबहादुर सिंह, डॉ. सुशील तिवारी, भाजपा नेता नवीन भट्ट आदि उपस्थित थे

सुरखी में भाजपा की बड़ी जीत पर मंत्री ने जताया आभार

सुरखी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. लता वानखेड़े को सबसे अधिक करीब 1 लाख से अधिक मत मिले। सुरखी में भाजपा की बड़ी जीत पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि एक बार फिर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बन रहे हैं। प्रदेश में 29 की 29 सीटों पर भाजपा को विजयश्री मिली है। उन्होंने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। कहा कि जीत में अहम भूमिका सुरखी के मतदाताओं की है।

यह कार्यकर्ताओं की जीत है- शैलेंद्र जैन

सागर और ओडि़शा राज्य में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इन्हीं सीटों में से बालासोर लोकसभा की सदर और रैमुना विधानसभा में भी भाजपा ने जीत दर्ज की। इन सीटों के लिए विधायक शैलेंद्र जैन को भाजपा ने संगठन प्रभारी बनाकर भेजा था। भाजपा की जीत पर विधायक जैन ने जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि सागर और ओडि़शा राज्य के चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी जिम्मेदारी को निभाई। उसी का परिणाम है कि हम भारी बहुमत से जीत हासिल कर पाए।

Hindi News/ Sagar / …भाजपा की जीत पर बोले मंत्री, पूर्व मंत्री और विधायक

ट्रेंडिंग वीडियो