scriptvideo कार में बस से भी ज्यादा सवारियां देखकर रह जाएंगे दंग | More than just a few more passengers in the car will be stunned | Patrika News
सागर

video कार में बस से भी ज्यादा सवारियां देखकर रह जाएंगे दंग

सागर जिले के शाहगढ़-बरायठा मार्ग पर कार की छत पर सवारियां बैठा कर ढोई जा रही हैं।

सागरMar 16, 2019 / 01:14 am

हामिद खान

More than just a few more passengers in the car will be stunned

More than just a few more passengers in the car will be stunned

सागर। सागर जिले के शाहगढ़-बरायठा मार्ग पर कार की छत पर सवारियां बैठा कर ढोई जा रही हैं।

सवारी वाहनों पर भले ही छत पर सवारियां बिठाने की परिवहन नियमावली में भले ही मनाही हो लेकिन इसे अमल में कोई नहीं ला रहा है। इसके चलते अक्सर हादसे हो रहे हैं और यात्री घायल हो रहे हैंं। शाहगढ़ बरायठा मार्ग पर चलने वाले यात्री वाहन क्षमता कई गुना अधिक सवारियों को छत पर बैठा कर ढो रहे हैं। ऐसा नहीं है कि पुलिस प्रशासन को इसकी खबर न हो। इन सवारी वाहनों से यात्रियों की जिंदगी से खिलवाड़ की जा रही है। लेकिन इसके बाद इन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जबकि यह वाहन भी जर्जर हालत हैं। वाहनों के फिटनेस भी नहीं देखी जा रही है। सवारी वाहन चालकों द्वारा कार में ठूंस ठूंस कर यात्रियों को भरा रहा है। इन्हें रोकने वाला कोई नहीं है। वाहनों की आवाजाही कम होने के कारण लोग जल्दबाजी के चक्कर में इन वाहनों की छत पर बैठक यात्रा करने को मजबूर हैं। जिनसे मनमाफिक किराया भी वसूला जा रहा है। जबकि आरटीओ कार्यालय द्वारा रोज वाहनों की जांच कर हजारों रूपए का समन वसूला जा रहा है। लेकिन ऐसा लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिससे यात्रियों की जान सुरक्षित रह सके।

Home / Sagar / video कार में बस से भी ज्यादा सवारियां देखकर रह जाएंगे दंग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो