scriptढाई घंटे में ही 7 डिग्री चढ़ा पारा, 41 के पार पहुंचा | mosam mp | Patrika News
सागर

ढाई घंटे में ही 7 डिग्री चढ़ा पारा, 41 के पार पहुंचा

मौसम विभाग ने दी लू चलने की चेतावनी

सागरMar 30, 2019 / 07:08 pm

रेशु जैन

ढाई घंटे में ही 7 डिग्री चढ़ा पारा, 41 के पार पहुंचा

ढाई घंटे में ही 7 डिग्री चढ़ा पारा, 41 के पार पहुंचा

सागर. शहर में लगातार दूसरे दिन झुलसाने वाली गर्मी ने रिकार्ड तोड़ दिए। दिनभर चली गर्म हवाओं से लोग परेशान हो गए। शनिवार को अधिकतम तापमान 41 के पार हो गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री अधिक 41.6 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आगामी तीन दिनों तक लू चलने के आसार हैं और गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी। ऐसे में दोपहर के समय घर से बाहर न निक ले और सावधानी बरतें।
गर्म हवाओं से बढ़ रहा है तापमान
मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार गुजरात और राजस्थान की ओर से गर्म हवा आ रही है। इस कारण तापमान में इजाफा हुआ। इंदौर-खंडवा समेत दक्षिण पश्चिमी मप्र में अभी प्रति चक्रवात बना हुआ है। इससे नीचे की ओ गर्म हवा आकर फैलती है और मौसम में तपिश बढ़ती है।
आज चलेगी लू
मौसम विभाग ने रविवार को लू चलने की चेतावनी दी है। शनिवार को ढाइर्ढ घंटे में ही पारे में ७ डिग्री का उछाल आया। सुबह 8.30 बजे ही अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री पर पहुंच गया था। सुबह 11.30 बजे पारा 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिनभर ऐसी पारे की चाल

सुबह 8.30 बजे – 29.8
सुबह 11.30 बजे – 37.4

सुबह 02.30 बजे – 41.0

शाम 5.30 बजे – 38.4

पिछले सालों में पारे की चाल
2018 – 39.6
2017- 41.0
2016 – 38.2

(नोट-तापमान डिग्री सेल्सियस में है)

Home / Sagar / ढाई घंटे में ही 7 डिग्री चढ़ा पारा, 41 के पार पहुंचा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो