scriptझमाझम बारिश के साथ गिरे ओले | mosam mp | Patrika News
सागर

झमाझम बारिश के साथ गिरे ओले

मौसम में आए बदलाव की वजह से बड़ी ठंडक, अधिकतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री रहा कम

सागरApr 17, 2019 / 08:04 pm

रेशु जैन

झमाझम बारिश के साथ गिरे ओले

झमाझम बारिश के साथ गिरे ओले

सागर.आसमान में छाए बादल बुधवार को जमकर बरसे। सुबह से सूरज का लुका-छिपी का खेल चला और शाम होते ही झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ बड़े-बड़े गिरे ओलों ने शहरवासियों को हैरान कर दिया। शहरभर में करीब 15 मिनिट हुई जोरदार बारिश से ओले बिछ गए। तेज हवा की वजह से पेड़ गिर गए। दो दिनों से अचानक मौसम में बदलाव आ गया है। तापमान में 30 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया।
आधे घंटे तक हुई जोरजार बारिश की वजह से जो जहां थम गया। बिजली गुल होने से शहर में अंधेरा छा गया। ओले गिरने से कटरा बाजार में दुकानों की सटर गिर गई। मौसम खुलने के बाद वापस दुकाने खुलीं। मौसम विभाग के अनुसार शाम 4 बजकर 3 मिनिट से ४ बजकर 15 मिनिट तक ओले गिरे हैं।
१४.८ मिमि हुई बारिश
बुधवार को शहर में आधे घंटे में १४.८ मिमि बारिश हुई है। पिछले २४ घंटे में कुल २४ मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट आई है। अधिकतम तापमान सामान्य से ८ डिग्री कम २८.८ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य ६ डिग्री कम १६.८ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Home / Sagar / झमाझम बारिश के साथ गिरे ओले

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो