scriptकर्जमाफी की सूची में किसान नहीं ढूंढ पा रहे अपना नाम, यह है वजह | MP Jai Kisan Fasal Rin Mafi Yojana | Patrika News

कर्जमाफी की सूची में किसान नहीं ढूंढ पा रहे अपना नाम, यह है वजह

locationसागरPublished: Jan 31, 2019 09:02:33 pm

Submitted by:

sachendra tiwari

नाम देखने लेने पड़ रही दूसरे लोगों की मदद

MP Jai Kisan Fasal Rin Mafi Yojana

MP Jai Kisan Fasal Rin Mafi Yojana

बीना. कर्जमाफी की सूचियों में अपना नाम ढूंढने में किसानों को पसीना आ रहा है, क्योंकि यह सूचियां हिंदी में न बनाकर अंग्रेजी में बनाई गई हैं। किसानों को अपना नाम ढूंढने के लिए दूसरे व्यक्तियों की मदद लेनी पड़ रही है।
सभी बैंकों के बाहर कर्जमाफी की सूचियां चस्पा की गई हैं, जिससे किसान अपना कर्ज देख सकते हैं, लेकिन सूची तैयार करते इसमें बड़ी गलती की गई है और सूचियां हिंदी की जगह अंग्रेजी में बनाई गई हैं। कम पढ़े लिखे किसान जब अपना नाम सूची में देखने के लिए पहुंचते हैं तो अंग्रेजी होने के कारण वह नाम नहीं देख पाते हैं। इसके लिए दूसरों की मदद लेनी पड़ती हैतब कहीं जाकर कर्ज की जानकारी मिल पा रही है। किसान प्रभुदयाल पटेल ने बताया कि वह अपना नाम देखने जब बैंक पहुंचे तो वहां अंग्रेजी में सूची थी, जिसे वह पढ़ नहीं सके।
लीड बैंक से आई हैं सूचियां
इस संबंध में जब बैंक के अधिकारियों से बात की गई तो उनका कहना था कि यह सूचियां लीड बैंक से उनके पास आईथीं। वहां से जो सूचियां अपलोड की गई थीं उन्हीं का प्रिंट निकाला गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो