scriptसर्वे कर पात्र हितग्राहियों के नाम जोड़े जाएं सूची में, लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई | Name of eligible beneficiaries should be added to survey list | Patrika News
सागर

सर्वे कर पात्र हितग्राहियों के नाम जोड़े जाएं सूची में, लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई

खाद्यान्न पर्ची को लेकर बैठक हुई आयोजित

सागरAug 07, 2020 / 08:31 pm

sachendra tiwari

Name of eligible beneficiaries should be added to survey list

Name of eligible beneficiaries should be added to survey list

बीना. लॉकडाउन में बाहर से आए लोगों सहित जो अन्य पात्र हितग्राही हैं उन्हें राशन नहीं मिल रहा है, क्योंकि उनका नाम सूची में नहीं है। शहर और ग्रामीण क्षेत्र में हजारों लोगों के नाम जोड़े जाने हैं। इस संबंध में शुक्रवार को पीजी कॉलेज के सभाकक्षा में सचिव, सहायक सचिवों की बैठक ली गई। बैठक में विधायक महेश राय भी शामिल हुए।
विधायक ने कहा कि खाद्यान्न पर्ची में जिन पात्र हितग्राहियों के नाम नहीं जुड़ पाए हैं उनके नाम सर्वे करके समय-सीमा में जोड़े जाएं, जिससे उन्हें राशन मिल सके। इसके लिए तीन दिन पंचायत में सचिव, रोजगार सहायक रहकर मुनादी कराएं और आवेदन लें। आवेदन आने के बाद जांच कर जो लोग पात्र हैं उनके सूची में नाम जोड़े जाएं। कई पात्र हितग्राही वर्तमान में जनप्रतिनिधि और अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। यदि इस कार्य में कोई कर्मचारी लापरवाही बरतता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सूची बनाते समय कोई भेदभाव न किया जाए। उन्होंने अन्य योजनाओं का लाभ भी हितग्राहियों को दिलाए जाने की बात कही। बैठक में शिवकुमार ठाकुर, अमरप्रताप सिंह, सीइओ आशीष जोशी आदि उपस्थित थे।
शहरी क्षेत्र के लिए नपा में हुई बैठक
शहरी क्षेत्र के पात्र हितग्राहियों के नाम सूची में जोडऩे के लिए विधायक ने नपा में वार्ड मोहर्रर की बैठक ली और सभी को समय-सीमा में सर्वे कर पात्र हितग्राहियों के नाम जोडऩे के लिए कहा है। शहर में करीब एक हजार नाम जोड़े जाने हैं। उन्होंने कहा कि सर्वे सूची तैयार होने के बाद यदि कोई व्यक्ति आता है कि उसका नाम नहीं जुड़ा है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। 1 सितंबर तक पर्ची जनरेट हो जाना चाहिए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो