scriptथाली से गायब हुई प्याज, बदला सब्जी का स्वाद | onion price | Patrika News
सागर

थाली से गायब हुई प्याज, बदला सब्जी का स्वाद

– रसोई का बिगड़ा बजट, महिलाओं ने कम शुरू किया प्याज का इस्तेमाल

सागरDec 09, 2019 / 07:58 pm

रेशु जैन

सागर. प्याज की कीमतें पिछले कुछ दिनों से कम नहीं हो रही हैं। बाजार से लेकर सोशल मीडिया तक लोग प्याज पर चर्चा कर रहे हैं। बाजार में प्याज के फुटकर दाम 80-90 रुपए किलो तक पहुंचने से रसोई का बजट बिगडऩे समेत आम व खास के स्वाद में भी फर्क पड़ा है। अब महिलाओं ने भी मंहगे प्याज का प्रयोग कम कर दिया है। वहीं होटल में भी स्लाद के रूप में मिलने वाले प्याज की जगह मूली का सलाद मिल रहा है। जिन लोगों की प्याज के बगैर बात ही नहीं बनती उनके जायके पर असर हुआ है।
महिलाओं के बिगड़ा बजट

गृहणि ममता साहू ने बताया कि जिस तरह प्याज के भाव बढ़ रहे हैं, उससे उनके रसोई का बजट बिगड़ रहा है, साथ ही रसोई का जायका भी बिगड़ रहा है। 20-30 रुपए किलो के भाव से मिलने वाले प्याज को आज ८० रुपए किलों के हिसाब से बेचा जा रहा है जो आम आदमी नहीं खरीद सकता। जिस तरह से सब्जी के दाम बढ़ रहे हैं, उससे लगता है कि आम आदमी की रसोई से सब्जी गायब हो जाएगी।
आम लोगों की पहुंच से दूर हुआ प्याज

संजना केशरवानी ने बताया कि सब्जियों के रेट से जहां रसोई का बजट बिगड़ता जा रहा है। वहीं सरकार बढ़ रही महंगाई पर कोई काबू नहीं कर रही है। रोजाना के प्रयोग में आने वाली सब्जियों समेत प्याज का रेट नियंत्रित होना चाहिए। अगर इसी तरह भाव में तेजी रही तो आम लोगों से प्याज दूर हो जाएगा। थाली से महंगी प्याज गायब होने से सब्जियों का स्वाद गायब हो गया है।
पानी पुरी और चाट से प्याज गायब

अब चाट और पानी पुरी के ठेलों से प्याज हटा दी गई है। स्ट्रीट फूड में सबसे ज्यादा पसंदीदा और जायकेदार होती है पानी पुरी। इसके साथ बारीक प्याज से स्वाद बारीक प्याज से स्वाद बढ़ जाता है। लेकिन अब पानीपुरी में मटर और पानी ही मिल रहा है। दुकानदारों का कहना है कि प्याज के दाम मंहगे होने से प्याज को हटा दिया है। कुछ दुकानों पर ग्राहकों की विशेष मांग पर थोड़ी प्याज मिल रही है।
ढाबों पर भी नहीं मिलता सलाद

एक ढाबा संचालक ने कहा कि प्याज के बढ़े भाव ने रसोई का बजट और स्वाद का जायका को खराब कर दिया है। पहले वह दाल सब्जी में अच्छे स्तर तक प्याज डालते थे लेकिन अब रसोई में बनने वाले खाने में जहां प्याज का प्रयोग कम कर दिया है। इसके अलावा ग्राहकों की मांग अनुसार पहले आम तौर पर प्याज को सलाद के रूप दे दिया जाता था अब मंहगे प्याज होने के चलते जहां खाने में कम प्रयोग किया जाता है वही प्याज को स्लाद के रूप में काटना कम कर दिया है।
कम हुई बिक्री

व्यापारी राहुल साहू ने बताया कि प्याज के बढ़ते दाम की वजह से बिक्री कम हुई है। अच्छी प्याज के दाम ८० और ९० रुपए किलो है, छोटी प्याज ५० रुपए किलो है। लेकिन छोटी प्याज खराब निकलती है, इसलिए ग्राहक लेना पसंद नहीं करते हैं। बढ़ते दामों की वजह से प्याज की बिक्री में कमी आई है। कुछ ग्राहकों ने प्याज खरीदना बंद कर दिया है

Home / Sagar / थाली से गायब हुई प्याज, बदला सब्जी का स्वाद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो