scriptड्यूटी के दौरान स्मार्ट फोन चलाने वाले पुलिस कर्मियों की अब नहीं खैर, क्या है कारण, पढ़ें खबर | Police can not run smart phones on duty | Patrika News
सागर

ड्यूटी के दौरान स्मार्ट फोन चलाने वाले पुलिस कर्मियों की अब नहीं खैर, क्या है कारण, पढ़ें खबर

सभी थाना प्रभारियों को दिए निर्देश

सागरJul 10, 2019 / 10:13 pm

sachendra tiwari

Police can not run smart phones on duty

Police can not run smart phones on duty

बीना. स्मार्ट फोन पर सोशल साइड और अन्य मनोरंजन में लोग घंटों व्यस्त रहते हैं। शासकीय अधिकारी, कर्मचारी भी ड्यूटी के दौरान इसमें व्यस्त नजर आते हैं। इसके बाद अब पुलिस विभाग ने इसपर सख्ती बरती है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय भोपाल के पत्र अनुसार एसपी अमित सांघी ने सभी थाना प्रभारियों के लिए पत्र जारी किया है।
पुलिस अधिकारी, कर्मचारी महत्वपूर्णस्थलों की सुरक्षा और अत्यंत महत्वपूर्णड्यूटी के दौरान स्मार्ट फोन पर मनोजरंजन करते, सोशल मीडिया पर संवाद करते हुए देखे जाने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने इसे संज्ञान में लिया है। इससे महत्वपूर्णव्यक्ति, महत्वपूर्ण स्थल की सुरक्षा प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है और इसपर आपत्ति उठाईगई है। थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया हैकि महत्वपूर्ण ड्यूटी में बल रवाना करने के पूर्णड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग सिर्फ आवश्यक सूचना के आदान-प्रदान के लिए होगा। मनोरंजन और अनावश्यक वार्तालाप में व्यस्त नहीं रहने की हिदायत दी जाए। यही नहीं रात्रि गश्त और स्थाई, अस्थाईगार्ड में लगे कर्मचारियों की चैकिंग के समय अब अधिकारी को यह भी देखना होगा कि वह अपनी ड्यूटी अच्छे से कर रहा था कि मोबाइल पर व्यस्त था। मोबाइल पर व्यस्त रहने पर गार्ड चैकिंग रजिस्टर में इसकी टीप लिखी जाएगी और प्रतिवेदन प्रस्तुत करना होगा। प्रतिवेदन के आधार पर दंडात्मक कार्रवाईकी जाएगी।
सभी को दी है हिदायत
मुख्यालय से पत्र आने के बाद सभी को ड्यूटी के दौरान स्मार्ट फोन का उपयोग न करने के निर्देश दिए गए हैं। स्मार्टफोन चलाना हैतो ड्यूटी के बाद चलाएं। ड्यूटी के दौरान जरूरी बात करने के लिए ही मोबाइल का उपयोग करें।
अनिल मौर्य, थाना प्रभारी, बीना

Home / Sagar / ड्यूटी के दौरान स्मार्ट फोन चलाने वाले पुलिस कर्मियों की अब नहीं खैर, क्या है कारण, पढ़ें खबर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो