scriptपुलिस अधिकारियों ने वृद्धाश्रम में रोपे पौधे, वृद्धजनों से बात की और समय भी गुजारा | Police officers saplings in plant and talk to old men | Patrika News
सागर

पुलिस अधिकारियों ने वृद्धाश्रम में रोपे पौधे, वृद्धजनों से बात की और समय भी गुजारा

21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के पूर्व एडीजी-एसपी के साथ पुलिस अधिकारी पहुंचे वृद्धाश्रम

सागरOct 18, 2019 / 11:01 pm

संजय शर्मा

पुलिस अधिकारियों ने वृद्धाश्रम में रोपे पौधे, वृद्धजनों से बात की और समय भी गुजारा

पुलिस अधिकारियों ने वृद्धाश्रम में रोपे पौधे, वृद्धजनों से बात की और समय भी गुजारा

सागर. लद्दाख के हॉट स्प्रिंग में 1959 को चीनी सेना के हमले में शहीद केंद्रीय रिजर्व पुलिस के जवानों की याद में 21 अक्टूबर हो देश भर में पुलिस संस्थानों द्वारा आयोजन किए जाते हैं। लेकिन सागर में जवाहरलाल नेहरु पुलिस अकादमी निदेशक एडीजी जी.जनार्दन ने शुक्रवार को इसी उपलक्ष्य में संवेदनाओं को जगाने और मानवीय रिश्तों को गरमाहट देने वाला कार्यक्रम कर इस अवसर को यादगार बना दिया। जिले के प्रमुख पुलिस अधिकारियों के साथ एडीजी शुक्रवार सुबह वृद्धाश्रम पहुंचे। यहां अधिकारियों ने असहाय वृद्धजनों के साथ समय बिताया। उनकी परेशानियों, बीमारियों और घर-परिवार के संबंध में इतने आत्मीय होकर चर्चा की कि वृद्धजनों की आंख नम हो गईं। अधिकारियों ने वृद्धजनों के साथ बिताए पलों को अभूतपूर्व बनाते हुए वृद्धाश्रम में पौधरोपण भी किया। उनके साथ एसपी अमित सांघी, एएसपी राजेश व्यास, मोतीनगर टीआइ संगीता ङ्क्षसह व अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

शहीदों की याद में परेड, रक्तदान-देशभक्ति आयोजन –

जेएनपीए निदेशक जी.जनार्दन ने बताया कि पुलिसकर्मियों की शहादत को हर वर्ष देशभर में पुलिस संस्थानों में याद किया जाता है। हम अपनों को न भूल जाएं इसके लिए अलग-अलग आयोजन भी किए जाते हैं। शुक्रवार को वृद्धजनों के बीच समय बिताकर इस अवसर की शुरूआत हुई है। 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस पर परेड होगी। पुलिसकर्मी व अन्य लोग रक्तदान करेंगे और फिर शाम को देशभक्ति गीतों की छटा बिखरने वाला आयोजन होगा।

चीन की बर्बरता का शिकार हुए थे हमारे पुलिस जवान –

21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट-स्प्रिंग में चीनी सेना ने अचानक हमला कर दिया था। इस हमले के दौरान देश की सीमा की रक्षा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की टुकड़ी ने अदम्य शौर्य दिखाया। चीन की सेना को रोकने अपने प्राणों का उत्सर्ग किया था। देश की अखण्डता को बचाने के लिए असाधारण कार्य करने के कारण इन पुलिस जवानों की याद में देश भर में पुलिस स्मृति दिवस मनाना शुरू किया था। इसमें उन शहीद पुलिसकर्मियों को भी याद किया जाता है जो देश की आंतरिक सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जीवन न्यौछावर कर देते हैं।

 

Home / Sagar / पुलिस अधिकारियों ने वृद्धाश्रम में रोपे पौधे, वृद्धजनों से बात की और समय भी गुजारा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो