scriptलोकतंत्र के महापर्व पर रविवार को होगा 232 केन्द्रों पर मतदान, केन्द्रों पर की जा रही तैयारियां | Polls on 232 centers on Sunday, will be held on the General Assembly o | Patrika News

लोकतंत्र के महापर्व पर रविवार को होगा 232 केन्द्रों पर मतदान, केन्द्रों पर की जा रही तैयारियां

locationसागरPublished: May 10, 2019 09:33:49 pm

Submitted by:

sachendra tiwari

1 लाख 76 हजार 357 मतदाता करेंगे मतदान

political news

Polls on 232 centers on Sunday, will be held on the General Assembly of Democracy

बीना. लोकसभा चुनाव के लिए मतदान रविवार को होना हैं। विधानसभा क्षेत्र में 232 मतदान केन्द्रों पर मतदान होना हैं, जिसमें इस बार 1 लाख 76 हजार 357 मतदाता मतदान करेंगे। मतदान के लिए केन्द्रों पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। साफ-सफाई और केन्द्रों पर पंखे लगाए जा रहे हैं। 232 मतदान केन्द्रों में 60 संवेदनशील और 8 अतिसंवेदनशील केन्द्र शामिल हैं। यहां सुरक्षा व्यवस्था अन्य केन्द्रों की अपेक्षा ज्यादा रहेगी। गर्मीज्यादा होने के कारण मतदान केन्द्रों पर पंखों की व्यवस्था की गई है। केन्द्र ज्यादा होने के कारण कूलर लग पाना संभव नहीं हो पा रहा है। साथ ही पानी के लिए मटकों की व्यवस्था की गई है और बाहर टेंट भी लगेगा, जिससे मतदाताओं को धूप में परेशान न होना पड़े। शुक्रवार से सभी केन्द्रों पर सफाई कार्य कराना शुरू हो गया है, क्योंकि शनिवार की दोपहर से मतदान दलों का आना शुरू हो जाएगा। दल आने के पूर्व ही केन्द्रों की व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी जाएंगी।
गांव और शहर में बनेंगे दो-दो मॉडल केन्द्र
ग्राम बिहरना और देहरी में दो मॉडल मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। शहरी क्षेत्र में भी दो मॉडल केन्द्र गनेश वार्ड, गांधी वार्ड मेंहैं जो केन्द्रीय विद्यालय में बनाए गए हैं। साथ ही दो पिंक केन्द्र सर्वोदय भवन और उत्कृष्ट स्कूल बनाए गए हैं। मॉडल केन्द्रों पर विशेष साज सज्जा, बैठने की उचित व्यवस्था, साफ-सफाई, पानी सहित सहित अन्य सुविधाएं होंगी। पिंक केन्द्रों पर महिला स्टाफरहेगा।
टैंकर, मटके की है व्यवस्था
जनपद पंचायत सीईओ ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के सभी केन्द्रों पर मटके रखवाए गए हैं और जहां पानी के स्रोत नहीं हैं वहां टैंकर भी रखे गए हैं, जिससे पानी की कमी न हो। सभी जगह बिजली, पंखे की व्यवस्था भी की गई है। कूलर लगाना केन्द्रों पर संभव नहीं है।
फैक्ट फाइल
मतदान केन्द्र 232
महिला मतदाता 83279
पुरुष मतदाता 93072
थर्डजेंडर 06

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो