scriptसजने लगे माता के दरबार, भक्त कर रहे हैं आरधना की तैयारी | preparing for worship | Patrika News
सागर

सजने लगे माता के दरबार, भक्त कर रहे हैं आरधना की तैयारी

शहर में गणेश उत्सव की तरह इस बार नवरात्र महोत्सव की भी धूम रहेगी। जल्द ही नवरात्र महोत्सव शुरू हो जाएगा। बाजारों में देवी प्रतिमाएं स्थापितशहर में गणेश उत्सव की तरह इस बार नवरात्र महोत्सव की भी धूम रहेगी।

सागरOct 03, 2021 / 09:13 pm

Atul sharma

सागर.शहर में गणेश उत्सव की तरह इस बार नवरात्र महोत्सव की भी धूम रहेगी। जल्द ही नवरात्र महोत्सव शुरू हो जाएगा। बाजारों में देवी प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। इन पंडालों में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।देवीजी के पंडालों में भक्तों की संख्या सीमित रहेगी और कोरोना गाइडलाइन का पालन भी किया जाएगा। शहर की विभिन्न समितियों ने पंडाल बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। 5 अक्टूबर तक पंडाल बना लिए जाएंगे और 7 अक्टूबर को प्रतिमा विराजित कर दी जाएगी। मूर्तिकार भी ने प्रतिमाओं को फाइनल टच दे रहे हैं।
सोने-चांदी के आभुषण से होगा माता का श्रंृगार

सराफा बाजार में मां दुर्गा की स्थापना के लिए तैयारी की जा रही हैं। इस वर्ष यहां सुंदर पंडाल बनाया जा रहा है। सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम सोनी ने बताया कि पंडाल में समिति के सदस्य मौजूद रहेंगे, भक्तों की ज्यादा भीड़ एकजुट न हो इसका ध्यान रखा जाएगा। सोनी ने बताया कि हर वर्ष की तरह माता का श्रृंगार भी सोने-चांदी के आभषुण से होगा। सोनी ने बताया कि यहां माता का इतना सुंदर श्रंृगार होता है कि भक्त दूर-दूर से देखने आते हैं। समिति में अंकित रीछई,संजू मुखिया और अभिषेक सोनी सहित अन्य सदस्य व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।
चमेली चौक में स्थापित प्रतिमा का नहीं होगा विसर्जन

चमेली चौक पर हर वर्ष महाकाली की प्रतिमा स्थापित की जाती थी, लेकिन अब यहां रोजाना महाकाली के दर्शन हो रहे हैं। भक्तों के द्वारा देवी जी के भव्य मंदिर का निर्माण कराया जा चुका है। रोजाना माता की आरती हो रही हैं। इस वर्ष यहां माता की जो प्रतिमा स्थापित हो रही है वह पत्थर से बनी हुई है। दशहरा पर माता पालकी में नगर भ्रमण के लिए निकलेंगी। इस बार माता की प्रीतिमा विसर्जन नहीं होगा बल्कि मंदिर में मूर्ति की स्थापन होगी। हर अमावश्या को अभिषेक होगा। समिति में मिंटे महाराज, आशीष कठल, पप्पू गुप्ता, बाटू दुबे,सोनू उपाध्याय,बबलू साहू, सन्तोष पटेल ने बताया मंदिर प्रांगण के ही नवरात्रि का आयोजन होगा।
मां सिद्धेश्वरी की होगी स्थापना

भीतर बाजार में सर्व सिद्धेश्वरी बाल काली कमेटी द्वारा 21 फुट वाली प्रतिमा की स्थापना की स्थापना होगी। मां सिद्धेश्वरी अपने पुत्र बाल गणेश के साथ विराजमान होगी एवं पंडाल आकर्षण का केंद्र रहेगा। इस बार कोरोना से बचाव हेतु वैक्सीन लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया जाएगा।

Home / Sagar / सजने लगे माता के दरबार, भक्त कर रहे हैं आरधना की तैयारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो