scriptरक्षाबंधन पर बहन ने सजाई भाई की कलाई, मिला स्नेह और रक्षा का संकल्प, जेल में बहनों के गिरे आंसू | Raksha Bandhan 2018 celebration and rakhi in jail | Patrika News
सागर

रक्षाबंधन पर बहन ने सजाई भाई की कलाई, मिला स्नेह और रक्षा का संकल्प, जेल में बहनों के गिरे आंसू

celebration

सागरAug 26, 2018 / 01:53 pm

Samved Jain

रक्षाबंधन पर बहन ने सजाई भाई की कलाई, मिला स्नेह और रक्षा का संकल्प, जेल में बहनों के गिरे आंसू

रक्षाबंधन पर बहन ने सजाई भाई की कलाई, मिला स्नेह और रक्षा का संकल्प, जेल में बहनों के गिरे आंसू

सागर. रक्षाबंधन का त्यौहार रविवार को जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। सुबह से घरों में बहन-भाई के इस त्यौहार को लेकर तैयारियां शुरू हो गई। बहनें सजधज कर अपने भाईयों के घर पहुंची। जहां ईश्वर पूजन के बाद भाई को तिलक, मिष्ठान, पूजन, नारीयल, रुमाल के साथ बहन ने राखी बांधी।

इस मौके पर बच्चों में विशेष उत्साह देखने मिला। अनेक जगहों पर धार्मिक अनुष्ठान भी हुए। जिसमें भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस मौके पर नेताओं का रक्षाबंधन भी विशेष रहा। अस्पताल में राखी बांधने स्कूल की बच्चियां पहुंची तो, आरएसएस कार्यकर्ताओं ने वार्ड-वार्ड जाकर रक्षासूत्र बांधा।

भाई और बहन के इस विशेष त्यौहार को लेकर अधिकांश घरों में बहनों ने शनिवार की रात में प्लानिंग कर ली थी। जिससे सुबह होने की त्यौहार की धूम घरों में नजर आने लगी। उपहार को लेकर भाईयों ने भी बहनों पर कटाक्ष शुरू कर दिए, वहीं बहनें भी अपने अंदाज में इसका जवाब देती नजर आई। दोपहर की बेला में अधिकांश बहनों ने भाई की कलाई पर राखी सजाईं और उपहार पाकर अपनों के साथ खुशियां मनाईं। सुबह से शुरू हुआ रक्षाबंधन का त्यौहार रात तक चलता रहा।

इस त्यौहार पर लगभग सभी घरों में सामान्य भोजन की छुट्टी रही। यहां विशेष पकवान तैयार किए गए। जिसे ग्रहण करके सभी ने त्यौहार मनाया। इसके लिए भी महिलाओं ने खूब तैयारी की थी। चांदनी जैन का कहना है कि त्यौहार को खास बनाने के लिए विशेष पकवान की आवश्यकता होती है। इसके लिए उन्होंने कचौड़ी चाट इस त्यौहार पर बनाई थी। जिसका स्वाद लेकर सभी ने त्यौहार एंजवाय किया। इसी तरह अन्य घरों में भी माहौल रहा।

रक्षाबंधन पर अपने बहन-भाईयों के घर जाने के साथ-साथ अधिकारी-कर्मचारी वर्ग ने छुट्टी का भी जमकर लुफ्त उठाया। ये लोग अपने-अपने वाहनों से पिकनिक स्पॉट, वॉटर फाल, लॉग ड्राइव, होटल और अपने फ्रेंड्स के यहां पहुंचकर मस्ती करते नजर आए। इसके अलावा मूवीज देखने और शाम के वक्त घूमकर मनोरंजन करते भी बहुत से परिवार देखे गए।

रक्षाबंधन पर सबसे ज्यादा एक्साइटेड बच्चे रहे। सुबह से ही भाई-बहन इसे लेकर हलचल करते नजर आए। इसके अलावा पापा, मामा द्वारा मिलने वाले उपहारों का इंतजार बच्चों को रहा। साथ में लजीज पकवान और घूमने जाने का मौका भी बच्चों के लिए रोमांच भरा था। रक्षाबंधन पर सबसे ज्यादा खुश बच्चे ही नजर आए।


जेल पहुंची बहनों ने भाईयों की सजाई कलाई
रक्षाबंधन के त्यौहार पर जिला जेल में बहनें अपने भाईयों को राखी बांधने पहुंची। जहां भाई की पीड़ा को देखकर बहनों और उनके साथ गई मां और पत्नियों की आंख से आंसू आ गए, जिसे भाई समझाते नजर आए। राखी बांधने के अलावा जितना समय भी अपनों के साथ बिताने का मिला, सबने बिताया। इस दौरान जेल के बाद और अंदर काफी भीड़ नजर आई।

रक्षाबंधन के त्यौहार पर जेल में बंद अपने भाई की कलाई पर राखी सजाने के लिए बहनें सुबह से ही जेल परिसर में पहुंच गई। जहां लंबी लाइन में लगकर अपने भाई से मिलने का इंतजार किया। जैसे ही बहन ने भाई को देखा आंखों से आंसू झलकने लगे। ऐसा एक नहीं बल्कि हर बहन के साथ हुआ। इधर भाई भी चेहरा झुकाकर भावुक नजर आए। भाई से मिलने के लिए मिले समय में राखी बांधकर बहनों ने हालचाल जाना। साथ ही रक्षासूत्र बांधने के बाद दोबारा ऐसा कर्म नहीं करने की शपथ भाईयों से ली, जिससे के जेल आना पड़े।

भाईयों ने भी बहन को गलत काम नहीं करने का संकल्प दिलाया। सुबह ९ बजे से दोपहर तक बहनों की कतार भाईयों को राखी बांधने के लिए लगी रही। यहां करीब २५० बहनें अपने भाईयों से मिली। इस दौरान जेल परिसर के मैदान में दरी डालकर कैदियों को उनके परिजनों को बैठने की व्यवस्था की गई थी। बहनों के साथ-साथ मां, पत्नियां और बच्चे भी अपने संबंधितों से मिलने पहुंचे।


Home / Sagar / रक्षाबंधन पर बहन ने सजाई भाई की कलाई, मिला स्नेह और रक्षा का संकल्प, जेल में बहनों के गिरे आंसू

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो