scriptजल्द होगा दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का नियमितीकरण | Regularization of daily salaried employees will happen soon | Patrika News
सागर

जल्द होगा दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का नियमितीकरण

जल्द होगा दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का नियमितीकरण

सागरOct 22, 2019 / 03:58 pm

vishnu soni

जल्द होगा दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का नियमितीकरण

जल्द होगा दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का नियमितीकरण

मप्र नगर निगम/ नगरपालिका अधिकारी-कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेंद्र सोलंकी ने कर्मचारियों में जोश, मकरोनिया नगरपालिका में इकाई का किया गठन
सागर. प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में जहां पर दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का नियमितीकरण शेष रह गया है, उनको जल्द ही इसका लाभ मिलेगा। सातवें वेतनमान, समयमान-वेतनमान समेत अन्य मांगों को लेकर शासन से कई बार पत्राचार हो चुका है। यह बात सोमवार को शहर प्रवास के दौरा मध्यप्रदेश नगर निगम /नगर पालिका अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेंद्र सोलंकी ने कही। इस मौके पर निगम सभाकक्ष में कर्मचारियों नेताओं की बैठक भी हुई, जिसमें स्थानीय स्तर की समस्याओं व मांगों को लेकर भी चर्चा हुई। कर्मचारी संघ के प्रांतीय संयुक्त सचिव व सागर संभाग के प्रभारी राजेश सिंह राजपूत, संयुक्त कर्मचारी संघ अध्यक्ष माधव कटारे ने बताया कि नगर इकाई द्वारा बीते दिनों किए गए प्रदर्शन से प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराया है। आगामी प्रदर्शनों की रूपरेखा जल्द ही तैयार की जाएगी। इस बैठक के बाद मकरोनिया नगरपालिका इकाई का भी गठन किया गया। इस मौके पर धर्मेंद्र बंटू बोहरे, वीरू कुडरया, आनंद मंगल गुरू, मनोज चौबे, आनंद दुबे, दामोदर ठाकुर, शरद बरसैंया, सूरज मछंदर समेत अन्य शामिल रहे।

Home / Sagar / जल्द होगा दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का नियमितीकरण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो