scriptस्कूलों में खुलेंगे विज्ञान केंद्र | Science Center | Patrika News
सागर

स्कूलों में खुलेंगे विज्ञान केंद्र

शिक्षक छात्र-छात्राओं को फिजिक्स, कैमिस्ट्री और बॉयोलॉजी से जुड़े अलग-अलग प्रयोग कराएंगे।

सागरApr 10, 2019 / 08:33 pm

रेशु जैन

स्कूलों में खुलेंगे विज्ञान केंद्र

स्कूलों में खुलेंगे विज्ञान केंद्र

सागर. शहर में माध्यमिक स्कूलों में पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए विज्ञान केंद्र खोले जाएंगे, जहां वे विज्ञान के प्रयोग कर सकेंगे। इसमें छात्रों को थ्योरी के साथ प्रैक्टिकल के टास्क दिए जाएंगे। वहीं उन्हें विज्ञान के सिद्धांतों से भी परिचय कराया जाएगा। इसका मकसद छात्र-छात्राओं की रुचि विज्ञान के प्रति बढ़ाना है। इसका फायदा छात्रों को यह होगा कि अभी तक जिन सिद्धांतों को वे केवल किताबों में पढ़ते थे, उनका प्रैक्टिकल भी वे आसान ट्रिक्स के साथ कर सकेंगे।

इस केंद्र में विज्ञान से जुड़े शिक्षक छात्र-छात्राओं को फिजिक्स, कैमिस्ट्री और बॉयोलॉजी से जुड़े अलग-अलग प्रयोग कराएंगे। साथ ही खगोल विज्ञान से जुड़ी गतिविधियां भी आयोजित कराई जाएंगी। छात्र-छात्राएं अपनी रुचि के हिसाब से केंद्र का हिस्सा बन सकते हैं। इसके अलावा इस सेंटर में प्रतियोगिताएं भी होंगी, जिसमें हिस्सा लेकर छात्र- छात्राएं अपने अनोखे विचारों को अन्य साथियों के साथ साझा कर पाएंगे। माध्यमिक स्कूलों में शुरू होने वाले इन केंद्रों में कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राएं शामिल हो सकेंगे। इसके लिए स्कूलों को राशि भी दी जाएगी

Home / Sagar / स्कूलों में खुलेंगे विज्ञान केंद्र

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो