scriptसर्वार्थ सिद्धि योग में मनाई जाएगी शनि जयंती, वट सावित्री अमावस्या का रहेगा संयोग | Patrika News
सागर

सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाई जाएगी शनि जयंती, वट सावित्री अमावस्या का रहेगा संयोग

हिंदु धर्म में शनिदेव को न्याय का देवता माना गया है। वे लोगों को उनके कर्म के अनुसार फल प्रदान करते हैं। साथ ही शनिदेव कई कष्टों का भी निवारण करते हैं।

सागरMay 31, 2024 / 09:33 pm

रेशु जैन

shani jyanti

shani jyanti

शहर के शनि मंदिरों में तेल और तिल अर्पण करने उमड़ेगी भक्तों की भीड़

सागर. हिंदु धर्म में शनिदेव को न्याय का देवता माना गया है। वे लोगों को उनके कर्म के अनुसार फल प्रदान करते हैं। साथ ही शनिदेव कई कष्टों का भी निवारण करते हैं। इस बार शनि जयंती 6 जून को मनाई जाएगी। इसी दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। साथ ही इसी दिन वट सावित्री का पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में इन विशेष तिथियों का एक साथ पडऩा बेहद ही शुभ संयोग माना जा रहा है।
शनि जयंती पर कबूलापुल स्थित शनि मंदिर में पूजा-अर्चना व शनि देव को तेल अर्पण करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। इसके साथ ही भूतेश्वर मंदिर, परेड हनुमान मंदिर, बाघराज मंदिर परिसर स्थित शनि मंदिर में भी श्रद्धालु पूजा-अर्चना करेंगे। दिन में तेल, तिल अर्पण आदि के बाद शाम 6 बजे विशेष आरती होगी। पंडित रूपेश शास्त्री ने बताया कि पहलवान बब्बा मंदिर में होमत्मक अखंड यज्ञ होगा। यज्ञ प्रात: 5.00 बजे पंचांग पूजन के बाद आरंभ होगा। यज्ञ की पूर्णाहुति रात्रि 11. 00 बजे होगी। हवन सामग्री सभी श्रद्धालुओं को नि:शुल्क दी जाएगी।
भाग्य विधाता है शनि देवता

ज्योतिषाचार्य पं. शिवप्रसाद तिवारी ने बताया कि शनिदेव को भाग्य विधाता और न्याय का देवता माना जाता हैं। शनिदेव की पूजा से सभी तरह के अनिष्ठ खत्म हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि इस दिन पितरों की तृप्ति के लिए तर्पण, दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है, इसीलिए अमावस्या पर तीर्थ स्नान, जाप और व्रत करने से ऋण और सभी पापों से मुक्ति मिलती है। उन्होंने बताया कि शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए कड़वा तेल, काले उड़द, काले तिल, लोहा, काला कपड़ा और नीला पुष्प भी श्रद्धालु शनि देव को अर्पित करते हैं। इस दौरान शनि के पौराणिक मंत्र की एक माला का जाप करने से लाभ मिलता है।

Hindi News / Sagar / सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाई जाएगी शनि जयंती, वट सावित्री अमावस्या का रहेगा संयोग

ट्रेंडिंग वीडियो