सागर

चुनाव लड़ने 25 वार्डों के लिए अब तक 109 लोगों ने ली एनओसी

नगरीय निकाय चुनाव लडऩे के पहले नपा की एनओसी जरूरी

सागरJun 12, 2022 / 05:43 pm

sachendra tiwari

So far 109 people have taken NOC for 25 wards to contest elections

बीना. नगरीय निकाय चुनाव में पार्षद पद का आवेदन जमा करने से पहले उम्मीदवारों को नगरपालिका से एनओसी लेना जरूरी है। इस बार चुनाव में नगर पालिका अध्यक्ष को पार्षदों में से ही चुना जाएगा। इसलिए पार्षद का चुनाव लडऩे के लिए लोगों की संख्या बढ़ गई है। शहर के कुल 25 वार्ड में अभी तक 109 लोगों को एनओसी जारी कर दी है। इसमें शनिवार को 95 व रविवार को शाम पांच बजे तक 14 एनओसी जारी की गईं। ताकि वह चुनाव का फॉर्म भर सकें। इसके लिए नपा में एक कर्मचारी की ड्यूटी अलग से लगाई गई है। दरअसल निकाय चुनाव के लिए 11 जून से नाम निर्देशन कार्य शुरू हो गया है। निकाय चुनाव के संभावित उम्मीदवार जलकर, संपत्तिकर सहित किसी भी प्रकार का बकाया नगरपालिका में नहीं होने की एनओसी के लिए आवेदन कर रहे हैं। नपा के चुनाव वर्ष 2014 में हुए थे और दो वर्षों से परिषद भंग थी।
किसी भी पार्टी ने नहीं घोषित किए प्रत्याशी
कांग्रेस से भाजपा में आए व नए आरक्षण के बाद पुराने पार्षदों को दूसरे वार्ड से लडऩे के लिए जमीन तलाशनी पड़ रही है। इतना ही नहीं जो लोग कांग्रेस से भाजपा में आए हैं वह भी यहां पर चुनाव लडऩे के लिए टिकट मांग रहे हैं। इसलिए दोनों ही पार्टियों को अभी टिकट का वितरण करने में दिक्कत हो रही है। इसके लिए पार्टी पदाधिकारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
रविवार को देरी से पहुंचा कर्मचारी, परेशान हुए लोग
रविवार को एनओसी आवेदन जमा करने वाला नपाकर्मी निर्धारित समय दस बजे नहीं पहुंचा और करीब एक घंटे तक लोग एनओसी फॉर्म जमा करने का इंतजार करते रहे।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.