scriptघड़ी लगाते समय वास्तु का भी रखें ध्यान, ये होगा फायदा | Special on Watch Day | Patrika News
सागर

घड़ी लगाते समय वास्तु का भी रखें ध्यान, ये होगा फायदा

वॉच डे पर विशेष : बाजार में आ रही हैं कई वैरायटी की घड़ी

सागरJun 19, 2019 / 03:55 pm

manish Dubesy

Special on Watch Day

Special on Watch Day

सागर. इंटीरियर में दीवार घड़ी कमरे की सजावट में चार चांद लगा देती है। दीवार घड़ी न केवल समय दिखाती है, बल्कि लोगों के एक निश्चित स्थिति को भी दर्शाती है, इसलिए शहर में आजकल विभिन्न वैरायटी की घड़ी बाजार में मौजूद हैं। बाजार में ऐसी कई वुडन के डिजाइनर घड़ी हैं जिसे देखकर आप रुक ही जाएंगे। वुडन वॉच में कई तरह के डिजाइन हैं जिसमें हिरण, फ्लॉवर, पट्टा वॉच, गिटार, सूरज आदि वॉच की डिजाइन शहरवासी खूब पसंद कर रहे हैं। ये घड़ी दुकानों के अलावा हस्तशिल्प बाजारों में देखने को मिलती हैं। इन घडिय़ों को खरीदने के लिए शहरवासी हस्तशिल्प मेलों का इंतजार करते हैं।
वुडन के अलावा फोटोफे्रम वाली घड़ी भी इन दिनों बाजार में अधिक देखने को मिलती है। इसमें फैमली के साथ वाली फोटो के घड़ी रहती है। व्यापारी अंकुर जैन ने बताया कि इसमें कई तरह की वैरायटी और साइज हैं। जिसे लोग अपने घरों की दिवारों के मुताबिक पसंद करते हैं। इनकी कीमत ५०० रुपए से २००० रुपए तक है। इसके अलावा गिटार, साइकल, टेडी जैसी डिजाइन में भी घड़ी को पसंद किया जा रहा है।
शहर के व्यापारियों की माने तो घड़ी की ऑनलाइन बिक्री अधिक बढ़ी है। कई ब्रांडेड कंपनियों के ऑफर ग्राहकों को मिल रहे हैं। कभी-कभी ५० प्रतिशत तक की छूट रहती है। ऐसे में पिछले दो से तीन सालों में ऑनलाइन व्यापार में तेजी आई है और शहर के व्यापार में कमी। हेंड वॉच लोग अधिकतर ऑनलाइन खरीदना पसंद कर रहे हैं।
घड़ी लगाते समय वास्तु का भी रखें ध्यान
घ र की साज-सजावट का खास हिस्सा घडिय़ां भी होती हैं लेकिन वास्तु के अनुसार घडी सही दिशा में लगाने की सलाह दी जाती है। जिससे घर-परिवार की खुशहाली पर बहुत अच्छा असर पड़ता है। पं. केशव महाराज ने बताया कि आजकल बाजार में कई तरह की डिजाइनर घडिय़ां आसानी से मिलती है लेकिन इनको लगाने के लिए कुछ बातों का जानकारी होना भी बहुत जरूरी है।

खाली दीवार पर कोई घड़ी या फिर एक तस्वीर ही लगा दी जाएं को घर की खूबसूरती खिल उठती है। घड़ी लगाने से पहले इस बात का ख्याल रखे कि इसे कभी दक्षिण दिशा की ओर न लगाएं। वास्तु के अनुसार यह दिशा घड़ी के लिए अच्छी नहीं होती।
घड़ी को न तो दीवार के ज्यादा ऊपर और न ही ज्यादा नीचे लगानी चाहिए। घड़ी रखते समय इस बात का ध्यान रखें कि इसे किसी ऐसी जगह पर लगाएं जहां आपको काम करते समय देखने की आसानी हो। उत्तर या पश्चिम दिशा में इसे लगा सकते हैं।
घड़ी को समय-समय पर साफ करते रहें। इससे साफ-सफाई भी हो जाएगी और आपके लिए भी अच्छा रहेगा।
बंद या खराब घड़ी को दीवार पर न टांगे। कुछ लोग इस बात का गौर किए बिना दीवारों की सजावट के लिए लगा कर रखते हैं। घड़ी हमेशा चलती हुई ही होनी चाहिए।
टूटे हुए शीशे की घड़ी को घर में रखना अच्छा नहीं होता और घड़ी में अलग सैल खत्म हो जाएं तो तुरंत बदल दें।

Home / Sagar / घड़ी लगाते समय वास्तु का भी रखें ध्यान, ये होगा फायदा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो