सागर

शान से फहराया तिरंगा, दी गई सलामी, सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए आयोजित

शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस

सागरJan 27, 2020 / 10:01 pm

sachendra tiwari

tiranga hoisted with pride, salute given, cultural program held

बीना. गणतंत्र दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया गया। शासकीय, अशासकीय कार्यालयों, स्कूलों और घरों में लोगों ने झंडा फहराया। शहर का मुख्य कार्यक्रम उत्कृष्ट स्कूल प्रांगण में आयोजित किया गया, जहां मुख्य अतिथि विधायक महेश राय, जनपद अध्यक्ष सावित्री यादव ने झंडा फहराया। उत्कृष्ट स्कूल में झंडा फहराने के बाद मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन विधायक ने किया। इसके बाद गुरुदेव पब्लिक स्कूल, बीना पब्लिक स्कूल, नाभिनंदन दिगबंर जैन स्कूल, उत्कृष्ट स्कूल, गोमती नंदन स्कूल, शासकीय कन्या स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर और गल्र्स कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक गायन और नृत्य की प्रस्तुति दी गई। प्रस्तुति देने वाले सभी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वालों को भी सम्मानित किया गया। जिमसें तहसीलदार प्रशांत अग्रवाल, थाना प्रभारी नवल आर्य, आरक्षक मुकुल शुक्ला, सतेन्द्र, अनिल झा, लोकेन्द्र यादव को सम्मानित किया। साथ ही शिक्षक केके जैन और जनपद पंचायत में पदस्थ एचआर दुबे को सम्मानित किया गया। संचालन केके जैन, डॉ. रश्मि जैन ने किया। इस अवसर पर एसडीएम केएल मीणा, प्रचार्य एसपी तिवारी, सीएमओ पीएस बुंदेला, बीआरसीसी दीपचंद चौधरी आदि उपस्थित थे। सरस्वती शिशु मंदिर में उपाध्यक्ष वायएम आठले ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
ब्लॉक कांग्रेस ने मनाया कार्यक्रम
ब्लॉक कांग्रेस द्वारा आंबेडकर तिराहा स्थित बाबा साहब की प्रतिमा स्थल पर ध्वजारोहण और महापुरुषों को पुष्पांजलि दी। ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश मुख्यमंत्री का संदेश का वाचन ब्लॉक अध्यक्ष दीनदयाल उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम को प्रभुसिंह ठाकुर, अभय सिंघई, छोटाबाबू राय ने संबोधित करते हुए गणतंत्र दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त। शशि केथोरिया ने आभार व्यक्त किया।
कॉलेजों में फराया तिरंगा
शासकीय गल्र्स कॉलेज में ध्वजारोहण किया गया। देश के वीर शहीदों को पुष्प अर्पित कर पुण्य स्मरण किया। प्राचार्य डॉ. चंदा रत्नाकर द्वारा कॉलेज में उपस्थित सभी को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई और संकल्प पत्र का वाचन किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को जिम्मेदारी निभानी होगी तभी देश का चहुमुखी विकास होगा। इस अवसर पर समीक्षा दांगी, सोनाली, पूजा बुंदेला, एकता सोनी, रोशनी अहिरवार, समीक्षा दांगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। शासकीय पीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. एमएल सोनी द्वारा एनसीसी एवं एनएसएस परेड का निरीक्षण किया गया और ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि है, युवा राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी करें।
ग्रामीण क्षेत्रों में मनाया गया गणतंत्र दिवस
ग्राम बसाहरी में प्रभात फेरी निकाली गई, पंचायत, सोसाइटी और आंगनबाड़ी में ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल बसाहरी में गणतंत्र दिवस पर 12 वीं के 20, 10 वीं के 38 वर्ष 2018-19 में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने पर प्राचार्य प्रभात यादव ने सम्मानित किया। अध्यक्षता कल्यान सिह राजपूत ने की। ग्राम भानगढ़ पंचायत में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।

Home / Sagar / शान से फहराया तिरंगा, दी गई सलामी, सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए आयोजित

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.