scriptvideo: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निकाली तिरंगा यात्रा, भारत माता की हुई आरती | tiranga yatra drawn from the main routes of the city | Patrika News

video: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निकाली तिरंगा यात्रा, भारत माता की हुई आरती

locationसागरPublished: Aug 14, 2019 09:07:52 pm

Submitted by:

sachendra tiwari

आज शान से फहराएगा तिरंगा

tiranga yatra drawn from the main routes of the city

tiranga yatra drawn from the main routes of the city

बीना. स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एक दिन पहले बुधवार को नगर के मुख्य मार्गों से तिरंगा यात्रा और भारता माता की विशाल आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ आंबेडकर तिराहा से किया गया। यात्रा सर्वोदय चौराहा, स्टेशन रोड, कच्चा रोड होते हुए चौराहे पर संपन्न हुई, जहां भारत माता की आरती की गई। यात्रा में शामिल हुए छात्र-छात्राएं, शहरवासी तीन रंगों की पगड़ी पहने हुए थे और देशभक्ति से ओतप्रोत गीत के साथ यात्रा आगे बढ़ रही थी। यात्रा में भारत माता सहित अन्य झांकियां सजाई गई थीं। कार्यक्रम में संयोजक भूपेन्द्र यादव ने आभार व्यक्त किया।
उत्कृष्ट स्कूल परिसर में होगा मुख्य कार्यक्रम
स्वतंत्रता दिवस आज नगर में धूमधाम से मनाया जाएगा। शहर का मुख्य कार्यक्रम उत्कृष्ट स्कूल परिसर में होगा जहां सुबह 9 बजे विधायक महेश राय, नपा अध्यक्ष नीतू राय, जनपद अध्यक्ष सावित्री यादव द्वारा झंडा फहराया जाएगा। इसके पूर्व सुबह 8 बजे नगर पालिका में ध्वजारोहण किया जाएगा।
उत्कृष्ट स्कूल परिसर में ध्वजारोहण के बाद स्कूली छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम के लिए स्कूल परिसर में तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। पंडाल, बेरीकेट्स सहित अन्य व्यवस्थाएं कराई गई हैं। उत्कृष्ट स्कूल के साथ-साथ सभी शासकीय, अशासकीय कार्यालय, कॉलेज और स्कूलों में ध्वजारोहण किया जाएगा। स्कूलों में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। शासकीय कार्यालयों की सजावट भी की गई है।
पूर्व संध्या पर हुए कार्यक्रम
बीओआरएल द्वारा चलाए जा रहे शिक्षा आपके द्वार कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 22 ग्रामों के 29 केन्द्रों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें स्वयंसेवियों द्वारा विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में बताया गया। साथ ही बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। देश की रक्षा की शपथ भी ली तो वहीं कई विद्यार्थियों द्वारा नाटक, प्रस्तुत कर देश की संस्कृति व सभ्यता को बताया। ग्राम हांसलखेड़ी, पठार और बंटौरा में मुख्य कार्यक्रम हुए। भारतीय इतिहास पर ग्राफिक्स मूवी दिखाई गई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो