27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हर स्टूडेंट के काम की खबर, अब विद्या के लिए वेबसाइट पर ‘बरसेगी’ लक्ष्मी

कई बार होनहार विद्यार्थी की पढ़ाई में धन की कमी आड़े आ जाती है, ऐसा न हो इसी के लिए विद्या लक्ष्मी पोर्टल की शुरुआत की गई थी.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Aakash Tiwari

•

Updated: 28 Oct 2017, 11:28 PM IST

vidyalaxmi portal

vidyalaxmi portal

सागर. आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के चलते कई बार छात्र उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। आगे पढ़ाई जारी नहीं रख पाते। ऐसा न हो, इसलिए केंद्र सरकार ने एजुकेशन लोन के लिए १५ अगस्त २०१५ को विद्या लक्ष्मी पोर्टल शुरू किया था। प्रचार-प्रसार की कमी के चलते विद्यार्थी पोर्टल के माध्यम से लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। ऐसे में यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा विभाग को निर्देशित किया है कि वे विद्या लक्ष्मी पोर्टल को अपने संस्थान की वेबसाइट से लिंक करें, ताकि संस्थान से सम्बंधित छात्रों को उक्त पोर्टल नजर आए।

यूजीसी ने विवि और कालेजों को यह भी निर्देश दिया है कि पोर्टल का छात्रों के बीच जमकर प्रचार-प्रसार करें, ताकि जरूरतमंद और गरीब छात्र ज्यादा से ज्यादा लाभ ले सकें। यूजीसी ने यह पहल वित्त और मानव संसाधन विकास मंत्रालय के निर्देश के बाद की है। खास बात यह है कि इस पोर्टल की शुरुआत इन दोनों ही मंत्रालयों ने दो साल पहले की थी, लेकिन यह उतनी लोकप्रिय नहीं बन पाई, जैसी उम्मीद की जा रही थी।

‘रुक जाना नहीं’ और ओपन स्कूल की परीक्षाएं आठ दिसंबर से

छात्रों को ऑनलाइन आवेदन पर ही लोन मंजूर कर दिया जाता है। सूत्रों की मानें तो अभी तक छात्रों को लोन के लिए इंटरनेट पर इस पोर्टल की तलाश करनी पड़ती है। नई व्यवस्था के तहत छात्रों को अपने संस्थान की वेबसाइट पर पोर्टल का लिंक मिलने से सुविधा होगी।

ऐसा क्या हुआ कि पुलिस को लगानी पड़ी दौड़

ऐसे करें आवेदन लोन के लिए
1- www.vidyalakshmi.co.in पोर्टल पर आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए आपके पास खुद का मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी होना आवश्यक है।
2- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आप अपेक्षित लोन स्कीम सर्च कर उसके लिए आवेदन कर सकेंगे।

सम्बद्धता के फेर में फंसे 27 कॉलेजों को नैक की नो

स्कॉलरशिप के लिए
www.scholarships.gov.in यानी एनएसपी यह एक नेशनल पोर्टल है। इसमें तमाम तरह की स्कॉलरशिप की जानकारी दी गई है। केंद्र सरकार की स्कीम, यूजीसी, एआईसीटीई और राज्यों की स्कीम की जानकारी और दी गई है।

शासन स्तर से होगा
यूजीसी के इस तरह के निर्देश की जानकारी नहीं है। यदि इस पोर्टल को लिंक करना है तो यह उच्च शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर ही होगा, जो शासन स्तर से किया जाएगा।
जीएस रोहित, अतिरिक्त संचालक, उच्च शिक्षा