scriptमंदिर में किए दर्शन, जीत के बाद क्या बोली लता वानखेड़े | Patrika News
सागर

मंदिर में किए दर्शन, जीत के बाद क्या बोली लता वानखेड़े

सागर लोकसभा सीट के लिए 12 राउंड के नतीजे आ गए हैं। जिसमें भाजपा की प्रत्याशी लता वानखेड़े बढ़त बनाए हुए हैं। चुनाव परिणाम के नतीजे स्पष्ट होने के बाद लता वानखेडे मंदिर पहुंची।

सागरJun 04, 2024 / 12:32 pm

रेशु जैन

lok sabha election

lok sabha election

सागर. सागर लोकसभा सीट के लिए 12 राउंड के नतीजे आ गए हैं। जिसमें भाजपा की प्रत्याशी लता वानखेड़े बढ़त बनाए हुए हैं। चुनाव परिणाम के नतीजे स्पष्ट होने के बाद लता वानखेडे मंदिर पहुंची। उन्होंने मंदिर में पूजा -अर्चना की और अपनी सफलता श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया। उन्होंने कहा कि ये जीत छोटे और बड़े सभी कार्यकर्ताओं की है। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार मानती हूं और ये जीत उनकी जीत है। उन्होंने कहा कि वे 29 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रही हैं। तभी वरिष्ठ लोगों ने उन पर भरोसा जताया। निरंतर दो माह से जनता के बीच जाकर काम किया। कार्यकता और जनता का आभार व्यक्त करते हैं।
सागर लोकसभा

भाजपा आगे- 187720
लता वानखेड़े भाजपा-324611
चन्द्रभूषण सिंह कांग्रेस- 136891

Hindi News/ Sagar / मंदिर में किए दर्शन, जीत के बाद क्या बोली लता वानखेड़े

ट्रेंडिंग वीडियो