scriptआसमान साफ होने से बढ़ेगी ठंड, 28 को बारिश के आसार | Weather News Clear Clouds indicate Heavy Cold and Rain | Patrika News

आसमान साफ होने से बढ़ेगी ठंड, 28 को बारिश के आसार

locationसागरPublished: Jan 25, 2020 06:13:54 pm

Submitted by:

Faiz

अफगानिस्तान पर सक्रीय पश्चिमी विक्षोभ 27 जनवरी तक उत्तर भारत का रुख कर सकता है। जिसके प्रभाव के चलते शहर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

weather news

आसमान साफ होने से बढ़ेगी ठंड, 28 को बारिश के आसार

सागर/ बीते दो दिनों से प्रदेशवासियों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली हुई है। मौसम साफ होने के कारण तेज धूप के चलते तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शुक्रवार से शहर में हवाओं का रुख ठंड के विपरीत उत्तरी हो चला है, ज्सके कारण आज सागर के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शुक्रवार को शहर का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि शनिवार का अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, फिलहाल अफगानिस्तान पर सक्रीय पश्चिमी विक्षोभ 27 जनवरी तक उत्तर भारत का रुख कर सकता है। जिसके प्रभाव के चलते शहर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

27 जनवरी से सक्रीय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण 28 से 30 जनवरी के बीच तक प्रदेश के मण्डला, उज्जैन, सागर जिले में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। हालांकि, प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम शुष्क है। लेकिन अब भी कई इलाकों में ठंड का असर देखा जा रहा है। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रीवा, उमरिया, नौगांव और रायसेन में दर्ज किया गया। हालांकि शुक्रवार को मध्‍य प्रदेश में अनेक जिलों में जहां सुबह से दोपहर तक तेज धूप खिली रही वहीं कई जगह ठंडी हवाओं की वजह से भी जन जीवन पर असर पड़ा। जिससे लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है।

 

पढ़ें ये खास खबर- 26 January Special : सुबह 6 बजे से शहर में नहीं आ सकेंगे भारी वाहन, इस तरह डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक


पश्चिमी विक्षोभ बनेगा फिर बारिश का कारण

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी अफगानिस्तान की ओर सक्रीय नजर आ रहा है। आगामी 27 जनवरी तक जिसका असर प्रदेश के कई इलाकों पर दिखाई दे सकता है। फिलहाल इसका असर मध्य प्रदेश के पूर्वी और मध्य भागों सहित उत्तरी छत्तीसगढ़ में दिखाई देने लगा है। इसके प्रभाव से देश के कई गिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की और मध्यम बारिश शुरु हो गई है। अरुणाचल प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश होने लगी है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आगामी 24 घंटों के भीतर यहां कई हिस्सों में बर्फबारी भी हो सकती है। असम में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ी हैं। सिक्किम, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और दक्षिणी तटीय तमिलनाडु में एक-दो स्थानों में छिटपुट बारिश दर्ज की गई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो