scriptनगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री जयर्वधन सिंह का किया स्वागत | Welfare of Urban Administration and Housing Minister Jaywaryan Singh | Patrika News
सागर

नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री जयर्वधन सिंह का किया स्वागत

नगर पंचायत का दर्जा दिलाए जाने का आश्वासन दिया।

सागरFeb 07, 2019 / 01:13 am

हामिद खान

Welfare of Urban Administration and Housing Minister Jaywaryan Singh

Welfare of Urban Administration and Housing Minister Jaywaryan Singh

सागर। ग्राम ढाना में अल्प प्रबास पर आए नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री जयवर्धन सिंह का में जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे। जिन्होंने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं। ग्राम पंचायत ढाना को लोगों ने नगर पंचायत का दर्जा दिलाए जाने की मांग की। इसके लए युवा साथियों नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री सिंह को दर्जनों ज्ञापन सौंपे। जिसके बाद उन्होंने नगर पंचायत का दर्जा दिलाए जाने का आश्वासन दिया।वहां मौजूद लोगों ने उनका पुष्पमाला पहना कर जोरदार किया।

शाहगढ़ में भी हुआ स्वागत

शाहगढ़ . मंत्री जयवर्धन सिंह छतरपुर जाते समय कुछ समय के लिए शाहगढ़ में रुके। इस दौरान मंडलम अध्यक्ष दीपक सिंघई, पार्षद जयंत शाह, मुकेश जैन, रामस्वरूप सोनी, गोविंद सेन, दुर्गेश आदि ने मुलाकात की। इस मौके पर बड़ी संख्या में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों के कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो