scriptमां के बाद बच्चों के शव भी कुएं में मिले, होली पर पूरे गांव में छाया मातम | Woman found dead in well, fear of having two children | Patrika News
सागर

मां के बाद बच्चों के शव भी कुएं में मिले, होली पर पूरे गांव में छाया मातम

बुधवार से लापता थी महिला, बच्चे, मायके पक्ष ने लगाए प्रताडऩा के आरोप

सागरMar 02, 2018 / 03:43 pm

anuj hazari

बीना. खिमलासा थानांतर्गत ग्राम मढऩा निवासी एक महिला का शव गुरुवार की शाम कुएं में मिला था। कुएं में बच्चों के शव होने की भी आशंका थी। शुक्रवार सुबह बच्चों के शव कुएं में मिले। बुधवार की दोपहर से मां, बच्चे घर से लापता थे।
थाना प्रभारी शैलेन्द्रप्रताप राजावत ने बताया कि कविता पति सरनाम अहिरवार 26 वर्ष, बेटा प्रिंस 7 वर्ष और आरती 6 वर्ष के साथ बुधवार की दोपहर से लापता थी। गुरुवार की शाम कुएं में महिला का शव होने की जानकारी परिजनों को मिली और मौके पर देखा तो वह शव कविता का था। पुलिस को सूचना देकर महिला का शव बाहर निकाला गया था, लेकिन दोनों बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला था। कुएं में करीब साढ़े ग्यारह फीट पानी होने और रात हो जाने के कारण बच्चों की तलाश नहीं हो पाई थी, जिससे शुक्रवार सुबह तलाश शुरू की गई और सुबह करीब 9.30 बजे बच्चों के शव कुएं में मिले। शवों को पीएम के लिए खुरई अस्पताल भेजा गया है। इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है। होली का त्योहार भी ग्रामीण नहीं मना रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

प्रताडऩा का आरोप

महिला की शादी को करीब दस वर्ष हुए हैं। यूपी के सतौरिया गांव में महिला का मायका है और महिला के मायके पक्ष का कहना है कि ससुराल के लोग कविता को प्रताडि़त करते थे, जिसके चलते वह परेशान थी। इसी के चलते यह कदम उठाया होगा। 

कुएं में गिरने से युवती की मौत
मंडीबामोरा. ग्राम सूजा चक्क में द्रोपती बाई पुत्री मुंशीलाल विश्वकर्मा 14 वर्ष का कुएं पर पानी पीते समय पैर फिसल गया और वह कुएं में जा गिरी। पानी में डूबे रहने से उसकी मौत हो गई। मौके पर एएसआई जगदीश सिंह पहुंचे और शव निकलवा कर कुरवाई अस्पताल में पीएम कराया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Home / Sagar / मां के बाद बच्चों के शव भी कुएं में मिले, होली पर पूरे गांव में छाया मातम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो