
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सहारनपुर। समाज पर जब-जब संकट आया है ताे संत समाज की सुरक्षा के लिए समाज के उद्धार के लिए खड़े हुए हैं। आज किसान परेशान है किसान तबाह हाे रहा है। ऐसे में यूपी के मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ काे या ताे किसानाें के साथ खड़ा हाे जाना चाहिए या फिर इस्तीफा दे देना चाहिए।
यह बात बुधवार काे सहारनपुर पहुंचे काल्कि पीठाधीश्वर के आचार्य प्रमाेद कृष्णम ने कही।
उन्हाेंने कहा कि देश में हालात बदलने हाेंगे हिन्दु-मुस्लिम एकता पर बल देते हुए आह्वान किया कि आज के बाद मंदिरों की हिफाजत इमरान मसूद करेगा और मस्जिदों की हिफाजत देश के संत करेंगे। आचार्य कृष्णम यहां चिलकाना कस्बे में आयाेजित किसा पंचायत काे संबाेधित कर रहे थे। उन्हाेंने कहा कि सरकार किसानाें की नहीं सुन रही लेकिन अब किसानाें के साथ संत खड़े हाेंगे और हरिद्वार में आयाेजित हाेने जा रहे कुंभ में एक लाख महात्मा ( संत ) किसानाें के हित में खड़े हाेने का संकल्प लेंगे।
'सबका साथ सबका विकास' भाजपा के नारे काे चुनाैती देते हुए उन्हाेंने कांग्रेस की तारीफ में कसीदे पढ़ते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी उस समंदर की तरह है जाे सभी काे अपने साथ लेकर चलती है। संसद में छलके प्रधानमंत्री के आंसुओं पर भी आचार्य प्रमाेद कृष्णम ने टिप्पणी करते हुए कहा यह आंसू ट्रंप के लिए थे। ट्रंप चले गए माेदी इसलिए दुखी हैं उन्हे किसानाें का दुख नहीं दिखता।
Published on:
10 Feb 2021 04:38 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
