scriptशाकम्भरी देवी दर्शन काे जा रहे श्रद्धालु के साथ घटी एेसी घटना देखने वालाें के मुंह से निकल गई चींख | Devotee going to Shakumbhari devi died | Patrika News
सहारनपुर

शाकम्भरी देवी दर्शन काे जा रहे श्रद्धालु के साथ घटी एेसी घटना देखने वालाें के मुंह से निकल गई चींख

शाकम्भरी देवी दर्शन काे जा रहे थे रामपुर मनिहारान के श्रद्धालु, रास्ते में नहर में नहाते वक्त हुआ हाद्सा

सहारनपुरSep 21, 2018 / 06:55 pm

shivmani tyagi

saharanpur news

young boy

सहारनपुर।

शाकम्भरी दर्शन काे जा रहे श्रद्धालुआें के जत्थे में शामिल एक युवक कलसिया नहर में नहाते वक्त डूब गया। गर्मी अधिक हाेने की वजह से कलसिया नहर के पास पहुंचने पर ये श्रद्धालु नहर में नहाने लगे थे। इसी दाैरान एक श्रद्धालु की डूबने से माैत हाे गई। करीब दाे घंटे तक चले सर्च अॉपरेशन के बाद शव काे नहर से निकाला जा सका। युवक की माैत के बाद श्रद्धालु जत्थे में काेहराम मच गया आैर बीच से अपनी यात्रा काे रद्द कर यह जत्था वापस लाैट गया। यह घटना क्षेत्र में दुःख आैर चर्चा का विषय बनी हुई है।
घटना शुक्रवार की है। इन दिनाें हर राेज बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए शाकम्भरी सिद्धपीठ जा रहे हैं। इसी क्रम में रामपुर मनिहारा से भी श्रद्धालुआें का एक जत्था दर्शन के लिए जा रहा था। बताया जाता है कि शुक्रवार काे तेज धूंप हाेने की वजह से यहां रास्ते में जत्थे में शामिल श्रद्धालु कलिसया नहर में नहाने लगे। इसी दाैरान तेज बहाव हाेने की वजह से रामपुर मनिहारान का ही रहने वाला मनीष पानी में डूब गया। इसके डूबते ही अन्य श्रद्धालुआें में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अन्य श्रद्धालुआें ने डूब रहे मनीष काे बचाने की काेशिश की लेकिन कामयाब नहीं हाे सके। देखते ही देखते मनीष पानी में डूब गया। श्रद्धालुआें न जब देखा कि मनीष काे बचाना मुश्किल है ताे उन्हाेंने शाेर मचा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सर्च अॉपरेशन चलाया। बताया जाता है कि करीब दाे घंटे तक पानी में मनीष की तलाश हाेती रही। दाे घंटे बाद इसका पता चल सका लेकिन तब तक काफी देर हाे चुकी थी। मनीष की माैत हाे चुकी थी। इसकी माैत की घटना से काेहराम मच गया आैर जत्थे में शामिल लाेग कलसिया से वापस रामपुर मनिहारान के लिए रवाना हाे गए। इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस की आेर से नहर किनारे सावधानी बरतने के सलाह दी गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो