script13 मार्च 2019 बुधवार को मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का राशिफल | 13 march 2019 Rashifal Daily Rashifal Today Rashifal daily horoscope | Patrika News
सहारनपुर

13 मार्च 2019 बुधवार को मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का राशिफल

13 March 2019 Wednesday Horoscope, Aaj Ka Rashifal, Today Horoscope, Rashifal, 13 मार्च 2019 बुधवार को मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का दैनिक राशिफल

सहारनपुरMar 13, 2019 / 02:43 pm

shivmani tyagi

saharanpur

rashifal 12 march 2019

13 मार्च का सभी राशि का राशियाें का राशिफल जाने से पहले जानते हैं 13 मार्च काे क्या याेग बन रहे हैं। ज्याेतिष के अनुसार बुधवार आज राेहिणी नक्षत्र है दाेपहर के समय विष्कुंभ याेग बन रहा है। आज प्रीति याेग भी बन रहा है। चंद्रमा आज वृषभ राशि में रहेगा। ताे आईए जानते हैं मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का राशिफल। सभी राशियाें का राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी आैर आचार्य पंडित राेहित वशिष्ठ।
आज का राशिफल मेष राशि | aaj ka Rashifal Mesh Rashi

मेष राशि (Aries) चू, चे, चाे, ला, ली, लू, ले, आे अ
मेष राशि वालों के लिए बुधवार का दिन सामान्य है लेकिन वाणी में आपकी कठोरता रहेगी। आज गुस्सा करने से आपको बचना है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें। परिवार में किसी बुजुर्ग महिला से आज धन प्राप्ति होने के योग भी आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं लेकिन धैर्य आपको बनाकर रखना होगा। आज आपके व्यवहार में जल्दबाजी उचित नहीं है। कोई भी निर्णय करने से पहले सोच समझ कर ही कदम आगे बढ़ाना है।
आज का राशिफल वृष राशि | Aaj ka Rashifal Vrish Rashi
वृष राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, आे, वा, वी, वू, वे, वाे
वृषभ राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। मानसिक रूप से आज खुद को शांत महसूस करेंगे। जो लोग पढ़ाई करते हैं उनके लिए आज अच्छा समय है। आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज अध्ययन में मन लगाएं। मेहनत करना आज आपके लिए बेहद जरूरी है। आज खर्च की आशंकाएं वृषभ राशि वालों की राशि में दिखाई दे रही हैं। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, काे, हा
मिथुन राशि वालों के लिए दिन सामान्य से कम बेहतर है। आज आपका मन दिन भर चंचल बना रहेगा। कुछ ऐसी घटनाएं आपके आसपास घटित हाेंगी जाे आपको निराश कर देंगी लेकिन नकारात्मक विचारों से आज आपको दूर रहना है। सकारात्मकता अपने अंदर बनाए रखिए अपने स्वास्थ्य के प्रति भी आपको सचेत रहने की सलाह दी जाती है। अच्छी बात यह है कि आज धन लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं।

आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal Kark Rashi
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हेे, हाे, डा, डी, डू, डे, डाे
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे लेकिन चिड़चिड़ापन आपके स्वभाव में हावी होने की कोशिश करेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए किसी अवसर की तरह है। आज तरक्की के रास्ते आपके लिए खुलेंगे। प्रमोशन के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज काले रंग के कुत्ते को अपने हाथों से दूध पिलाना आपके लिए शुभ है।
आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, माे, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है। धैर्य बनाए रखें जो लोग नौकरी पेशा हैं उनके लिए अच्छी खबर है। आज उनके कार्य में गति आएगी और पिछले दिनों से जिन परेशानियों से घिरे हुए थे उनमें सफलता मिलेगी। दोपहर बाद कोई अच्छा समाचार मिलेगा। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात के योग भी आपकी राशि में बन रहे हैं। यह मुलाकात आपके मन काे प्रसन्न कर देगी आैर पुराने रुके हुए कार्याें गति आएगी। आज किसी से भी आपकाे घृणा नहीं करनी है।

आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal Kanya Rashi
कन्या राशि (Virgo) टाे, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पाे
कन्या राशि वालों के लिए दिन अच्छा है लेकिन आत्मविश्वास में कमी महसूस कर सकते हैं। आज धैर्य बनाए रखें। जल्दबाजी आपके स्वभाव में उचित नहीं है। जो लोग नौकरी करते हैं उनके लिए दिन सामान्य से कम बेहतर है। आज कुछ कठिनाइयां दैनिक कार्यों में आपको उठानी पड़ सकती हैं। किसी पर भी आंख बंदमूंदकर विश्वास करना आपके लिए उचित नहीं है।
आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal Tula Rashi
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, राे, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रहेगा लेकिन आज गुस्से की अधिकता तुला राशि वालों की राशि में दिखाई दे रही है। आज खुशियों से आपको बचकर रहना है। छाेटी-छाेटी बाताें पर गुस्सा करना आपके लिए उचित नहीं है। परिवार के सदस्यों से बहस करने से बचे। पिछले कुछ दिनों से जिन परेशानियों से घिरे हुए हैं उनमें कमी आएगी लेकिन अपनी वाणी में मधुरता बनाकर रखनी होगी। आज धन लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रहेगा।
आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi

वृश्चिक राशि (Scorpius) ताे, ना, नी, नू, ने, ना, या, यी, यू
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। बुधवार का दिन आपके लिए किसी अवसर की तरह है। आज धन लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। जो लोग नौकरी करते हैं उनके लिए आज प्रमोशन के योग बने हुए हैं। कारोबारियों और व्यापारियों के लिए धन लाभ के योग बने हुए हैं। आज किसी से भी आपको ईर्ष्या नहीं करनी चाहिए। आज किसी गरीब व्यक्ति को अपने हाथों से भोजन देना आपके लिए शुभ है।
आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal Dhanu Rashi
धनु राशि (Sagittarius) ये, याे, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे
धनु राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। बुधवार का दिन अच्छे योग आपके लिए लेकर आया है। आज परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति से धन लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा सचेत रहना है। वाहन चलाते समय भी आपको थोड़ी सी सजगता बरतनी होगी। आज किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना आपके लिए उचित नहीं है। जीवन साथी से भरपूर प्रेम भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है।

आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Capricornus) भाे, जा, जी, खी, खू, खा, खाे, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए दिन सामान्य से कम बेहतर है। आज आपका मन अशांत रहेगा। चिंताएं आपको घेरने की कोशिश करेंगी। जो लोग नौकरी करते हैं उनके लिए भी आज का दिन सामान्य से कम बेहतर है। आज ट्रांसफर की आशंकाएं आपके साथ बनी हुई है। कार्य छेत्र में बदलाव हो सकता है। विस्तार हो सकता है। कुछ नई जिम्मेदारियां भी आपकी बढ़ सकती हैं। जो भी जिम्मेदारी आपको मिली उन्हें चुनौती के रूप में स्वीकार करें।
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal Kumbh Rashi
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गाे, सा, सी, सू, से, साे, दा
कुंभ राशि वालों के लिए दिन आज का सामान्य से काम बेहतर है। आज भावनाओं में आपको नहीं बहना है। बुद्धि और विवेक का इस्तेमाल करना है। पारिवारिक जिम्मेदारियों में आज बढ़ोतरी होगी। मानसिक तनाव हो सकता है। दोपहर को कोई अच्छा समाचार आपको मिलेगा। आज धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिलेगा। आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ध्यान कीजिए आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी और वैभव बढ़ेगा।
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal Meen Rashi
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, दे, दाे, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए दिन अच्छा है लेकिन आज घरेलू तनाव आपकाे घेरने की काेशिश करेगा। आज खर्च की आशंका भी आपकी राशि में दिखाई दे रही है। इसलिए खर्च करते समय सावधानी बरतें। आज परिवार को समय दे बच्चों से बातें कीजिए परिवार की शुरुआत कीजिए पिछले दिनों से जो कंफ्यूजन चल रहे हैं, उन्हें दूर करने का समय है। आज गुस्से काे दूर रखकर परिवार के सदस्याें से बातें की कीजिए। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह भी आज आपकाे दी जाती है।

Home / Saharanpur / 13 मार्च 2019 बुधवार को मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो