scriptरविवार आज का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल | 25 August 2019 Rashifal in hindi Sunday Horoscope with prediction | Patrika News
सहारनपुर

रविवार आज का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल

रविवार 25 अगस्त का सभी राशियाें का राशिफल
जानिए क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे
यह भी जानिए कैसा रहने वाला है आज का दिन

सहारनपुरAug 24, 2019 / 10:54 pm

shivmani tyagi

राशिफल 25 अगस्त 2019, रविवार का भविष्यफल जानने के लिए आईए जानते हैं सभी राशियाें का चंद्र राशिफल। सभी राशियाें का आज का राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी और आचार्य पंडित राेहित वशिष्ठ।
राशिफल, मेष राशि | Aries Horoscope (Mesh Rashi) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ
मेष राशि वालों के लिए अच्छे योग बने हुए हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए रविवार आज का दिन अच्छा रहने वाला है। छुट्टी का दिन होने के बावजूद थोड़ा व्यस्त रहेंगे। जो आपके कार्य चल रहे हैं उन्हें पूरा करने का समय है। समय का सदुपयोग कीजिए। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है। कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे तो आज शुरुआत कर सकते हैं। किसी को भी धन उधार देने से बचें।
राशिफल वृषभ राशि | Taurus Horoscope (Vrishabha Rashi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
25 अगस्त का दिन वृषभ राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों को अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। आज विवाह के योग बने हुए हैं। अच्छा रिश्ता आपके लिए आ सकता है। दिन-भर अनोखी ऊर्जा से खुद काे भरा हुआ महसूस करेंगे। क्रोध से आज आपको बचना ।है छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा भी नहीं करना है। दोपहर के समय कुछ ऐसी घटनाएं आपके आसपास घट सकती हैं जो तनाव का कारण बनेगी लेकिन पारिवारिक सदस्यों का सहयोग आज आपको प्राप्त हो रहा है। भाग्य आज आपके साथ है। जिस कारण विरोधी खुद ही परास्त हो जाएंगे।

राशिफल मिथुन राशि | Gemini Horoscope (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा
मिथुन राशि वालों के लिए 25 अगस्त 2019 का दिन सामान्य से थोड़ा सा काम बेहतर है लेकिन आज आपकी राशि में धन लाभ के योग बने हुए हैं। अगर कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आज दोपहर 11:00 बजे के बाद ही नया कार्य करना बेहतर रहेगा। आर्थिक मसलों पर आज आपके ग्रह अच्छे बने हुए हैं लेकिन जल्दबाजी में निर्णय नहीं करने हैं। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में भी मिथुन राशि वाले सफलता प्राप्त करेंगे। खर्च की आशंकाएं हैं, भौतिक सुख के लिए आज आप खर्च करेंगे।
राशिफल कर्क राशि | Cancer Horoscope (Kark Rashi) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
कर्क राशि वालों के लिए रविवार का दिन अच्छे लोग लेकर आया है। आमदनी बढ़ेगी लेकिन समस्याएं मानसिक दबाव डाल सकती हैं। ऐसे में आपको धैर्य बनाए रखना है। आप दूसरों का दुख नहीं देख पाते और जल्दी ही भावनाओं में बह जाते हैं लेकिन आपको ना कहना भी सीखना होगा। कुछ अपने ही लोग आपके इस व्यवहार का गलत लाभ उठाने की आज कोशिश कर सकते हैं। किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना उचित नहीं है। आज किसी ब्राह्मण को अपने हाथों से पीले रंग का फल दान करें इससे आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी।

राशिफल सिंह राशि | Leo Horoscope (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि वालों के लिए रविवार का दिन अच्छे योग लेकर आया है लेकिन मेहनत के अनुरूप फल आपको नहीं मिलेंगे। ऐसे में निराश होने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने कार्य ईमानदारी से करते रहिए। भविष्य में आपको लाभ मिलेंगे। आज किए गए कार्यों का लाभ आपकाे भविष्य में भी मिलेगा। संतान के प्रति चल रही चिंताओं में कमी आएगी। आज दूसरे लोग आप के समर्थन में खड़े होंगे। जिससे आपका वैभव बढ़ेगा और आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आज से आपका अच्छा समय शुरू होने जा रहा है। भगवान श्री कृष्ण का ध्यान कीजिए। श्री कृष्ण जन्माष्टमी से आपके भाग्य में अच्छे योग बन रहे हैं।
राशिफल कन्या राशि | Vigro Horoscope (Kanya Rashi) टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
कन्या राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है। दैनिक कार्यों में कुछ कठिनाइयां आपको भुगतनी पड़ सकती हैं। अपने कार्यों का आकलन कीजिए जो कार्य आप कर रहे हैं आप उनसे बेहतर कर सकते हैं। आज खुद का आकलन करने का समय है। गुस्से से आपको दूर रहना चाहिए। ध्यान रखिएगा कन्या राशि वालों को कभी भी काले रंग के कुत्ते को लात नहीं मारनी है। ऐसा करने से आपका वैभव छिन हो जाएगा और आपके भाग्य में जो योग बन रहे हैं उनका लाभ भी मिल पाएगा। आज जीवनसाथी से अच्छी सलाह और भरपूर प्रेम आपको मिलने वाला है।
राशिफल तुला राशि | Libra Horoscope (Tula Rashi) रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक मसलाे में आपको जीत प्राप्त होगी। जो आपकी आर्थिक परेशानियां चल रही थी उनमें कमी आएगी। आज से आपका अच्छा समय शुरू होने जा रहा है लेकिन आपको अभिमान करने से बचना है। अभिमान आपका दुश्मन है। अपने धन का प्रदर्शन करना भी आपके लिए ठीक नहीं है। पारिवारिक सदस्यों से बात कीजिए जो कन्फ्यूजन चल रहे हैं उन्हें दूर करने का समय है। आज मधुर वाणी से सभी कार्य संपूर्ण होंगे और आप दूसरों का दिल जीत लेंगे। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन उत्तम है। अगर आप प्रिय से अपने मन की बातों का इजहार करना चाहते हैं तो आपको सफलता मिलेगी। आज मछलियाें काे अपने हाथों से भाेजन देना आपके लिए शुभ है।
राशिफल वृश्चिक राशि | Scorpio Horoscope (Vrishchik Rashi) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू
वृश्चिक राशि वालों के लिए 25 अगस्त 2019 का दिन अच्छे योग लेकर आया है। नौकरी पेशा लोगों के लिए सामान्य से बेहतर योग बन रहे हैं। प्रिय से किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकते हैं। इसलिए बहस करने से बचना है छोटी-छोटी बातों पर भी गुस्सा आपको नहीं करना चाहिए। आज भौतिकवादी वस्तुओं पर आप खर्च कर सकते हैं लेकिन ध्यान रखिएगा आमदनी से अधिक खर्च करना आपके लिए उचित नहीं है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो आज अचल संपत्ति में निवेश कीजिए। लंबे समय के लिए किया गया निवेश अच्छे फल देने वाला है।
राशिफल धनु राशि | Sagittarius (Dhanu Rashi) ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे
धनु राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी लेकिन दोपहर के समय कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। वाणी में मधुरता बनाकर रखनी है। कोई भी ऐसे शब्द नहीं कहने हैं जो दूसरों को बुरे लगते हाें। आज झूठ का सहारा लेना आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। आप जो है सच्चाई के साथ आगे आइए किसी से भी आपको डरने की आवश्यकता नहीं है। आज भाग्य आपके साथ है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ध्यान कीजिए। श्री राम आपके सभी कार्यों को पूर्ण करेंगे और आपको भाग्य का फल प्राप्त कराने में सहायक साबित होंगे। आज मंदिर में लाल रंग का फल चढ़ाएं इससे आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी।

राशिफल मकर राशि | Capricorn (Makar Rashi) भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए सामान्य से बेहतर योग बने हुए हैं। आज आप लाभ के पद पर हैं लेकिन अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। सामान्य से अधिक मेहनत आज के दिन करनी पड़ेगी। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है। जितना कार्य आप करेंगे उसका फल आपको प्राप्त होगा। आज की गई मेहनत भविष्य आपके काम आने वाली है। जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए भी आज का दिन अच्छा है। आज अपने मन को एकाग्र करने के लिए अच्छा साहित्य पढ़ें। अच्छा संगीत सुनें अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह आपको दी जाती है। स्वास्थ्य में गिरावट की आशंका बनी हुई हैं। आज किसी कन्या को अपने हाथों से वस्त्र भेंट करें ऐसा करने से आपके दुश्मन परास्त होंगे शांत होंगे।

राशिफल कुंभ राशि | Aquarious Horoscope (Kumbh Rashi) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
कुंभ राशि वालों के लिए रविवार का दिन किसी अवसर की तरह है। आपने अपने जो अधूरे कार्य छोड़े हुए हैं आज उन्हें पूरा करने का समय है। परिवार को समय दीजिए। परिवार को समय देने से आज आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। आज कोई भी नया कार्य शुरू करने से आपको बचना चाहिए अपने पुराने रुके हुए कार्यों में गति लाने का समय है। अपने कार्यों को पूर्ण करने का समय है। आज आपकी राशि में पूर्णता के योग बने हुए हैं। आर्थिक लाभ भी आज आपको होने वाले हैं। मित्रों के सहयोग से आज आपको लाभ प्राप्त होंगे लेकिन ध्यान रखिएगा आज विवाद करने से आपको बचना है आपका कानूनी पक्ष कमजोर है।

राशिफल मीन राशि |Pisces Horoscope (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है। अच्छे योग मीन राशि वालों की राशि में बने हुए हैं। वाहन चलाते समय मीन राशि वालों को सावधान रहना होगा। सड़क पार करते समय भी आपको आज सावधानी बरतनी है। आज सड़क पर दूसरे लोगों की गलती का खामियाजा मीन राशि वालों को भुगतना पड़ सकता है। आपको ऐसा लग सकता है कि आज राह चलते लोग आपसे विवाद करने की उलझने की कोशिश करेंगे लेकिन ऐसे में आप को शांत रहना है। धैर्य रखना है गुस्से से आपको बचना है।

Home / Saharanpur / रविवार आज का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो