scriptमेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का 15 अप्रैल का राशिफल | Aaj ka Rashifal 15 april 2019 Monday rashifal Today Rashifal horoscope | Patrika News
सहारनपुर

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का 15 अप्रैल का राशिफल

– Rashifal Mesh, Vrishabha, Mithun, Kark, Singh, Kanya, Tula, Vrishchik, Dhanu, Makar, Kumbh, meen
– मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का राशिफल

सहारनपुरApr 14, 2019 / 08:29 pm

shivmani tyagi

saharanpur

rashifal 12 march 2019

aaj ka Rashifal Daily Rashifal 15 अप्रैल साेमवार का दिन ज्याेषित के अनुसार खास है। सप्ताह के पहले दिन साेमवार काे अलग-अलग राशि वालाें जातकाें के लिए अलग-अलग याेग बन रहे हैं। आईये जानते हैं सभी राशियाें का राशिफल।
15 अप्रैल सोमवार को सूर्य अपनी राशि बदल रहा है। 14 अप्रैल काे सूर्य मेष राशि में था। अब 15 अप्रैल को वह शुक्र राशि में प्रवेश करेगा। आज सूर्य शुक्र से कुंभ राशि में जाएगा। सूर्य के तेजी से स्थान परिवर्तन का असर सभी राशियों की राशि पर पड़ेगा। अगर हम चंद्रमा की बात करें तो चंद्रमा 14 अप्रैल की रात को सिंह राशि में प्रवेश करेगा और फिर 15 अप्रैल को दिन भर सिंह राशि में ही रहेगा। इन बदलाव का असर मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क , सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि पर पड़ेगा। आइए जानते हैं इन बदलावों का सभी राशियों पर क्या असर पड़ने वाला है। सभी राशियाें का संपूर्ण राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी और आचार्य पंडित राेहित वशिष्ठ।

आज का राशिफल मेष राशि | Aaj ka Rashifal mesh Rashi मेष राशि (Mesh Rashi) चू, चे, चाे, ला, ली, लू, ले, ओ, अ
सोमवार आज 15 अप्रैल का दिन मेष राशि वालों के लिए सामान्य से बेहतर है। आज मेष राशि वालों को अपने कार्यों पर ध्यान देना चाहिए। आपसे पूर्व में जो गलतियां हुई हैं उन्हें आज ठीक करने का समय है। आज आप अपनी गलतियों पर मित्रों या परिवार जनों से माफी मांग सकते हैं। आज से आपको नई तरीके से सोचना चाहिए। आज नए विचार के साथ आगे बढ़ने का समय है। पूर्वाग्रह आपके विकास में बाधा बन रहे हैं। इसलिए पूर्वाग्रह आपको भूलने होंगे और नई सोच के साथ जीवन की यात्रा को आगे बढ़ाना होगा। आज का दिन आपके लिए इसलिए भी अच्छा है क्योंकि आज आपकी राशि में धन लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। आज किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। आज लिए गए निर्णय आपके भविष्य पर प्रभावी होंगे इसलिए आज आपको सोच समझकर ही निर्णय करने चाहिए। गाय काे अपने हाथों से मीठा खिलाना आपके लिए शुभ है ऐसा करने से आपका भाग्य उदय होगा और धन प्राप्ति होगी।
आज का राशिफल वृषभ राशि | Aaj ka Rashifal Vrishabha Rashi
वृषभ राशि (Vrishabha Rashi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वाे
वृषभ राशि वालों की राशि में धन लाभ के योग आज साफ दिखाई दे रहे हैं। आज किसी पुराने मित्र से आपका सामना होगा। यह मुलाकात आपके मन को प्रसन्न कर देगी। आज दोपहर बाद आपको अच्छे समाचार मिलेंगे लेकिन कुछ पारिवारिक समस्याएं आज आपको परेशान कर सकती हैं, आपको घेरने की कोशिश कर सकती हैं। ऐसे में आपको धैर्य रखना है। आज किसी से भी विवाद करना आपके लिए उचित नहीं है। कानूनी मामलों में आज आपका पक्ष थोड़ा कमजोर रहेगा। इसलिए आज आपको पॉजिटिव रहना है। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना है। अगर आज निवेश करने की योजना बना रहे थे तो जीवन साथी से सलाह कर लें आज अच्छी सलाह आपको मिलने वाली है। सड़क पार करते समय आज आपको सावधानी बरतनी है। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी आपको सचेत रहने की सलाह दी जाती है। आज मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति भी आज आपको थोड़ा सा सचेत रहना है। खाने-पीने की वस्तुओं में भी आपको सावधानी बरतनी होगी। आज कुछ अपने ही लोग आपसे धोखा करने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए आपको सतर्क भी रहना होगा। आज मछलियों को अपने हाथों से भोजन खिलाना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से आपके व्यक्तित्व का विकास होगा और धन लाभ होगा।

आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, काे, हा
मिथुन राशि वालों के लिए सोमवार का दिन अच्छे योग लेकर आया है। दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी लेकिन दोपहर के समय कुछ परेशानी आपको घेरने की काेशिश कर सकती हैं। जो लाेग नौकरी पेशा हैं उनके लिए आज का दिन चुनौती भरा हो सकता है। आपको सामान्य से अधिक कार्य करने पड़ सकते हैं। कुछ गलतियां भी आज आपसे हो सकती हैं। आज आपको अपने कार्यों के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही नहीं बरतनी है। कार्यों में लापरवाही नुकसान का कारण बन सकती है। आज सीनियर से विवाद करने से बचें अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें। मधुर वाणी से आपके सभी कार्य पूर्ण होंगे। वाहन चलाते समय भी आपको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। पिछले कुछ दिनों से जिन पारिवारिक समस्याओं से आप परेशान हैं, उनमें भी कमी आएगी और आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। शाम को आपकी मुलाकात ऐसे लोगों से होगी जो आपके भविष्य के लिए फायदेमंद होंगे और आपके कार्यों के लिए भी अच्छे अवसर के रूप में साबित होंगे। कारोबारियों और व्यापारियों के लिए दिन सामान्य से अच्छा है। जो लोग राजनीति में हैं वह आज बेहतर ढंग से अपनी बात दूसरों से मनवा सकेंगे। आज किसी ब्राह्मण को अपने हाथों से पानी खरीद कर दान करना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से आपका वैभव बढ़ेगा और विरोधी कमजोर होंगे।
आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark Rashi
कर्क राशि (Kark Rashi) ही, हू, हेे, हाे, डा, डी, डू, डे, डाे
कर्क राशि वालों के लिए 15 अप्रैल 2019 का समय अच्छा है। पिछले दिनों से जिन आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं उनमें आज कमी आएगी। आज से आपका अच्छा समय शुरू हो रहा है। आज किसी भी व्यक्ति पर आंख मूंदकर विश्वास करना आपके लिए उचित नहीं है। कुछ अपने ही लोग आपसे विश्वासघात करने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में आपको किसी भी तरह के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से पहले उन्हें अच्छी तरह से पढ़ना समझना जरूरी है। आज सोशल मीडिया पर आप छाए रहेंगे। सोशल मीडिया पर आप के चर्चे आज रहेंगे। आज का दिन आपके लिए अच्छे योग लेकर आया है आपकी राशि में कर्म प्रधान है लेकिन ध्यान रहे आज नया कार्य शुरू करने से अच्छा होगा कि आज पुराने रुके हुए कार्यों को आगे बढ़ा जाए पूरा किया जाए आज आपकी राशि में कार्य पूर्णता का योग भी बन रहा है। इसलिए ऐसे कार्य है अधूरे पड़े हैं उन्हें आज पूरा करने का समय है। जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए दिन अच्छा है। आज किया गया अध्ययन आपके काम आने वाला है। आपके लिए अच्छे फल देने वाला साबित होगा व्यापारियों और कारोबारियों को आज साझे के कारोबार में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज किसी भूखे व्यक्ति को अपने हाथों से भोजन खिलाना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से धन और स्वास्थ्य लाभ होगा।

आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, माे, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है। आज सिंह राशि वालों की राशि में कर्म प्रधान है। भाग्य भी आज सिंह राशि वालों के साथ है लेकिन भाग्य का लाभ लेने के लिए कर्म करना होगा। आज कर्म करने से ही फल प्राप्त होंगे। अगर आप भाग्य के भरोसे बैठे रहे तो जो आपके हाथ आना है वह भी आप तक नहीं पहुंच पाएगा। आज जीवनसाथी से आपको मन की बातें करनी चाहिए। जो कंफ्यूजन पिछले दिनों से चल रहे हैं उन्हें खत्म करने का समय है। आज जीवन साथी से भरपूर प्रेम आपको मिलने वाला है। आज किसी भी व्यक्ति से आपको बेवजह उलझने से बचना चाहिए। आज कानूनी मामले आपके पक्ष में नहीं है। इसलिए वाद-विवाद करने से आपको बचना है। आज राह चलते कुछ लोग आप से लड़ने की कोशिश कर सकते हैं ऐसे में आपको अपने स्वभाव में सरलता रखनी होगी। वाणी में मधुरता से बनाए रखें आज आपके सभी कार्य पूर्ण होंगे और विरोधी पक्ष भी कमजोर रहेंगे। अगर आप नौकरी पेशा हैं तो आज सहकर्मी आपकी चुगली कर सकते हैं। इसलिए आपको आज अपने कार्यों के प्रति सचेत रहना है कार्यों में लापरवाही बिल्कुल भी उचित नहीं है।

आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanya Rashi
कन्या राशि (Kanya Rashi) टाे, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पाे
कन्या राशि वालों के लिए सोमवार का दिन सामान्य रहेगा दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी लेकिन दोपहर के समय आपको अच्छे समाचार मिलेंगे। आज संतान के प्रति चल रही चिंताओं में कमी आएगी और आपको संतान की ओर से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। अगर आप पिछले कई दिनों से कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे तो आज का दिन अच्छा है। आज नया कार्य शुरू कर सकते हैं। अगर आप वाहन खरीदने की योजना बना रहे थे तो आज आपकी राशि में वाहन सुख के योग भी दिखाई दे रहे हैं। आज नया वाहन खरीद सकते हैं। ध्यान रहे आज आपकी राशि में खर्च की आशंका भी दिखाई दे रही है। इसलिए खर्च करते समय आपको सावधानी बरतनी है। उन वस्तुओं को खरीदने से बचना है जिनकी अभी आपको बहुत ज्यादा आवश्यकता नहीं है। आज आपके आसपास ऐसी घटनाएं घट सकती हैं जो आपको सन्न कर देंगी संकोच में डाल देंगी। इसलिए आज भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय आपको नहीं करना है। कोई भी बड़ा निर्णय करने से पहले बुद्धि और विवेक का इस्तेमाल करें अगर आपको ऐसा लग रहा है कि आप कोई निर्णय करने में समर्थ नहीं है तो आपको परिवार के जनों से या मित्रों से सलाह लेनी चाहिए। आज किसी को भी पैसा उधार देने से बचे। आज ब्राह्मण को दान करना आपके लिए अच्छा रहेगा ऐसा करने से आपके विरोधी शांत होंगे।

आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal tula Rashi
तुला राशि (Tula Rashi) रा, री, रू, रे, राे, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों के लिए सप्ताह का प्रथम दिन सोमवार का दिन अच्छे योग लेकर आया है। आज आपका व्यक्तित्व अधिक प्रभावशाली रहेगा आप अपनी बात को अधिक प्रभावी ढंग से पेश कर सकते हैं। अगर आप पढ़ाई करते हैं ताे आज आपको ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिलेगा जहां आपकी क्षमता को लाेग पहचानेंगे आपको तारीफ मिलेगी। जिन लोगों को आपने पैसा उधार दिया हुआ है उन्हें आज याद दिलाएं। आज उधार पैसा वापस लौटने के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। सोमवार का दिन आपके लिए अवसर वाला दिन है। आज आपको दिन में कई तरह के अवसर प्राप्त होंगे। ध्यान रहे आज आपके पास लुभावने प्रस्ताव भी आ सकते हैं लेकिन ऐसे में आपको निर्णय करना होगा और अच्छे बुरे का आकलन करते हुए ही कदम आगे बढ़ाना होगा। आज परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। जीवनसाथी से बहस करने से बचें छोटी-छोटी बातों पर भी आज आपको गुस्सा नहीं करना चाहिए।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) ताे, ना, नी, नू, ने, ना, या, यी, यू
वृश्चिक राशि वालों के लिए सोमवार का दिन सामान्य से बेहतर है। आज आपकी राशि में लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। आज अचानक धन लाभ भी आपको हो सकता है। अगर आप संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो आज अचल संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। आज किया गया निवेश भविष्य में आपको अच्छे लाभ देगा। कुछ नए लोगों से आपकी मित्रता इन दिनों चल रही है लेकिन ध्यान रहे आंख मूंदकर विश्वास करना आपके लिए उचित नहीं है। आप दूसरों पर जल्द ही विश्वास कर लेते हैं और आपके व्यक्तित्व कि इसी बात का दूसरे लोग कई बार फायदा उठाने की कोशिश करते हैं इसलिए आपको इस्तेमाल नहीं होना है। आपको ”ना” कहना भी सीखना हाेगा। अक्सर लोग आपसे सहायता लेते हैं और आप मना नहीं कर पाते। ऐसे में आपको मना करना भी सीखना होगा। आज कुछ अहम फैसले आपको लेने पड़ सकते हैं। बच्चों के भविष्य के प्रति भी आज आपको निर्णय करने पड़ सकते हैं। ऐसे में आपको गुस्सा नहीं करना है और किसी भी पूर्वाग्रह के मुताबिक आपको नहीं चलना है। आपको स्वतंत्र रूप से ही बच्चों के लिए सोचना है। आज परिवार को समय दीजिए इससे रिश्तो में मजबूती आएगी और पारिवारिक माहौल बेहतर होगा।

आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal Dhanu Rashi
धनु राशि (Dhanu Rashi) ये, याे, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे
धनु राशि वालों के लिए सोमवार का दिन अच्छा योग लेकर आया है आज ग्रहों की चाल धनु राशि वालों के लिए लाभदायक साबित होगी आज आपकी राशि में वाहन सुख के योग में दिखाई दे रहे हैं। अगर आप पिछले कई दिनों से नया वाहन खरीदने की सोच रहे थे तो आज का दिन अच्छा है। आज अपनी योजनाओं को पूरा कर सकते ।हैं कोई नया कार्य शुरू करना चाह रहे थे तो उसके लिए भी आज का दिन अच्छा है। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए आज सामान्य लाभ के योग बन रहे हैं। जो छात्र छात्राएं हैं पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन किसी अवसर की तरह है। आज परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। अगर आज परीक्षा परिणाम आने हैं तो आपके हित में आएंगे लेकिन ध्यान रहे आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। खाने पीने की वस्तुओं में भी आपको सावधानी बरतनी होगी आज बाहर का खाना आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। बाहर के खाने से पेट के विकार हो सकते हैं। जाे सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है। आज आप दिनभर सोशल मीडिया पर छाए रहेंगे और चर्चाओं में रहेंगे जो राजनीति में हैं उनके लिए भी आज का दिन अच्छा है। आज उच्च पदों पर आसीन व्यक्तियों से आपका मिलन होगा और यह मुलाकात आपके भविष्य की योजनाओं को बदल देगी। आज किसी ब्राह्मण को भोजन कराना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से आपका वैभव बढ़ेगा और विरोधी कमजोर होंगे।
आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Makar Rashi) भाे, जा, जी, खी, खू, खा, खाे, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए सप्ताह का दिन अच्छे योग लेकर आया है 15 अप्रैल 2019 का दिन मकर राशि वालों के लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। आज घरेलू मामलों में आपको उलझन हो सकती है। आज घरेलू कार्य आपको दिनभर व्यस्त रख सकते हैं। जो लोग नौकरी पेशा हैं उन्हें आज घर और कार्यक्षेत्र में सामंजस्य बना कर रखना होगा। आपको परिवार को भी समय देना होगा बच्चों से बातें कीजिए उनके मन की सोच को समझने की कोशिश कीजिए। आज जीवनसाथी से मन की बातें करना भी आपके लिए अच्छा है। ऐसा करने से रिश्ते में मजबूती आएगी वह तो कन्फ्यूजन चल रहे हैं उनमें कमी आएगी। आज माता पिता का आशीर्वाद बना कर रखें आज माता-पिता के आशीर्वाद से आपके सभी रुके हुए कार्यों में गति आएगी। आज कुछ लुभावने प्रस्ताव आपको मिल सकते हैं। इसलिए आपको सोच समझकर ही निर्णय करने हैं। किसी भी प्रस्ताव को स्वीकार करने से पहले उसका अच्छा और बुरा दोनों ही पक्ष आपको सोचने होंगे। आज सड़क पार करते समय भी आपको सावधानी बरतनी है। दूसरों की गलती का खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें सचेत रहें जब घर से निकले तो पानी पीकर निकले ऐसा होने से बुरी ताकतें आपसे दूर रहेंगी।
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal Kumbh Rashi
कुंभ राशि (Kumbh Rashi) गू, गे, गाे, सा, सी, सू, से, साे, दा
कुंभ राशि वालों के लिए सोमवार का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है। आज आपको सचेत रहना होगा, सावधान रहना होगा। आज कुंभ राशि वालों की राशि में स्वास्थ्य संकट दिखाई दे रहा है। इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना है। तेज धूप में अचानक निकलने से आपको बचना है। आज बाहर का खानपान भी आपके लिए उचित नहीं है। जहां तक संभव हो घर का भोजन ही आज आपको करना चाहिए। अगर आप हर का भोजन करते हैं तो सावधानी बरतें हल्का भोजन लेना ही आपके लिए उचित रहेगा आज परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। अच्छी बात यह है कि जीवनसाथी का भरपूर सहयोग भरपूर प्रेम आज आपको मिलने वाला है। अगर आप प्रिय से अपने मन की बात कहना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है। आज का दिन अवसर की तरह है। आज आप अपने भावों को अच्छी तरह से व्यक्त कर सकते हैं। अपनी बात को मजबूर तरीके से रख सकते हैं, जो लोग राजनीति में हैं लिए आज का दिन अच्छा है। कारोबारियों और व्यापारियों के लिए सामान्य योग बने हुए हैं। किसान आज नई फसल की बुवाई के लिए काम कर सकते हैं। आज किसी गरीब परिवार की बेटी को आर्थिक मदद करना आपके लिए शुभ है ऐसा। करने से आपके व्यक्तित्व का विकास होगा और धन लाभ होगा।
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal meen Rashi
मीन राशि (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दाे, चा, ची
मीन राशि वाले आज दिन भर अनोखे ऊर्जा से खुद को भरा हुआ महसूस करेंगे। आज जो अधिकारी आप करेंगे उन्हें आपको सफलता मिलेगी लेकिन नया कार्य शुरू करने से अच्छा है कि पुराने रुके हुए कार्यों को पूरा किया जाए। आज आपकी राशि में पूर्णता के योग दिखाई दे रहे हैं इसलिए जो भी कार्य आज आप करेंगे उन में आपको सफलता मिलेगी। आज वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतनी है। रफ्तार से आपको दूर रहना है दुर्घटना की आशंका बनी हुई है बहुत आवश्यक ना हो तो यात्रा करने से भी आज आपको बचना चाहिए। आज आपकी राशि में खर्च की बनी हुई है इसलिए सावधानी बरतनी है। अच्छी बात है कि आज अगर आप करना चाहते हैं तो आज आपको अच्छे फल देने वाला है। इसलिए अचल संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। आज पैसों के लेन-देन में भी आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कुछ लोग आप को बरगलाने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए जो भी लेनदेन करें उसे अच्छी तरह से लिख कर रख लें। आज किसी भी व्यक्ति को पैसा उधार देने से आपको बचना चाहिए जिन लोगों का आपने पहले से पैसा उधार दिया हुआ है उन्हें याद दिलाएं। आज उधार दिया हुआ धन वापस लौटने के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो