मेष राशि का राशिफल ( Today horoscope in hindi ) मन को शांत रखें। व्यर्थ के मामलों में उलझना आज उचित नहीं है। मित्रों के सहयोग से रुके हुए कार्यों में गति आएगी। कारोबारियों और व्यापारियों के लिए उत्तम समय है। आज प्रिय को अपने मन की बात कह सकते हैं सफलता मिलेगी।
वृष राशि का राशिफल , बुधवार का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा लेकिन संयमित रहने की आवश्यकता है। आज गुस्से से वृष राशि वालों को बचना चाहिए। जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए थोड़ा सा कठिनाई भरा समय है। पारिवारिक माहौल भी आज आपके अनुरूप नहीं हैं।
मिथुन राशि का राशिफल , बुधवार आज मन को शांत रखने की आवश्यकता है। आपका मन चंचल बना रहेगा। आपका व्यवहार भी बदलता रहेगा। अधिक परिश्रम करने पड़ सकते हैं लेकिन सफलता मिलेगी। आज वाहन के रखरखाव में खर्च की आशंकाएं दिखाई दे रही हैं।
कर्क राशि का राशिफल , भाग्य का साथ मिल रहा है। पारिवारिकजनों का भी सहयोग मिलेगा। कुछ परेशानियां जरूर आ सकती हैं लेकिन शाम का समय आपके लिए उत्तम है। कारोबारियों और व्यापारियों को आज सामान्य से अधिक मेहनत करनी होगी।
सिंह राशि का राशिफल , बुधवार आज धैर्य की आवश्यकता है। जल्दबाजी न करें। आपके व्यवहार में जल्दबाजी रहेगी। आपके आसपास का माहौल उत्तम है। माता-पिता का आशीर्वाद बनाए रखिएगा उनके आशीर्वाद से रुके हुए कार्यों में गति आएगी।
तुला राशि का राशिफल , बुधवार का दिन तुला राशि वालों के लिए सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है। दिनभर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। अच्छी बुरी सूचनाएं प्राप्त होंगी। आपका जो इकट्ठा किया हुआ धन है आज उसमे भी कमी आ सकती है। खर्च की आशंकाएं दिखाई दे रही हैं। अपनी सेहत के प्रति भी आपको सचेत रहना है।
कुंभ राशि का राशिफल , बुधवार का दिन कुंभ राशि वालों के लिए अच्छे योग लेकर आया है। वाहन और भवन सुख के योग आपकी राशि में बने हुए हैं। अगर आप नया वाहन या नया घर खरीदने की सोच रहे थे तो आज का दिन उत्तम है। ध्यान रखिएगा आज खर्च की आशंका भी आपकी राशि में बनी हुई है। खर्च करते समय थोड़ा सा सावधानियां रखनी होगी।