scriptश्री कृष्ण जन्माष्टमी पर मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल | Aaj ka Rashifal 23 august in hindi sabhi rashi ka rashifal | Patrika News
सहारनपुर

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल

Rashifal 23 August 2019 Mesh, Vrishabha, Mithun, Kark, Singh, Kanya, Tula, Vrishchik, Dhanu, Makar, Kumbh, meen rashi
आईए जानते हैं 23 अगस्त श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल

सहारनपुरAug 23, 2019 / 09:15 am

shivmani tyagi

Rashifal

Rashifal

23 अगस्त शुक्रवार आज का राशिफल: आइए जानते हैं श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आज आपका दिन। यह जानने के लिए आईए जानते हैं सभी का राशियाें का चंद्र राशिफल। मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का चंद्र राशिफल से भविष्यफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी और आचार्य पंडित राेहित वशिषठ। आज कृतिका नक्षत्र है और व्याघात याेग बन रहा है। चंद्रमा आज मेष राशि से वृषभ राशि में प्रस्थान करेगा। आईए जानते हैं यह बदलाव आपकी राशि पर क्या असर डाल रहे हैं।

23 अगस्त आज का राशिफल, मेष राशि | Aries Horoscope (Mesh Rashi) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर आपकी राशि में अच्छे योग बने हुए हैं। मन प्रसन्न रहेगा। पिछले कुछ दिनों से अगर आपकी परेशानियां चल रही हैं तो उनमें कमी आएगी। उनका समाधान होगा। माता-पिता का आशीर्वाद बनाए रखिए। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात के योग बने हुए हैं। कारोबारियों और व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। आज मछलियाें काे भाेजन दें।
आज का राशिफल 23 अगस्त वृषभ राशि | Taurus Horoscope (Vrishabha Rashi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो आज परिवार को समय दीजिए, जो कन्फ्यूजन चल रहे हैं उन्हें दूर कर सकते हैं। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा नहीं करना है। भाग्य आपके साथ है। कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे तो आज का दिन शुभ है। नया कार्य शुरू कर सकते हैं। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है और भाग्य भी आपका साथ दे रहा है। ऐसे में समय की बर्बादी करना बिल्कुल भी उचित नहीं है। आज अपने हर मिनट का सदउपयाेग कीजिए।

Rashifal 23 august 2019 मिथुन राशि | Gemini Horoscope (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा मिथुन राशि वालों के लिए दिन सामान्य से थोड़ा काम बेहतर है। चिंताएं हो सकती हैं लेकिन जीवन साथी से आज आपको भरपूर सहयोग मिल रहा है। कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले परिवारजनों की सलाह कर लें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें आज स्वास्थ्य में गिरावट की आशंकाएं बनी हुई हैं। खाने-पीने की वस्तुओं में सावधानी बरतें।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर कर्क राशि का राशिफल| Cancer Horoscope (Kark Rashi) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
कर्क राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। अनोखी ऊर्जा से आज भरे रहेंगे। जो भी कार्य करेंगे उनमें सफलता प्राप्त हाेगी। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर आपको प्राप्त होगा और आर्थिक लाभ के याेग भी बने हुए हैं। आज राेजगार के नए रास्ते खुल रहे हैं जाे जातक बेराेजगार हैं या नई नाैकरी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए भी आज का दिन अच्छा है।

23 अगस्त का राशिफल सिंह राशि | Leo Horoscope (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि वाले आज खुद को अधिक शक्तिशाली महसूस करेंगे लेकिन धैर्य में कमी रहेगी। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय नहीं करना है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होने की आशंकाएं बनी हुई हैं। इसलिए बहस करने से बचें। कुछ बातों को इग्नोर करना भी आवश्यक है। हर बात में रोक-टाेक करना भी उचित नहीं है। आज मधुर वाणी रखें घर आए मेहमानाें काे सम्मान दीजिए इससे आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हाेगी।
23 अगस्त 2019 का राशिफल कन्या राशि | Vigro Horoscope (Kanya Rashi) टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
नकारात्मक विचारों से आज आपको बचना होगा। आज नकारात्मक विचार आपको घेरने की कोशिश कर सकते हैं। खर्च की आशंकाएं भी आपके साथ बनी हुई है अपनी सेहत के प्रति भी आपको सचेत रहने की सलाह दी जाती है। अच्छी बात यह है कि आर्थिक लाभ के योग बने हुए हैं। मित्रों का भरपूर सहयोग आपको प्राप्त हो रहा है। मित्राें के सहयाेग से आज आपके रुके हुए कार्य पूरे हाेंगे।
23 अगस्त का राशिफल तुला राशि | Libra Horoscope (Tula Rashi) रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर आपको गुस्सा आ सकता है। अगले ही पल आप खुश भी दिखाई देंगे। इस तरह के व्यवहार से आपको बचना चाहिए। आज धन लाभ के योग आपकी राशि में बने हुए हैं। धन लाभ के नए रास्ते खुलेंगे नए अवसर प्राप्त होंगे। संताेष बनाए रखें अति उत्साह में गुस्सा या लालच का रास्ता नुकसानदायक साबित हाे सकता है।
23 अगस्त आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Scorpio Horoscope (Vrishchik Rashi) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। संतान की ओर से चल रही चिंताओं में भी कमी आएगी और संतान की ओर से अच्छे समाचार आपको प्राप्त होंगे। आज जो भी कार्य करेंगे में सफलता मिलेगी। आपका मान सम्मान बढ़ेगा लेकिन जल्दबाजी करने से बचें और अपने मुंह से ऐसी बात नहीं कहनी है जो दूसरों काे आघात पहुंचाती हाे।
23 अगस्त का राशिफल धनु राशि | Sagittarius (Dhanu Rashi) ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे धनु राशि वालों के लिए दिन सामान्य से कम बेहतर है। चिंताएं आज आपकाे घेरेंगी। आपको छोटी-छोटी बात पर गुस्सा भी आ सकता है लेकिन पारिवारिक सदस्यों के साथ मिल रहा है। परिवार के साथ समय बिताएं उनकी बात सुने। आज खर्च की आशंकाएं भी आपके साथ बनी हुई है। इसलिए सावधान रहें सचेत रहें वाहन चलाते समय भी आपको सचेत रहना है। किसी भी अंजान व्यक्ति प विश्वास करना आज आपके लिए उचित नहीं है धाेखा मिल सकता है।

आज का राशिफल 23 अगस्त मकर राशि | Capricorn (Makar Rashi) भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए दिन चुनौती भरा है। नकारात्मक विचार आएंगे। स्वभाव में गुस्सा चिड़चिड़ापन हावी हो सकता है। उससे भी आपको बचना है। वाणी में मधुरता बनाकर रखें। मधुर वाणी से आप दूसरों का दिल जीत लेंगे। आज मंदिर में पीले रंग का फल दान करें। इससे आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी और आपका वैभव बढ़ेगा।

23 अगस्त का राशिफल कुंभ राशि | Aquarious Horoscope (Kumbh Rashi) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
कुंभ राशि वालों के लिए 23 अगस्त श्री कृष्ण जन्माष्टमी का दिन अच्छा है, लेकिन आपको थोड़ा सा शांत रहना होगा। गुस्सा नहीं करना है। पारिवारिक सदस्यों से बात करें, उनकाे समय दीजिए। जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन चुनौती भरा है। सामान्य रूप से आज कुंभ राशि वालों को वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी है। सड़क पार करते समय भी सचेत रहें।

Rashifal 23 अगस्त मीन राशि |Pisces Horoscope (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची मीन राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है। आज जो भी कार्य करेंगे उनमें आपको सफलता प्राप्त होगी लेकिन ध्यान रहे आज पने ही कुछ लो आपके साथ छल करने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना आज आपके लिए उचित नहीं है। धन लाभ के याेग आपकी राशि में बने हुए हैं।

Home / Saharanpur / श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो