scriptRashifal: गुरुवार आज पांच राशि वाले रहें सचेत, किसी पर भी ना करें आंख मूंदकर विश्वास, जाने भविष्यफल | Aaj ka Rashifal 31 October 2019 | Patrika News
सहारनपुर

Rashifal: गुरुवार आज पांच राशि वाले रहें सचेत, किसी पर भी ना करें आंख मूंदकर विश्वास, जाने भविष्यफल

Highlights

31 अक्टूबर 2019 का सभी राशियों का राशिफल
जानिए क्या कहते हैं गुरुवार आज भाग्य के सितारे

सहारनपुरOct 31, 2019 / 08:12 am

shivmani tyagi

govardhan puja 2019 : Govardhan Puja 2019 According to rashifal

गोवर्धन पूजा : राशि के अनुसार भगवान कृष्ण को लगाएं यह भोग, चमक जाएगी आपकी किस्मत

Aaj ka Rashifal in Hindi: गुरुवार आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे यह जानने के लिए आइए जानते हैं गुरुवार आज का सभी राशियों का राशिफल। चंद्र राशिफल से भविष्य़फल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी।

मेष राशि | Aries Horoscope (Mesh rashi) मेष राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय करने से बचें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आज मछलियों को अपने हाथों से भाेजन दें। ऐसा करने से आप का भाग्य उदय होगा और सफलता मिलेगी। किसी भी अनजान व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा करना आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है।

राशिफल वृषभ राशि | Taurus Horoscope (Vrishabha Rashi) वृषभ राशि वालों की राशि में आज भाग्य का साथ प्राप्त हो रहा है। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है। जो भी कार्य करेंगे उनमें आपको सफलता मिलेगी लेकिन गुस्सा बिल्कुल भी उचित नहीं है। आज पुराने मित्रों से मुलाकात के योग बन रहे हैं। किसी से भी आपको विवाद नहीं करना है। आपका कानूनी पक्ष कमजोर है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आज मंदिर में लाल रंग के फल का दान करें। इससे आपका भाग्य उदय होगा।

मिथुन राशि | Gemini Horoscope (Mithun Rashi) मिथुन राशि वालों के लिए दिन सामान्य से अच्छा है। परिवार के किसी बुजुर्ग व्यक्ति से धन लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मौसम का असर बच्चों के स्वास्थ्य पर दिखाई दे सकता है। आज मछलियों को अपने हाथों से खाना दें। ऐसा करने से धन प्राप्त होगा। किसी पर पर भी भराेसा करने से बचें।

कर्क राशि | Cancer Horoscope (Kark Rashi) कर्क राशि वालों की राशि में सामान्य से अच्छे योग दिखाई दे रहे हैं लेकिन आज दिनभर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। सीनियर से बहस करना बिल्कुल भी उचित नहीं है। कारोबारियों और व्यापारियों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है। धन लाभ के योग बने हुए हैं लेकिन जल्दबाजी में निर्णय करने से बचें। आज तुलसी को अपने हाथों से जल दें। ऐसा करने से आप भाग्य उदय होगा।

राशिफल सिंह राशि | Leo Horoscope (Singh Rashi) सिंह राशि वालों की राशि में गुरुवार आज अच्छे योग बने हुए हैं। धन लाभ के योग भी आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं लेकिन इसके साथ ही खर्च की आशंका भी बनी हुई है। आज खर्च करते समय आपको सावधानी बरतनी चाहिए कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें। परिवारजनों से बात करें। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय करना उचित नहीं रहेगा।
राशिफल कन्या राशि | Vigro Horoscope (Kanya Rashi) दिन अच्छा है। यात्रा करते समय सचेत रहने की सलाह दी जाती है। सड़क पार करते समय भी सावधानी बरतनी है। दूसरों की गलती का खामियाजा आज आप को भुगतना पड़ सकता है। किसी भी व्यक्ति पर आंख मूंद कर विश्वास करना आपके लिए उचित नहीं है। कोई भी निर्णय करने से पहले तर्क जरूर करें। भावनाओं में बहकर निर्णय करना आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है लेकिन सहकर्मियों से सचेत रहें पीठ पीछे चुगली कर सकते हैं। आज किसी वृक्ष को अपने हाथों से जल दें ऐसा करने से विरोधी शांत होंगे।
राशिफल तुला राशि | Libra Horoscope (Tula Rashi) तुला राशि वालों को आज नए लोगों से मिलने के अवसर प्राप्त होंगे। आज अपनी योग्यता को दिखाने का समय है। आज कुछ नया करने का समय है। अगर आप कई दिनों से कुछ रोचक करने की सोच रहे थे नया करने की सोच रहे थे तो आज का दिन अच्छा है। आज भाग्य का साथ आपको प्राप्त हो रहा है। किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। आज मित्रों के सहयोग से रोजगार के रास्ते खुलेंगे। आज पक्षियों को अपने हाथों से अनाज डालें। ऐसा करने से आपके कष्ट कम होंगे।
वृश्चिक राशि | Scorpio Horoscope (Vrishchik Rashi) वृश्चिक राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन सामान्य से अच्छे योग लेकर आया है लेकिन आज कुछ आशंकाएं भी आपकी राशि में दिखाई दे रही हैं। आज आपको किसी से भी विवाद नहीं करना चाहिए। गुस्से की अधिकता आपकी राशि में दिखाई दे रही है। छोटी-छोटी बातों पर आपको गुस्सा आ सकता है लेकिन गुस्से की अधिकता से आपको बचना चाहिए। गुस्से में लिए गए निर्णय नुकसान का कारण बन सकते हैं। वाहन चलाते समय भी सचेत रहने की सलाह दी जाती है। आज बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें। अच्छी बात यह है कि आज आपकी राशि में धन लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं और अचानक धन लाभ भी आज आपको होंगे।
राशिफल धनु राशि | Sagittarius (Dhanu Rashi) धनु राशि वालों को आज किसी पर भी आंख मूंद कर विश्वास नहीं करना चाहिए आज धनु राशि वालों की राशि में भाग्य का साथ लिखा है। आज 90% भाग्य का साथ आपको प्राप्त हो रहा है किसी भी व्यक्ति से बहस करने से आपको बचना है। आज बहस विवाद का कारण बन सकती है। पारिवारिक सदस्यों से भी आपको बहस नहीं करनी चाहिए। धन लाभ के योग आपकी राशि में बने हुए हैं लेकिन आज किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। आज दिया गया उधार पैसा लंबे समय तक वापस लौटने के योग नहीं हैं।

राशिफल मकर राशि | Capricorn (Makar Rashi) मकर राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन अच्छे योग लेकर आया है छोटी- छाेटी बातों पर गुस्सा करने से आपको बचना है। परिवार को समय दीजिए। बच्चों के साथ में समय बिताएं। ऐसा करने से पारिवारिक माहौल बेहतर होगा और रिश्तों में मजबूती आएगी। आज किसी ब्राह्मण को अपने हाथों से पीले रंग का फलदान कीजिए। ऐसा करने से आपके कष्ट कम होंगे और विरोधी शांत होंगे। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। कारोबारियों और व्यापारियों के लिए लाभ के योग बने हुए हैं।

राशिफल कुंभ राशि | Aquarious Horoscope (Kumbh Rashi)
कुंभ राशि वालों के लिए नवंबर माह का अंतिम दिन अच्छे योग लेकर आया है। आज कुंभ राशि वालों को पीपल के वृक्ष को जल देना चाहिए। ऐसा करने से आपका आने वाला समय बेहतर होगा। किसी से भी विवाद करने से बचें। आज माता-पिता का आशीर्वाद बनाए रखिएगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आके रुके हुए कार्य में गति आएगी।

राशिफल मीन राशि |Pisces Horoscope (Meen Rashi) मीन राशि वालों की राशि में सामान्य से अच्छे योग बने हुए हैं। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के अवसर प्राप्त होंगे। आज मीन राशि वालों को किसी से भी विवाद नहीं करना चाहिए। झूठ बोलकर भी आज खुद को बड़ा दिखाने की कोशिश ना करें। आज सत्य को स्वीकार करना आपके लिए बेहद आवश्यक है। अगर आपसे कुछ गलतियां हुई हैं तो उन्हें स्वीकार करें। आज भाग्य का साथ आपको प्राप्त हो रहा है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Home / Saharanpur / Rashifal: गुरुवार आज पांच राशि वाले रहें सचेत, किसी पर भी ना करें आंख मूंदकर विश्वास, जाने भविष्यफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो