scriptRashifal: शनिवार आज है काल रात्रि, जानिए किन राशि वालाें का बदल रहा है भाग्य | aaj ka Rashifal 5 october 2019 | Patrika News
सहारनपुर

Rashifal: शनिवार आज है काल रात्रि, जानिए किन राशि वालाें का बदल रहा है भाग्य

Highlights

5 अक्टूबर शनिवार आज बन रहा है शाेभान याेग
जानिए सातवे नवरात्र पर कैसा रहेगा आपका दिन
आईए जानते हैं सभी 12 राशि वालाें का भाग्य

सहारनपुरOct 05, 2019 / 07:48 am

shivmani tyagi

aaj ka rashifal

rashifal

सातवें नवरात्र पर आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आज आपका दिन ? यह जानने के लिए आइए जानते हैं मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल।
आचार्य प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी के अनुसार आज भद्रकाली अवतार सरस्वती सप्तमी है। सुबह 9:00 से 10:30 बजे यानी डेढ़ घंटे का समय राहु काल में बीतेगा। इस समय अवधि में कोई शुभ कार्य करने से बचें। आज मूल नक्षत्र है। दोपहर 1:00 बजे के बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होगा। अच्छी बात यह है कि आज शुभ योग ‘शोभान’ याेग बन रहा है। रात 11:30 बजे के बाद ‘अतिगंड’ योग बनेगा। चंद्रमा आज धनु राशि में रहेगा। बन रहे योग और चंद्रमा की स्थिति आपके भाग्य को किस तरह से प्रभावित कर रही है यह जानने के लिए आइए जानते हैं आचार्य पंडित रोहित वशिष्ठ और आचार्य प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी से शनिवार का सभी राशियों का राशिफल
राशिफल, मेष राशि | Aries Horoscope (Mesh Rashi) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो दिन सामान्य से अच्छा है। पारिवारिक खुशियां लौटेंगी। अपने शौंक दाेहरा सकते हैं। कुछ नया करने का समय है। रोचक करने का समय है। किसी भी व्यक्ति से ऐसी बातें ना कहें जो दिल को दुखाती हों। वाणी में मधुरता बनाकर रखें। संतान के प्रति चिंताएं बढ़ सकती हैं। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें।
राशिफल वृषभ राशि | Taurus Horoscope (Vrishabha Rashi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो पारिवारिक सुख-शांति बढ़ने के योग राशि में बने हुए हैं। अगर आपकी पिछले कई दिनों से कोई समस्या चल रही थी कुछ कंफ्यूजन चल रहे हैं तो उन्हें आज दूर किया जा सकता है। आज मधुर वाणी से आप दूसरों का दिल जीत लेंगे। धन लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं लेकिन किसी से भी बहस ना करें। आज बहस विवाद का कारण बन सकती है।
राशिफल मिथुन राशि | Gemini Horoscope (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा दिन अच्छा है, सामान्य से बेहतर योग बने हुए हैं। संतान के प्रति चल रही चिंताओं में कमी आएगी। दोपहर बाद अच्छे समाचार आपको प्राप्त होंगे। किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करने से बचें। आज अपनी ही कुछ लोग आपसे छल करने की कोशिश कर सकते हैं। आज जाे भी सूचना आपके पास आ रही हैं उन्हें पुष्ट करना बेहद जरूरी है। किसी भी सूचना पर तुरंत रिएक्शन करना ठीक नहीं है।

राशिफल कर्क राशि | Cancer Horoscope (Kark Rashi) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो आज कालरात्रि पर कर्क राशि वालों के लिए दिन थोड़ा चुनौती बना रह सकता है, लेकिन शाम के बाद का समय आपके लिए अच्छा है। दिन में अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह आपको दी जाती है। वाहन चलाते समय भी सावधान रहें। जिन लोगों को पैसा उधार दिया हुआ है उन्हें याद दिलाएं। आज उधार पैसा वापस लौटने के योग आपकी राशि में बने हुए हैं।
राशिफल सिंह राशि | Leo Horoscope (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे धन लाभ होगा नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए भी सामान्य से बेहतर योग बने हुए हैं। आज परिवार के किसी बुजुर्ग व्यक्ति से भी धन लाभ होने के योग आपकी राशि में बने हुए हैं। मित्रों के साथ बिताया गया समय अच्छा रहेगा लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के या आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।
राशिफल कन्या राशि | Vigro Horoscope (Kanya Rashi) टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो दिन सामान्य से बेहतर बीतेगा, सप्तमी नवरात्र में रुके हुए कार्यों में गति आएगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। आज राह चलते लोग आपसे विवाद करने की कोशिश करेंगे लेकिन ध्यान रखिएगा आज आपका कानूनी पक्ष कमजोर है। किसी से भी विवाद करने से बचें। किसी की भी चुगली करने से बचें। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। प्रमोशन के योग बने हुए हैं। मित्रों के सहयोग से रोजगार प्राप्त होगा।
राशिफल तुला राशि | Libra Horoscope (Tula Rashi) रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज खर्च की आशंका आपकी राशि में बनी हुई हैं। शॉपिंग करते समय ध्यान रहे अनावश्यक वस्तुओं की खरीदारी करने से बचें। जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बने हुए हैं लेकिन प्रतिस्पर्धा से बचना है।
राशिफल वृश्चिक राशि | Scorpio Horoscope (Vrishchik Rashi) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू वृश्चिक राशि वालों के लिए शनिवार का दिन सामान्य से बेहतर योग लेकर आया है। रुके हुए कार्य आगे बढ़ेंगे। आज बिगड़े काम बनेंगे। खर्च की आशंकाएं बनी हुई हैं। खर्च करते समय सावधानी रखें। मित्रों के साथ बिताया गया समय अच्छा रहने वाला है। अचानक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का योग आपकी राशि में बन रहा है। धार्मिक कार्यक्रम में समय दें इससे मन शांत हाेगा।
राशिफल धनु राशि | Sagittarius (Dhanu Rashi) ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे धनु राशि वाले अपने परिवार को समय दें। पैसा खर्च करते समय सावधानी रखें। पारिवारिक जिम्मेदारी आज आपकी बढ़ेंगी। आपके आसपास का माहौल भी आप के अनुरूप नहीं है। इसलिए सचेत रहें सावधान रहें। किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करने से बचें। महत्वपूर्ण दस्तावेजों को हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह जांच लें। आज तुलसी को पानी दीजिए इससे आपका भाग्य उदय होगा।
राशिफल मकर राशि | Capricorn (Makar Rashi) भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी मकर राशि वालों के लिए शनिवार का दिन सामान्य से अच्छा है। आपकी जो समस्याएं पिछले दिनों से चल रही थी उनका समाधान होगा। आज से आपका अच्छा समय शुरु होने वाला है। हालांकि मन चंचल बना रहेगा, मन को शांत करने के लिए अच्छा संगीत सुन सकते हैं या फिर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ध्यान आपकाे करना चाहिए।
कुंभ राशि | Aquarious Horoscope (Kumbh Rashi) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा कुंभ राशि वालों के लिए शनिवार का दिन अच्छा है। आपकी जो मानसिक चिंताएं चल रही थी उनमें कमी आएगी। आज आप खुद को अनोखी उर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। जो भी कार्य आप करेंगे उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। वाहन सुख के योग आज आपकी राशि में बने हुए हैं। अगर आप पिछले कई दिनों से कोई नया वाहन खरीदने की सोच रहे थे तो दिन अच्छा है। आज नया वाहन खरीद सकते हैं। ध्यान रहे जल्दबाजी में निर्णय करने से बचें। कोई भी बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय करने से पहले पारिवारिक सदस्यों की सलाह कर लें।
राशिफल मीन राशि |Pisces Horoscope (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची मीन राशि वालों के लिए सातवां नवरात्र अच्छे योग लेकर आया है। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। हालांकि अपने स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहना होगा। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। खर्च की अधिकता भी आपकी राशि में दिखाई दे रही है। इसलिए खर्च करते समय भी सावधानी बरतें लेकिन आज पारिवारिक माहौल बेहतर होगा। प्रेम बढ़ेगा और रिश्तों में मजबूती आएगी।

Home / Saharanpur / Rashifal: शनिवार आज है काल रात्रि, जानिए किन राशि वालाें का बदल रहा है भाग्य

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो