scriptAaj Ka Dainik Rashifal 11 September 2018 : कर्क राशि वाले किसी को पैसा देने से पहले जान लें अपना राशिफल, नहीं तो होगा भारी नुकसान | aaj ka rashifal 11 september 2018 | Patrika News
सहारनपुर

Aaj Ka Dainik Rashifal 11 September 2018 : कर्क राशि वाले किसी को पैसा देने से पहले जान लें अपना राशिफल, नहीं तो होगा भारी नुकसान

Aaj ka Rashifal 11 September 2018 in Hindi: आज का राशिफल, Choose your rashi from the list below to view Today Horoscope of Arise, मेष, Taurus, व्रषभ, Gemini,मिथुन, Cancer, कर्क, Leo, सिंह, Virgo, कन्या, Libra, तुला, Scorpio, वृश्चिक, Sagittarius,धनु, Capricornus, मकर, Aquarius,कुंभ, Pisces, मीन

सहारनपुरSep 11, 2018 / 11:21 am

shivmani tyagi

saharanpur news

rashifal 11 september

Dainik Rashifal 11 सितंबर 2018 में आज हम आपको बता रहे हैं कि आज नक्षत्राें के बदलाव की स्थिति आपके भाग्य के लिए कैसी है। आज मंगलवार का दिन हैं आैर हस्त नक्षत्र है। हस्त नक्षत्र शुभ याेग है। इसलिए आज सभी राशियाें के लिए अच्छे याेग किसी न किसी रूप में दिखाई दे रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि आज किन-किन राशि वालों के लिए बने हैं अच्छे योग और कैसा रहने वाला है आज आपका दिन। Dainik Rashifal में बता रहे हैं प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी

आज का राशिफल मेष राशि | aaj ka rashifal Mesh Rashi

मेष राशि (Mesh Rashi)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से बेहतर है। आज लक्ष्मी का वास मेष राशि वालों के भाग्य में है। इसलिए जो फसा हुआ आपका पैसा है उसके वापस लौटने के याेग दिखाई दे रहे हैं। आज पारिवारिक माहाेल बेहतर है। परिवार के साथ आपका समय बीतेगा मित्रों का सहयोग भी आज आपको मिलने वाला है। मित्रों से खुशी आपको मिलने वाली है। आज कोई भी महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए बुजुर्गों की सलाह लेना अच्छा रहेगा आज। ऐश्वर्य के साधनों में वृद्धि होगी कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए भी आज का दिन बेहतर है। आज आपको देवों के देव महादेव को नारियल चढ़ाना है ऐसा करने से आपके भाग्य के सितारे चमकेंगे और आपका स्वास्थ्य भी सुधरेगा

 

आज का राशिफल वृष राशि | Aaj ka Rashifal Vrish Rashi
वृष राशि (Vrish Rashi)

वृष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है, सामान्य से बेहतर है। आज जो आपने पैसा हाथ उधार दिया हुआ है उसके वापस लौटने के योग दिखाई दे रहे हैं। पिछले लंबे समय से अगर वादों पर वादे हो रहे हैं तो आज वह पैसा वापस लौट सकता है। आज पार्टनरशिप भी आपके लिए बेहतर है। अगर आप व्यापारी हैं तो साझेदारी का व्यापार आपके लिए अच्छा है। आज प्रिय से प्रेम आपको मिलने वाला है। शारीरिक रूप से भी आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे और आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। आज सामाजिक कार्यों में आपको शामिल होने का अवसर मिलेगा। लोग आपको सुनेंगे आैर आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे। आज व्यापार में लाभ के योग भी आपके लिए बने हुए हैं। अचानक यात्रा भी आपको करनी पड़ सकती है। यात्रा आपके लिए आज शुभ है। थोड़ा सा आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान का स्मरण करना आपके लिए शुभ है

 

आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Mithun Rashi)

मिथुन राशि वालाें के लिए आज का दिन सामान्य है, लेकिन अच्छी बात यह है कि आज मिथुन राशि वालों को कोई अच्छे समाचार सुनने को मिलेंगे। दोपहर बाद ऐसी घटनाएं आपके साथ घट सकती हैं जिनसे आप खुश हो जाएंगे। आज प्रभु का स्मरण करना आपके लिए शुभ है। आप रचनात्मक सोचते हैं, रचनात्मक करते है। एेसे में आज रचनात्मकता दिखाने का दिन है और अपनी प्रतिभा को सामने लाने का दिन है। आर्थिक रुप से भी आप सुखद खुद को आज महसूस करेंगे। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। धार्मिक यात्रा के योग भी आज मिथुन राशि वालाें के कराशिफल में दिखाई देते हैं । आज सफेद गाय को अपने हाथों से रोटी देना आपके लिए शुभ है। आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी और आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा

 

आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark rashi
कर्क राशि (Kark Rashi)

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर है। आज दिनभर उतार-चढ़ाव आपको महसूस होंगे। सेहत के प्रति भी आज आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। आज पैसा किसी को उधार देने से बचें आज दिया हुआ पैसा लंबे समय तक वापस लौटने के योग दिखाई नहीं दे रहे हैं। आज रिश्तो में भी आपको मधुरता बनाकर रखनी होगी। वाणी में मधुरता बनाए रखें। आज किसी से भी बहस आपको नहीं करनी है। द्वेष किसी से नहीं करना है। कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले जीवनसाथी की सलाह लेना आज आपके लिए उचित है। जीवनसाथी से आपको महत्वपूर्ण और अच्छी सलाह मिलने वाली है, जिसके लाभ होंगे। आज परिवार को समय जरूर दें

 

आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Singh Rashi)
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा सा तनाव लेकर आ सकता है। कार्यों की अधिकता रहेगी दिन-भर आप कार्यों में लगे रहेंगे। इससे आप शारीरिक रूप से और मानसिक रूप से थकान महसूस कर सकते हैं लेकिन इस थकान को खत्म करने के लिए अच्छा संगीत सुनें। परिवार में बच्चों से बात करें। बच्चों से बात करने से आपका तनाव कम होगा। आज सीनियर से वार्तालाप करते समय आदर सम्मान की भावना रखिए। आज मधुर वाणी से ही आपके सारे काम पूर्ण होने वाले हैं। दोस्तों के साथ समय आज बीतेगा लेकिन खर्च करते समय थोड़ा सावधान रहिएगा। आज किसी से भी कोई महंगा उपहार लेना आपके लिए उचित नहीं है। प्रभु का स्मरण करें समस्याओं का समाधान हो जाएगा

 

आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanya rashi
कन्या राशि (Kanya Rashi)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतर है। आज नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन के योग आपके लिए दिखाई दे रहे हैं। आज अधिकारी वर्ग आैर आपके सीनियर आपसे खुश हैं, लेकिन ध्यान रहे आपको अपने कार्य में लापरवाही नहीं करनी है। अभिमान नहीं करना है। सहकर्मियों से मित्रता वाला व्यवहार आपको करना है। आज जीवनसाथी से भी भरपूर प्रेम आपको मिलने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार के क्षेत्र में आज सामान्य लाभ के योग आपके लिए दिखाई दे रहे हैं। आज झूठ का सहारा आपको नहीं लेना है। सच्चाई से ही सारे काम बनने वाले हैं

 

आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal Tula Rashi
तुला राशि (Tula Rashi)

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर है। आज सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर तुला राशि वाले हिस्सा लेंगे लेकिन ध्यान रहे आज नौकरीपेशा लोगों के लिए थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। आज सहकर्मियों के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। बहस में आपको नहीं पढ़ना है। यह बहस विवाद का रूप ले सकती है और इससे परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। आज उलझनों से आपको बचना है। अपनी वाणी में आपको मधुरता बनाकर रखनी है। आज शाम को घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं, जिनके आने से परिवार का माहौल अच्छा हो जाएगा। आप भी तनाव से मुक्ति पाएंगे। आज घर के मंदिर में घी का दीपक जलाना आपके लिए शुभ है। यात्रा करते समय भी आज थोड़ा सा सचेत आपको रहने की जरूरत है

 

आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन एक अवसर की तरह है। आज समय को गवाना नहीं है। समय का सदुपयोग आपको करना है। आज जीवनसाथी से भरपूर प्रेम आपको मिलने वाला है। आप आज अपने प्रिय से प्यार का इजहार कर सकते हैं। दोस्तों के साथ आज अच्छा समय आपका पीटने वाला है। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। अगर आप की शादी अभी तक नहीं हुई है विवाह के प्रस्ताव आ जा सकते हैं। आज कुत्ते को अपने हाथ से रोटी देना आपके लिए शुभ है।

 

आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal dhanu rashi
धनु राशि (Dhanu Rashi)
धनु राशि वालों के लिए आज सुख के योग दिखाई दे रहे हैं। आज सामान्य दिन आप का रहने वाला है। जीवनसाथी से प्रेम आज बढ़ेगा जीवनसाथी से आज मन की बात करने का समय है। आज नौकरी के क्षेत्र में भी प्रमोशन के योग आपके लिए दिखाई दे रहे हैं। आपको आज किसी से ईर्ष्या नहीं करनी है। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारियां शुरू कर सकते हैं। आज धनु राशि वालों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है। आज आपके लिए खुशियों का दिन है खुशियां मनाइए और किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद अपने हाथों से करिए। किसी भूखे व्यक्ति को खाना खिलाइए ऐसा करने से आपकी खुशियां बढ़ेंगी और आपका मन भी प्रसन्न होगा। आज भाग्य आपके साथ है लेकिन जल्दबाजी में कोई भी निर्णय करने से आपको बचना होगा।

 

आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Makar Rashi)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य थोड़ा काम बेहतर रहने वाला है। आज दैनिक कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं। मकर राशि वालों को अधिक मेहनत सामान्य कार्यों के लिए करनी पड़ सकती है, लेकिन इससे परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। मेहनत आप करते रहिए कार्य में सफलता मिलेगी आज वाणी में आपको मधुरता बनाकर रखनी होगी। जीवनसाथी से छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद की आशंकाएं आज दिखाई दे रही हैं। तो ऐसे में आपको गुस्सा करने से बचना होगा। अपनी गलती भी आज आपको माननी पड़ सकती है। इससे आप खुद को छोटा महसूस ना करें गलतियों को स्वीकार करने वाला कभी छोटा नहीं होता। आज खाने पीने की वस्तुओं पर भी थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंकाएं भी दिखाई दे रही हैं

 

आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal kumbh rashi
कुंभ राशि (Kumbh Rashi)

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज सीनियर आपसे खुश रहेंगे। सहकर्मी भी आपके कार्यों से प्रसन्न होंगे। आज किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है। इससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा और बीती हुई बातें दोबारा से जहन में ताजा हाे जाएंगी। अगर आप बिजनेसमैन हैं तो आज बिजनेस में अच्छे लाभ के योग अकेले बने हुए हैं। आज अचल संपत्ति भी आपको लाभ देगी आज जो भी कार्य आप चाहेंगे उनमें पूर्णता मिलने वाली है, लेकिन अभिमान से आज आपको दूर रहना है। गुस्सा नहीं करना है, कड़वा नहीं बोलना है और किसी मजबूर या गरीब व्यक्ति का उपहास आपको नहीं उड़ाना है। आज प्रभु का स्मरण कीजिए आपके लिए शुभ योग बने हुए हैं

 

आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal Meen Rashi
मीन राशि (Meen Rashi)

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर है। आज मीन राशि वालों के साथ भाग गए हैं। आज जो भी कार्य करने जा रहे हैं उसमें आपको सफलता मिलेगी, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय आपको आज नहीं करना है। कोई भी कदम उठाने से पहले जीवन साथी या परिवार के किसी बुजुर्ग व्यक्ति से सलाह जरूर कर लें। आज ऐसी स्थिति आपके सामने आ सकती हैं जब आप कोई निर्णय लेने में खुद को अक्षम महसूस करेंगे। आज आपका मन चंचल है। एकाग्रता की कमी आज आपको खलेगी। ऐसे में आप सलाह लेकर ही आगे कदम बढ़ाए। आज सड़क पार करते समय थोड़ा सावधानी बरतने की आवश्यकता है। दूसरे लोगों की लापरवाही का दंश आज एप को झेलना पड़ सकता है। इसलिए थोड़ा सचेत रहिए सावधान रहिए।

Home / Saharanpur / Aaj Ka Dainik Rashifal 11 September 2018 : कर्क राशि वाले किसी को पैसा देने से पहले जान लें अपना राशिफल, नहीं तो होगा भारी नुकसान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो