scriptशुक्रवार आज कुम्भ से मीन राशि में प्रस्थान कर रहा है चन्द्रमा, सभी राशि होंगी प्रभावित, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे | Aaj ka Rashifal in hindi 11 october 2019 Daily Horoscope | Patrika News
सहारनपुर

शुक्रवार आज कुम्भ से मीन राशि में प्रस्थान कर रहा है चन्द्रमा, सभी राशि होंगी प्रभावित, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

Highlights

चंद्रमा के चलायमान हाेने से सभी राशियां हाेती हैं प्रभावित
जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, सभी राशियाें का राशिफल
Aaj ka Rashifal in hindi Daily Horoscope

सहारनपुरOct 11, 2019 / 07:36 am

shivmani tyagi

Rashifal

Rashifal

राशिफल 11 अक्टूबर शुक्रवार आज वृद्धि योग बन रहा है दोपहर 3:30 के बाद ध्रुव योग बनेगा। एक ही दिन में दो-दो शुभ योग बन रहे हैं और चंद्रमा आज चलायमान है जाे कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश करेगा। बन रहे योग और चंद्रमा की स्थिति आपकी राशि को किस तरह से प्रभावित कर रही है यह जानने के लिए आइए जानते हैं आज का राशिफल। सभी राशियों मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का संपूर्ण राशिफल बता रहे हैं प्रोफेसर राघवेंद्र और पंडित रोहित वशिष्ठ
चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ राशिफल, मेष राशि | Aries Horoscope (Mesh Rashi) दिनभर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। पारिवारिक जनों का सहयोग आज आपको प्राप्त हो रहा है। परिवार को समय दीजिए। मित्रों के साथ बिताया गया समय भी अच्छा रहने वाला है। कारोबारियों और व्यापारियों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है। वाहन चलाते समय सचेत रहें।
ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो वृषभ राशि | Taurus Horoscope (Vrishabha Rashi) शुक्रवार का दिन वृषभ राशि वालों के लिए सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है। दिनभर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। अच्छी बुरी खबरें आपको प्राप्त होती रहेंगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए थोड़ा सा समय चेतावनी भरा है। अपने कार्यों के प्रति सचेत रहें। आज वृषभ राशि वालों को अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की सलाह दी जाती है।
का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा मिथुन राशि | Gemini Horoscope (Mithun Rashi) पारिवारिक चिंताएं घेर सकती हैं। बच्चों के प्रति चिंताएं बढ़ सकती हैं। दोपहर बाद का समय आपके लिए अच्छा है। आपके आसपास का माहौल आप के अनुरूप नहीं है। इसलिए नकारात्मक विचारों से बचें सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें, सफलता प्राप्त होगी। आज गाय को अपने हाथों से रोटी खिलाएं।
ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो कर्क राशि | Cancer Horoscope (Kark Rashi) कर्क राशि वालों के लिए दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है। कारोबारी और व्यापारियों के लिए अच्छे योग बने हुए हैं लेकिन जल्दबाजी में लिए गए निर्णय नुकसान का कारण बन सकते हैं। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात के योग आपकी राशि में बन रहे हैं। किसी भी व्यक्ति पर आंख मूंदकर विश्वास करना उचित नहीं है। आज तुलसी जी को अपने हाथों से जल दें। ऐसा करने से आपका भाग्य उदय होगा।
मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे राशिफल सिंह राशि | Leo Horoscope (Singh Rashi) सिंह राशि वालों के लिए 11 अक्टूबर का दिन अच्छे योग लेकर आया है। दोपहर बाद अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। बातचीत करते समय आज शब्दों का सोच समझकर उपयोग करें। वाणी में मधुरता बनाकर रखें। अपने मुख से कोई भी ऐसी बात कहने से बचें जो दूसरों को बुरी लगती हो आघात पहुंचाती हो। आज लाभ के योग बन रहे हैं, निवेश करने के लिए भी दिन अच्छा है।
टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो कन्या राशि | Vigro Horoscope (Kanya Rashi) नया वाहन खरीद सकते हैं। पिछले कुछ दिनों से कोई नया कार्य शुरू करने की सोच रहे थे तो उसका भी शुभारंभ कर सकते हैं लेकिन ध्यान रखिएगा आज विवाद की आशंकाएं आपकी राशि में दिखाई दे रही हैं। इसलिए किसी से भी बहस ना करें। परिवारजनों से छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें। मित्रों के साथ बिताया गया समय अच्छा रहने वाला है।
रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते तुला राशि | Libra Horoscope (Tula Rashi) आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह तुला राशि वालों को दी जाती है। बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें। दोपहर बाद अच्छे समाचार आपको प्राप्त होंगे और आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। सीनियर से बनाकर रखें। आज प्रमोशन के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं।
तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू वृश्चिक राशि | Scorpio Horoscope (Vrishchik Rashi) वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन समान्यसे बेहतर है। कर्म कीजिए कर्म आज बेहद आवश्यक है। मन चंचल बना रहेगा। मन को एकाग्र करने के लिए अच्छा साहित्य पढ़ सकते हैं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का ध्यान करने से भी मन एकाग्र हाेगा। आज चिंतन करने का समय है। अपने कार्यों की समीक्षा कीजिए। खुद से बातें कीजिए। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और नए अवसर प्राप्त होंगे। आज मछलियों को अपने हाथों से खाना दीजिए ऐसा करने से धन लाभ होगा।
ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे धनु राशि | Sagittarius (Dhanu Rashi) धनु राशि वालों को छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है लेकिन कोशिश की अधिकता से आज आपको बचना चाहिए। पारिवारिक जिम्मेदारी आपकी बढ़ रही हैं। यह समय चुनौती भरा है। भविष्य के लिए योजना बनाने का समय है। जो भी कार्य आप कर रहे हैं उनमें आपको सफलता प्राप्त होगी लेकिन धैर्य बेहद आवश्यक है। समय का सदुपयोग करें। समय की बर्बादी आपके लिए उचित नहीं है।
भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी मकर राशि | Capricorn (Makar Rashi) मकर राशि वाले आज काले रंग के कुत्ते को अपने हाथों से दूध पिलाएं। अगर कुत्ता आपके हाथों से दूध पी लेता है तो समझ लीजिए आपका आने वाला समय बेहतर होने वाला है। आपकी राशि में जो कष्ट चल रहे थे जो आर्थिक समस्याएं चल रही थी उनमें आज से कमी आएगी। आज किसी से भी आपको विवाद करने से बचना चाहिए। आपका कानूनी पक्ष कमजोर है। वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतें।
गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा राशिफल कुंभ राशि | Aquarious Horoscope (Kumbh Rashi) कुंभ राशि वालों के लिए अच्छे योग बन रहे हैं। मन खुश रहेगा पारिवारिक सहयोग प्राप्त हो रहा है। मित्रों और संतान की ओर से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। अचानक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। अगर नया वाहन खरीदने की सोच रहे थे तो आज का दिन अच्छा है। आज नया वाहन खरीद सकते हैं। आज आपकी राशि में वाहन सुख के योग बने हुए हैं।
दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची राशिफल मीन राशि |Pisces Horoscope (Meen Rashi) मीन राशि वालों के लिए दिन सामान्य है। दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी लेकिन दोपहर बाद कुछ ऐसी घटनाएं आपके आसपास कर सकती हैं जिनपर आप तुरंत रिएक्शन करने की कोशिश करेंगे लेकिन ध्यान रखिएगा आज आपको जल्दबाजी में कोई भी निर्णय नहीं करना है। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय नुकसान का कारण बन सकते हैं। अगर निवेश करना चाह रहे हैं तो एक्सपर्ट की सलाह के बाद ही निवेश करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Home / Saharanpur / शुक्रवार आज कुम्भ से मीन राशि में प्रस्थान कर रहा है चन्द्रमा, सभी राशि होंगी प्रभावित, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो