scriptAaj Ka Dainik Rashifal 22 August 2018 : ज्योतिष के अनुसार आज के राशिफल से जानिए कैसा रहने वाला है आज आपका दिन | Aaj ka rashifal in hindi 22 august 2018 | Patrika News
सहारनपुर

Aaj Ka Dainik Rashifal 22 August 2018 : ज्योतिष के अनुसार आज के राशिफल से जानिए कैसा रहने वाला है आज आपका दिन

Aaj Ka Rashifal 22 August 2018: हमारे जीवन को सरल और सुखदायी बनाने में ज्योतिष शास्त्र का हमेशा से अहम योगदान रहा है. तो आइए, अब आपको बताते हैं सभी राशि के जातकों का कैसा रहेगा आज का दिन

सहारनपुरAug 22, 2018 / 11:38 am

shivmani tyagi

saharanpur

Rashifal

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा काम बेहतर रहने वाला है। आज मेष राशि वाले शारीरिक रूप से खुद को कमजोर महसूस करेंगे। आज पूर्वाग्रहों में घिरे रहेंगे और गलतफहमियां जन्म ले सकती हैं। इसलिए आज किसी की भी चुगली करना या किसी की बुराई दूसरे से सुनना आपके लिए उचित नहीं है। अगर सुनी सुनाई बातों पर आप विश्वास कर रहे हैं तो आज उन बातों को क्रॉस जरुर कर लीजिएगा। सच्चाई आपके सामने आ जाएगी आज किसी धार्मिक कार्यक्रम में आप शामिल हो सकते हैं। इससे आपका मन अच्छा होगा। आज गुस्से पर भी काबू रखना हाेगा।
वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है। आज परिवार को समय दें। परिवार के सदस्य आज आपसे बात करना चाहते हैं। जीवनसाथी से आज मन की बातें करें। आज अपने फायदे के लिए किसी दूसरे का अहित करने की ना सोचे । अपने जूनियर के खिलाफ भी कोई निर्णय आज लेने से बचें। आज छोटी-छोटी बातों पर आपको गुस्सा आ सकता है। इसलिए अपने व्यवहार में सरलता बनाए रखें। आज वाणी में मधुरता बनाए रखें और बहस करने से भी आज आपको बचना है। आज परिवार में भी बहस हो सकती है और जिसके कारण विवाद बढ़ सकते हैं । इसलिए बहस करने से आज आपको बचना होगा। आज कार्यक्षेत्र में आज बेहतर प्रदर्शन आप कर सकेंगे।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है। आज दैनिक कार्यों में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन आप सूझबूझ से और अपनी मेहनत से सभी कार्य आसानी से पूरा कर लेंगे। अगर आप छात्र हैं तो आज आपके लिए बेहतर समय है। आज अध्ययन में ध्यान लगाइएगा। आज की गई मेहनत आपके काम आने वाली है। आज परिजनों का सहयोग मिथुन राशि वालों को भरपूर मिलने वाला है। इसलिए परिवार को समय दें। बच्चों से बात करें और उनकी दुनिया में क्या-क्या चल रहा है यह भी जानने की कोशिश करें।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है, लेकिन आज आपके व्यवहार में नकारात्मकता हावी होने की कोशिश करेगी। आज छोटी-छोटी बातों पर कर्क राशि वालों को गुस्सा आएगा। आज नकारात्मक विचारों से बचने के लिए अच्छा संगीत सुनें। प्रभु का स्मरण करें या मित्रों के साथ समय बिताएं। आज किसी जरूरतमंद की सहायता करना आपके लिए बेहतर फल दिलाने में सहायक है। इससे आपके आने वाले कार्यों में प्रगति होगी लेकिन ध्यान रहे आज किसी को पैसा उधार देना हो तो सोच समझकर ही दें।

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है, लेकिन आज आपके विचारों में नकारात्मकता हावी है। इसलिए ध्यान रखें कोई भी कार्य करते समय नकारात्मक भाव से डरे नहीं, ईमानदारी से कार्य करते रहें। मेहनत करते रहें नतीजे आपके हित में आएंगे परिवार से आज आपको खुशी मिलने वाली है। आज परिवार के सदस्य आपके साथ हैं। आज भाग्य भी आपके साथ है लेकिन जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेना उचित नहीं होगा। आज किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। इससे मन की शांति आपको मिलेगी।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहना होगा। आज खाने पीने की वस्तुओं में आपको ध्यान रखना होगा। अगर आप घर से बाहर हैं तो सावधानी ज्यादा रखनी होगी क्योंकि आज बाहर का खाना आपके स्वास्थ्य के लिए उचित नहीं है। इससे नुकसान हो सकते हैं। आज परिवार के साथ समय बिताएं इससे आपको खुशी मिलेगी और परिवार का माहौल भी अच्छा होगा। आज जीवनसाथी से आपको भरपूर सहयोग मिलने वाला है आज जीवनसाथी से मन की बातें करें और दूसरों की बुराई करने से आज आपको बचना होगा।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सतर्क रहने वाला है। आज आपको सावधानी बरतनी होगी। आज कोई भी ऐसा कदम आपको नहीं उठाना है जो आपके व्यक्तित्व पर बुरा प्रभाव डालता हाे। आज आप पर बेवजह के आरोपी लग सकते हैं। इसलिए सावधान रहिएगा सचेत रहिएगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सावधान रहना होगा। अगर आप किसी भी राम बीमारी से पहले से व्यस्त हैं तो दवाइयां नहीं छोड़नी है दवाइयां लगातार लेते रहिए। आज प्रभु का स्मरण करना आपके रास्तों के अवरोधकों को हटाने में सफल में सहायक सिद्ध होगा।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है, लेकिन आज आप को वाहन चलाते समय सावधान रहना है। आज दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। आज सड़क पर चलते समय किसी दूसरे व्यक्ति की गलती का खामियाजा भी आप को भुगतना पड़ सकता है। आज अपने व्यवहार में आपको सरलता रखनी है। वाणी में मधुरता आज आपको रखनी है। आज मीठे बोल से आप दूसरों का दिल जीत सकते हैं, लेकिन कड़वे बोल आज लोगों को आपसे नाराज भी कर सकते हैं। इसलिए ध्यान रहे वाणी में मधुरता बनाए रखें और स्वभाव में सरलता ही आज आपके लिए सफलता का मंत्र है।

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है, लेकिन आज आप दिन भर दैनिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आज घरेलू कार्यों में आपका समय बीतने वाला है। दिनभर व्यस्त रहने के बावजूद भी आप थकान महसूस नहीं करेंगे। यह अच्छी बात है और एक अनोखा उत्साह आज आपके सारे काम करा देगा। ध्यान रहे आज बहस किसी से भी आपको नहीं करनी है। अगर कोई आज आपका विरोध कर रहा है तो ऐसे व्यक्तियों के पास ज्यादा समय ना दें। वहां से हटने की कोशिश करें। आज प्रेम से तो आप सबको जीत सकते हैं लेकिन बुराई करके या क्रोधवश आप कुछ भी हासिल नहीं कर पाएंगे। इसलिए स्वभाव में सरलता रखें। प्रभु का स्मरण करें। आज मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। आज जीवनसाथी से सलाह ले सकते हैं कोई भी कार्य करने से पहले जीवनसाथी की सलाह लेना आपके लिए उचित रहेगा।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज मकर राशि वालों के सभी काम खुद ही बनते चले जाएंगे लेकिन उन्हें आज खाने पीने की वस्तुओं का ध्यान रखना होगा। जब घर से बाहर हाें तो विशेष ध्यान रखें । आज भोजन की अधिकता पेट के विकार का कारण बन सकती है। आज जो भी काम करें मन लगाकर करें सफलता मिलेगी। आज पुराने रुके हुए कार्यों को भी गति मिलने के योग बने हुए हैं परिवार से आज भरपूर सहयोग मिलने वाला है और सहकर्मी भी आज आप के पक्ष में हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सावधान रहने का है। आज कुंभ राशि वालों को अपनी वाणी पर काबू रखना होगा। आज छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। किसी बात को लेकर परिवार के बुजुर्गों के साथ आपका विवाह हो सकता है। इस दौरान वाणी पर संयम बेहद जरूरी है। आज गुस्से में कुछ भी बोल ना बड़े विवादों का कारण बन सकता है। आज बड़ों का आशीर्वाद बनाए रखें। मन को शांत करने के लिए अच्छा संगीत सुन सकते हैं। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आज बच्चों के साथ भी आप समय जरूर बताएं इससे आपका मन हल्का होगा।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है, लेकिन आज अधिक खर्च के योग आपके लिए बने हुए हैं। इसलिए सावधान रहें खर्च करते समय ध्यान रहे उन चीजों को ना खरीदें जिनकी आज आपको बहुत आवश्यकता नहीं है आज बच्चों की डिमांड भी बढ़ सकती हैं। आज कोई महिला मित्र भी आपसे मदद मांग सकती है। इसलिए आज दिनभर खर्च के योग आपके लिए बने हुए हैं। सावधान रहें और किसी भूखे व्यक्ति को खाना खिलाएं इससे आपके जो रुके हुए कार्य हैं उनमें गति आएगी और पिछले कुछ दिनों से जिन कार्यों में आपको सफलता नहीं मिल पा रही है उनके सफलता के रास्ते खुलेंगे।

Home / Saharanpur / Aaj Ka Dainik Rashifal 22 August 2018 : ज्योतिष के अनुसार आज के राशिफल से जानिए कैसा रहने वाला है आज आपका दिन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो