scriptआज का राशिफल 23 अगस्त 2018 : मकर राशि के जातको की आज दूर होंगी सारी परेशानी, दिन उत्तम रहेगा | Aaj ka rashifal in hindi 23 august 2018 | Patrika News
सहारनपुर

आज का राशिफल 23 अगस्त 2018 : मकर राशि के जातको की आज दूर होंगी सारी परेशानी, दिन उत्तम रहेगा

Aaj ka Rashifal 23 -August-2018 in Hind: आज का राशिफल,Choose your rashi from the list below to view dainik rashifal for Arise, मेष, Taurus, व्रषभ, Gemini,मिथुन, Cancer, कर्क, Leo, सिंह, Virgo, कन्या, Libra, तुला, Scorpio, वृश्चिक, Sagittarius,धनु, Capricornus, मकर, Aquarius, Pisces, मीन

सहारनपुरAug 23, 2018 / 05:20 pm

shivmani tyagi

aaj ka rashifal, 22 august 2018 ka rashifal, today rashifal

aaj ka rashifal, 22 august 2018 ka rashifal, today rashifal

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है, लेकिन आज जो भी कार्य आप करने जा रहे हैं उसमें बड़ों की सलाह लेना आपके लिए उचित रहेगा। आज बुजुर्गों का आशीर्वाद बनाए रखें। इससे आपके कार्य सिद्ध होने वाले हैं। आज परिवारजनों से गुस्सा आपको नहीं करना है। छोटी-छोटी बातों पर बहस आपको नहीं करनी है। ऐसा करने से परिवार में मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती हैं, जिससे अपने ही आपसे नाराज हो जाएंगे। आज खरीदारी करते हुए भी आपको थोड़ा सावधान रहना है। आज खर्च की आशंकाएं आपके साथ बनी हुई हैं। इसलिए जो भी खरीदारी करें सोच समझ कर करें । उन चीजों को खरीदने से बचें जिनकी आज आपको बहुत ज्यादा आवश्यकता नहीं है। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। आज अध्ययन में ध्यान लगाएं। लेखन भी आप आज अच्छा कर लेंगे। इसलिए आज पढ़ाई को समय दें। आज की गई भविष्य में काम आने वाली है।

वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर रहने वाला है। आज वृष राशि वालों को सावधान रहना होगा, सचेत बने रहना होगा। आज कानूनी मामलों में वृष राशि वालों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसलिए कानूनी मामलों से आज आपको दूर रहना है। आज किसी की बुराई करना भी आपके लिए उचित नहीं है। आज दूसरों को जितना सम्मान आप देंगे उससे कहीं अधिक सम्मान आपको मिलने वाला है। बीच-बीच में आज नकारात्मक विचार आप को घेरने की कोशिश करेंगे लेकिन आप हर कार्य सकारात्मक ऊर्जा के साथ करते हुए आगे बढ़ते रहिए सफलता मिलेगी। आज परिवार वाले आप से थोड़ा ना-खुश हो सकते हैं लेकिन से परेशान होने की आवश्यकता नहीं है प्रेमवत व्यवहार बनाए रखिएगा।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है, लेकिन आज मिथुन राशि वालों को कार्यों में लापरवाही नहीं बरतनी है, सावधानी से ध्यान लगाकर कार्य पूरे करने होंगे। आज कार्य क्षेत्र में लापरवाही आप को नुकसान दे सकती है। बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं या इससे आर्थिक नुकसान भी हो सकते हैं। अगर आप व्यापारी हैं तो व्यापार में सावधानी बरतनी हाेगी, विशेषकर लेनदेन करते समय सतर्क रहिएगा। आज आपको अपनी सेहत के प्रति भी थोड़ा सावधान रहना होगा। आज सेहत बिगड़ने की आशंका बनी हुई है, यदि आप पहले से किसी रोग से ग्रसित हैं तो आपको अतिरिक्त सावधान रहने की जरूरत है। आज किसी भूखे व्यक्ति को अपने हाथों से खाना दीजिएगा। इससे आपका स्वास्थ्य सुधरेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर है। अगर आप पिछले कई दिनों से कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे तो आज उसके लिए उचित समय है, उत्तम दिन है। आज नया कार्य शुरू कर सकते हैं। आज रुके हुए कार्यों को भी आप गति दे सकते हैं। आज परिवार वाले आपके साथ हैं और भाग्य भी आपके साथ है, लेकिन ध्यान रखिएगा लालच और जल्दबाजी में लिया गया कोई भी निर्णय उचित नहीं है। आज व्यवहार में सरलता बनाए रखें। दूसरों की बुराइयां करने से बचें और पूरी ईमानदारी से अपने कार्य को करते हुए आगे बढ़ते रहें। सफलता आपको मिलेगी।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन कम बेहतर है। आज सिंह राशि वालों को सचेत रहना होगा। सावधान रहना होगा। खासकर कार्यक्षेत्र में आज सभी इंद्रियों को खुला रखना है। आज ऐसी कोई घटना आपके साथ घटित हो सकती हैं जो आपका काफी नुकसान कर सकती हैं। अगर आप इस नुकसान से बचना चाहते हैं तो सावधानीपूर्वक कार्य कीजिएगा किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करनी है। दूसरों पर अपने काम नहीं छोड़ने हैं अपने सभी कार्य को स्वयं पूरा करना है। प्रभु का स्मरण कीजिए। आज आसपास के लोगों से भी आपको थोड़ा सा सावधान रहने की जरूरत है। व्यक्तित्व में आज चतुराई जरूरी है, लेकिन यह चतुराई किसी दूसरे काे नुकसान पहुंचाने के लिए नहीं हाेनी चाहिए।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है, लेकिन आज आपको सब्र करना होगा। कार्यों के अनुरूप फल मिलने में देरी हो सकती है। आज किसी भी तरह की जल्दबाजी आपके लिए उचित नहीं है। कोई भी निर्णय लेने से पहले जीवनसाथी से सलाह जरूर लें। कोई बड़ा निर्णय अकेले आज करने से बचें। तात्कालिक लाभ के पीछे नुकसान छुपा हो सकता है। ऐसे में जल्दबाजी में लिया गया कोई भी निर्णय बाद में निराशा का कारण बन सकता है। आज किसी जरूरतमंद की सहायता करने से आपके व्यापार में वृद्धि होगी। मन को एकाग्र करने के लिए अच्छा संगीत सुन सकते हैं।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कम बेहतर है। आज तुला राशि वालों को सावधानी बरतनी होगी। लापरवाही नुकसानदायक है। आज दिन भर आपका मन चंचल रहेगा। एक स्थान पर नहीं रुकेगा। इसका असर आपके कार्यों पर दिखाई देगा। मन को एकाग्र करने के लिए प्रभु का स्मरण करें। किसी धार्मिक कार्यक्रम में आज शामिल हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज सहकर्मी आपसे नाराज हो सकते हैं। आप पर किसी तरह के आरोप लगा सकते हैं। इसलिए आज अपने कार्यों को खुद पूरा करना है। किसी दूसरे पर कोई कार्य ना छोड़ें। जीवनसाथी से मन की बात करिएगा इससे प्रेम बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। पिछले कुछ दिनों से मन में जो परेशानियां चल रही हैं आज उनसे निजात आपको मिलने वाली है। आज भाग्य आपके साथ है। परिवार जनों का पूरा सहयोग आपको मिलने वाला है। मित्रों का पूरा सहयोग आपको मिलने वाला है। आज बॉस भी आपके कार्यों से खुश होने वाले हैं। आज आपके साथ जो भी अच्छा घटित होने वाला है वह आपके जीवनसाथी की वजह से हाे रहा है। इसलिए अपने जीवन साथी के साथ जो मनमुटाव पिछले दिनों से चले आ रहे हैं उन्हें आज दूर करने का समय है। आज वैवाहिक जीवन में प्रेम की बरसात होने वाली है।

धनु राशि
धनु राशि वालों की राशि में आज कार्य प्रधान है। आज भाग्य पर किसी भी कार्य को छोड़ना उचित नहीं है। इसलिए आज पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ काम कीजिएगा। सकारात्मक ऊर्जा के साथ किए गए कार्यों में आज सफलता जरूर मिलेगी। आज अपने स्वभाव में आप गंभीरता महसूस करेंगे। यह आपके व्यक्तित्व के लिए बेहद जरूरी है। ध्यान रहे आज छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा भी आपको आ सकता है, लेकिन गुस्से से बचना है। गुस्सा आपका पहले ही काफी नुकसान करा चुका है। इसलिए गुस्से को अपने विचारों में प्रधानता मत दीजिए। गुस्से से बचने के लिए अच्छा संगीत आप सुन सकते हैं। अपना कोई शाैंक दोहरा सकते हैं।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर है। आज आपके लिए अच्छे समाचारों के योग बने हुए हैं। पिछले कुछ दिनों से जो परेशानियां चल रही थी उनमें आज सकून मिलेगा। ध्यान रहे आज कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले परिवार के बुजुर्गों की सलाह जरूर ले लें। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको बिल्कुल ध्यान रखना है, कोई भी बड़ा निर्णय अकेले नहीं लेना है। आप जीवनसाथी से भी आप सलाह ले सकते हैं। दोपहर बाद आपको अच्छे समाचार शुभ समाचारों के योग बने हुए हैं। आज किसी भूखे व्यक्ति को अपने हाथों से खाना खिलाने से आपके रुके हुए कार्यों में भी गति आएगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन काम बेहतर है। आज कुंभ राशि वालों को अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। आज कार्यों के बिगड़ने की आशंकाएं बनी हुई हैं। इसलिए जो भी कार्य कर रहे हैं उस पर पूरा ध्यान लगा कर मेहनत करें। किसी दूसरे व्यक्ति पर अपने कार्यों को ना छोड़ें और किसी भी व्यक्ति की आलोचना करने या बुराई करने से आज आपको बचना होगा। आज दूसरों का सम्मान कीजिए आज जितना आप कम बोलेंगे उतना ही आपके व्यक्तित्व के लिए अच्छा है। आज परिजनों की भी परेशानियां बढ़ सकती हैं। जिनकी वजह से आप दिनभर चिंतन में फंसे रहेंगे। मन को खुश करने के लिए अच्छा संगीत सुन सकते हैं या प्रभु का स्मरण कर सकते हैं।

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए भी आज का दिन सामान्य से कम बेहतर है। आज मीन राशि वालों को थोड़ा सा कष्ट उठाना पड़ सकता है। इसलिए कार्यक्षेत्र में या परिवार में अगर कोई कष्ट आपको महसूस हो तो परेशान ना हों। आज कष्ट आएंगे लेकिन क्षणिक हाेंगे। हालात सामान्य हो जाएंगे आज जिद्दी रवैया आपके लिए उचित नहीं है। अपने स्वभाव में जिद को जगह नहीं देनी है। आज किसी भूखे व्यक्ति काे आप खाना खिलाएँ। आज कुत्ते काे अपने हाथ से खाना खिलाईएगा इससे आपके कार्याें काे लगी हुई नजर हटेगी।

Home / Saharanpur / आज का राशिफल 23 अगस्त 2018 : मकर राशि के जातको की आज दूर होंगी सारी परेशानी, दिन उत्तम रहेगा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो