सहारनपुर

आज इन राशियों के लोग भूलकर भी न करें ये काम, वरना घिर सकते हैं संकट में, जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे और कैसा रहने वाला है आज का आपका दिन

सहारनपुरJun 27, 2018 / 09:00 am

lokesh verma

आज इन राशियों के लोग भूलकर भी न करें ये काम, वरना घिर सकते हैं संकट में, जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष राशि
मेष राशि वालों का दिन आज सामान्य रहने वाला है। आज आप गंभीर प्रवृत्ति में रहेंगे और कार्य क्षेत्र के अलावा परिवार के सदस्यों से भी आज उन मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं, जिन्हें आप पिछले कई दिनों से अपने मन में लिए हुए बैठे हैं। आज किसी महत्वपूर्ण निर्णय पर भी चर्चा करने का समय है। आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन कार्य की अधिकता बनी रहेगी।
वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य है, लेकिन आज कार्य की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में भी आज आपको सामान्य से अधिक कार्य करने पड़ सकते हैं। अगर कोई सरकारी कार्य करने की योजना बना रहे हैं तो उसमें आपको आज लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आज किसी कार्य से आपको यात्रा भी करनी पड़ सकती है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए भी दिन आज सामान्य है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रतिस्पर्धा में सहकर्मी आगे कदम बढ़ाने की कोशिश करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं कर पाएंगे। आज बहस करने से आपको बचना है आज की गई बहस परिवार में तनाव का कारण बन सकती है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य है। आज आपको कार्य की अधिकता रहेगी, लेकिन जितना कार्य करेंगे उसके मुताबिक आपको फल कम मिलने वाला है। इसमें परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आज परिवार को समय दीजिएगा और संयम बनाए रखिएगा। आपके दैनिक कार्यों में भी कुछ बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन इन बाधाओं से आप निपटने में सक्षम रहेंगे।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य से कम बेहतर है। आज स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। आपको किए गए कार्यों के मुताबिक फल नहीं मिलने से आप निराश हो सकते हैं। तनाव नहीं लेना है। आज किए गए कार्यों का फल भविष्य में आपको जरूर मिलेगा। आज अपनी वाणी में मधुरता रखिएगा। किसी से आपका विवाद होने की भी आशंका बनी हुई है। इसलिए गुस्से पर आज काबू रखना है। छोटी-छोटी बातों पर भी आपको गुस्सा आ सकता है।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य है, लेकिन आज आपको आर्थिक निर्णय सोच समझकर लेने होंगे। आज शेयर बाजार सट्टा बाजार में कोई भी निवेश करना आपके हित में नहीं है। आज नुकसान की आशंका बनी हुई है। दोपहर बाद किसी प्रियजन से आपकी भेंट होगी, जिससे आपको तनाव और गुस्सा दोनों से ही राहत मिलेगी।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए दिन आज बेहतर है। आज आप दिनभर अपने आसपास खुशी का माहौल महसूस करेंगे। अगर पिछले कुछ समय से नई कार्य योजना शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज इसके लिए शुभ दिन है। आज नया काम आप शुरू कर सकते हैं। आज आपके मित्रों से भी आपको सहयोग मिलने वाला है और परिवार में भी आज आपको स्नेह मिलेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए भी दिन आज बेहतर है। आज पुराने चले आ रहे किसी कार्य में आपको सफलता मिलेगी। आज आपके आर्थिक लाभ के योग भी बन रहे हैं। आज मेहनत और ईमानदारी से किये गए किसी भी कार्य में आज आपको अच्छे फल प्राप्त होने वाले हैं।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए दिन आज अवसर वाला है। आज कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा और मान सम्मान बढ़ेगा। आज प्रमोशन के योग कि आपके लिए बन रहे हैं। आज पुराने आ रहे जिन कार्यों में बाधा चल रही थी वह बाधा भी दूर हो जाएगी और कार्य पूर्ण होंगे। आज आप अपने व्यक्तित्व के बल पर सभी का मन जीत लेंगे। आज मृदुभाषी आपको रहना है और शाम तक आपको कोई अच्छी खबर भी मिलेगी।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य है, लेकिन आज आपको सावधान रहने की जरूरत है। आज यात्रा करते हुए दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। इसलिए संभलकर रहिएगा। आज पारिवारिक सदस्यों के साथ आपका संवाद भी सुखमय रहेगा। आज आपको अपने खर्चों पर भी काबू रखना होगा। आज आय से अधिक खर्च आर्थिक बजट को बिगाड़ सकता है। इसलिए कोई भी ऐसी खरीदारी न करें जिसकी आपको बहुत आवश्यकता नहीं हो।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य से कम बेहतर रहने वाला है। आज आपके अपने ही आप का विरोध कर सकते हैं। ऐसे हालातों में आपको धैर्य बनाकर रखना होगा आज कानूनी पचड़े में पड़ने से भी आपको बचना है। आज कोर्ट कचहरी के मामलों में आपके लिए युवक अच्छे नहीं है। आज निवेश करने में भी आपको सावधान रहना है अनुचित निवेश में आपको आज नुकसान उठाने की आशंका बनी हुई है।

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य है। आज आपको बेहतर परिणाम मिलने के योग बने हुए हैं। आज वरिष्ठजनों का आशीर्वाद बनाए रखिएगा। आज किसी भी कार्य को करने से पहले वरिष्ठजनों की राय लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। आज आपका मन दिनभर चंचल रहेगा, जिसको आपको संयमित रखना है। आज आपकी आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी।

Home / Saharanpur / आज इन राशियों के लोग भूलकर भी न करें ये काम, वरना घिर सकते हैं संकट में, जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.