scriptमेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का मंगलवार का राशिफल | Aaj ka Rashifal in Hindi Today Horoscope with astrology predictions | Patrika News

मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का मंगलवार का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Jan 21, 2020 10:04:55 am

Submitted by:

shivmani tyagi

Highlights
21 जनवरी मंगलवार आज चंद्रमा चलायमान है। वृश्चिक से धनु राशि में प्रवेश कर रहा है। इसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा। चंद्र राशिफल से जानिए मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का अनुमानित भविष्यफल।

aaj ka rashifal

rashifal

aaj ka rashifal in hindi 21 january 2020: 21 जनवरी मंगलवार आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और आपके लिए कैसा रहने वाला है मंगलवार का दिन ? यह जानने के लिए आइए जानते हैं आज का भविष्यफल। सभी राशियों का चंद्र राशिफल से अनुमानित भविष्यफल बता रहे हैं आचार्य पंडित रोहित वशिष्ठ और प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी।
मंगलवार आज ध्रुव योग बन रहा है। मध्य रात्रि को व्याघात योग बनेगा। चंद्रमा आज वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश कर रहा है। आइए यह भी जानते हैं कि,यह बदलाव आपकी राशि पर किस तरह से प्रभाव डालेंगे।
आज का राशिफल मेष ( Mesh Rashi ) hindi rashifal Aries Horoscope Rashifal मेष राशिफल : Mesh Rashi दिन सामान्य से कम बेहतर है। उतार-चढ़ाव दिन भर चलते रहेंगे लेकिन अच्छी बात यह है कि आज मित्रों का सहयोग मिल रहा है। जो जातक रोजगार की तलाश कर रहे हैं, नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन उत्तम है। आज नौकरी मिल सकती है। रोजगार के रास्ते खुलेंगे। अचानक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। यात्रा करते समय अपने कीमती सामान के प्रति सचेत रहें।

राशिफल वृषभ राशि ( Vrishabha Rashi ) rashifal news hindi Taurus Horoscope Aaj Ka Rashifal In Hindi वृष राशिफल : मना चंचल बना रहेगा। मन को काबू करने की कोशिश करें। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना है। पारिवारिक सदस्यों से बहस करना भी आज उचित नहीं रहेगा। इससे विवाद हो सकते हैं। आपके आसपास का माहौल भी आप के अनुरूप नहीं है। आज किसी भी अजनबी व्यक्ति पर आंख मूंदकर विश्वास करना भी उचित नहीं रहेगा। आज गाय को अपने हाथों से रोटी खिलाएं ऐसा करने से विरोधी शांत होंगे।

आज का राशिफल मिथुन राशि ( Mithun Rashi ) Today Rashifal In Hindi hindi rashifal news hindi Gemini Horoscope मिथुन राशिफल : समय अच्छा है भाग्य का साथ मिल रहा है। जो जातक नौकरी पेशा हैं उनके लिए उत्तम समय है लेकिन आज आपके कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकते हैं। आपको कुछ अन्य मामलों की जिम्मेदारी भी दी जा सकती है। अचानक यात्रा के योग मिथुन राशि वालों की राशि में बने हुए हैं लेकिन अच्छी बात यह है कि आज धन लाभ आपको होंगे। जिन लोगों को आप ने पूर्व में पैसा उधार दिया था उन्हें आज याद दिलाएं। उधार पैसा भी वापस लाैटने के याेग भी दिखाई दे रहे हैं।

राशिफल कर्क राशि ( Kark Rashi ) #Rashifal in Hind Cancer Horoscope
कर्क राशिफल : मन चंचल बना रहेगा, गुस्से से बचें। आज खर्च की आशंकाएं भी आपकी राशि में दिखाई दे रही हैं। इसलिए खर्च करते समय सावधानी रखनी है। उन वस्तुओं को खरीदने से बचें जिनकी अभी आपको बहुत अधिक आवश्यकता नहीं है। स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की सलाह दी जाती है। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। इसलिए ध्यान रखें अगर दवाइयां चल रही हैं तो नियमित रूप से दवाइयां देते रहें।

आज का राशिफल सिंह ( Singh Rashi ) Rashifal by name
Leo Horoscope mesh rashifal सिंह राशिफल : आज का दिन सामान्य से कम उत्तम है। सिंह राशि वाले बेवजह के चिंतन में घिर सकते हैं। कुछ ऐसे समाचार आपको प्राप्त हो सकते हैं जिन्हें सुनकर आप परेशान हो जाएंगे लेकिन ध्यान रखिएगा आज गलत सूचनाएं भी आपको मिल सकती हैं। इसलिए मिल रही सभी सूचनाओं पर विश्वास करना उचित नहीं है। सूचनाओं को पुष्ट करना भी आवश्यक है। आज नकारात्मक विचारों से आपको बचना है। सकारात्मकता के साथ कदम आगे बढ़ाएंगे तो सफलता मिलेगी।

आज का राशिफल कन्या राशि Vigro Horoscope ( Kanya Rashi ) new year rashifal in hindi कन्या राशिफल : समय अच्छा है। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर प्राप्त हाेंगे। आज मछलियों को अपने हाथों से भोजन दें। ऐसा करने से रुका हुआ धन लौटेगा। माता-पिता से बहस करने से बचना है। इससे तनाव हो सकते हैं, विवाद हो सकते हैं। आज कुछ घटनाओं को आपको अनदेखा भी करना चाहिए। सभी क्रिया पर प्रतिक्रिया देना उचित नहीं है। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो समय उत्तम है निवेश कर सकते हैं लेकिन परिवार के किसी सदस्य या एक्सपर्ट की सलाह के बगैर निवेश करना उचित नहीं रहेगा। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय नुकसान का कारण बन सकते हैं।
आज का राशिफल तुला ( Tula Rashi ) rashifal today Libra Horoscope तुला राशिफल : समय अच्छा है। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। खुद से बातें कीजिए। अपने कार्यों का आकलन कीजिए। आप जो कर रहे हैं उसे बेहतर करने की क्षमता रखते हैं। आप अपने कार्यों का आकलन करने के बाद और बेहतर रिजल्ट पा सकते हैं। अगर आपने पूर्व में परीक्षाएं दी थी और आज उनका परिणाम आना है तो आपके हित में आएगा। आज आपका कानूनी पक्ष कमजोर है। इसलिए बेवजह के मामलों में उलझने से बचें। संतान के प्रति चल रही चिंताओं में भी कमी आएगी और मांगलिक कार्यक्रमों के योग बनेंगे।
आज का राशिफल वृश्चिक राशि ( Vrishchik Rashi ) Daily Rashifal Scorpio Horoscope Daily Hindi Rashifal Mesh वृश्चिक राशिफल : आज सामान्य से अधिक मेहनत आपको करनी पड़ सकती है। दैनिक कार्यों में भी आपको आज अधिक ऊर्जा खर्च करनी होगी। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है। जो भी कार्य आप करेंगे उनमें आपको सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त हो रहा है। आज मित्रों के साथ बिताया गया समय अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों को समय दीजिए उनसे बातें कीजिए। इससे रिश्तों में मजबूती आएगी और जो कन्फ्यूजन चल रहे हैं वह भी दूर होंगे। आज काले रंग के कुत्ते को अपने हाथ से दूध पिलाएं। ऐसा करने से आपका भाग्य उदय होगा।
आज का राशिफल धनु राशि ( Dhanu Rashi ) आज का राशिफल Sagittarius आज का राशिफल : गुस्से से बचना जरूरी है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। आज आपको धैर्य रखना चाहिए और वाणी में भी मधुरता बनाकर रखनी चाहिए। इससे आप दूसरों का मन जीत लेंगे। नौकरी पेशा जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा सा परेशानी भरा रह सकता है। आपको अधिक कार्य करने पड़ सकते हैं। कुछ कार्यों में आपको विरोधियों का सामना भी करना पड़ेगा। ऐसे में परिश्रम ही आज आपके लिए सफलता की कुंजी है। अपने कार्यों पर ध्यान दें व्यापारियों और कारोबारियों के लिए भी उत्तम समय है धन लाभ के योग बन रहे हैं।
आज का राशिफल मकर राशि ( Makar Rashi ) leo horoscope Capricorn मकर राशिफल : आज खुद को समझने का दिन है। अपने लिए कुछ समय निकालिए। खुद से बातें कीजिए और अपने पुराने शौंक भी आज दोहरा सकते हैं । इससे आप तनाव से दूर निकलेंगे और मित्रों का भी आज आपको सहयोग मिलेगा। जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं उन्हें आज लेखन और अध्ययन में सफलता मिलेगी। आज की गई मेहनत भविष्य में आपके लिए सहायक साबित होगी। किसी भूखे व्यक्ति को अपने हाथों से भोजन दें। ऐसा करने से आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी।
आज का राशिफल कुंभ ( Kumbh Rashi ) Aries Horoscope Aquarious Horoscope कुंभ राशिफल : अच्छे याेग आपकी राशि में बन रहे हैं लेकिन नौकरी पेशा जातकों को थोड़ा सा सचेत रहना होगा। आज ट्रांसफर की आशंका है। उनकी राशि में दिखाई दे रही है। अच्छी बात यह है कि प्रमोशन के साथ ट्रांसफर मिलेंगे। ऐसे में आपके कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी और पहले से अधिक कार्यक्षेत्र मिलेगा। आज कुंभ राशि वालों की राशि में खर्च की आशंकाएं भी दिखाई दे रही हैं। इसलिए खर्च करते समय सावधानी रखनी है। मंगलवार का दिन आपके लिए अच्छे याेग लेकर आया है लेकिन किसी से भी आपको बहस नहीं करनी है। बेवजह के विवादों से भी बचना है आज समय का सदुपयोग करें।
आज का राशिफल मीन राशि ( Meen Rashi ) Sagittarius horoscope Pisces Horoscope मीन राशिफल : समय प्रबंधन आवश्यक है। पूर्व में जो मेहनत आपने की है उसका फल आज आपको प्राप्त होगा। जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए उत्तम समय है। नौकरी पेशा लोगों को अपने कार्यों के प्रति सचेत रहना है। व्यापारियों और कारोबारियों की राशि में धन लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। आज किसी भी अनजान डर से आप परेशान रह सकते हैं लेकिन दोपहर बाद का समय आपके लिए उत्तम है। अच्छे समाचार प्राप्त होंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो