scriptमिलिए आप प्रत्याशी से जिनके पास है सबसे अधिक दौलत | AAP candidate has maximum property in Saharanpur | Patrika News
सहारनपुर

मिलिए आप प्रत्याशी से जिनके पास है सबसे अधिक दौलत

सहारनपुर में अभी तक जितने भी लोगों ने चुनाव के लिए नामांकन किया है उनमें सबसे अधिक संपत्ति आप प्रत्याशी के पास है जबकि पांच साल में पूर्व मंत्री की संपत्ति भी दोगुना हो गई है।

सहारनपुरJan 26, 2022 / 08:00 pm

Shivmani Tyagi

dahiya.jpg

आप प्रत्याशी योगेश दहिया

सहारनपुर। जिले की सभी सात विधानसभा सीटों पर अब तक जितने भी प्रत्याशियों ने नामांकन किया है उनमें से सबसे अधिक अमीर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी योगेश दहिया हैं। योगेश दहिया के पास सबसे अधिक दौलत है।
ऐसा नहीं है कि अन्य प्रत्याशियों का विकास ना हुआ हो हाल ही में भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले पूर्व मंत्री डॉक्टर धर्म सिंह सैनी की संपत्ति भी पांच वर्षों में दोगुनी हो गई है। इन्हीं प्रत्याशियों में विवेक कांत एक ऐसे प्रत्याशी भी हैं जिनके पास कोई संपत्ति ही नहीं है। विवेक कांत रालोद से प्रत्याशी हैं। दूसरे प्रत्याशियों की बात करें तो भाजपा के कीरथ सिंह, राजीव गुंबर, जगपाल सिंह और बसपा के अजब सिंह भी करोड़पति सूची में शामिल है।

सहारनपुर में एक ऐसे प्रत्याशी भी हैं जिनकी पत्नी के पास डायमंड के गहने हैं। इनका नाम साहिल खान है और साहिल खान इस बार बसपा से चुनाव मैदान में उतरे हैं। जिले की सभी सात सीटों पर लगभग सभी प्रत्याशियों ने नामांकन कर दिया है लेकिन अभी दो दिन शेष हैं। इन दो दिनों में कुछ और प्रत्याशी भी नामांकन करेंगे। फिलहाल कांग्रेस के प्रत्याशियों का नामांकन किया जाना बाकी है। आपको बता दें कि अभी तक जितने भी प्रत्याशियों ने नामांकन किया है उनमें अधिकांश करोड़पति हैं लेकिन इन सभी प्रत्याशियों में सबसे अधिक संपत्ति योगेश दहिया के पास है जो आम आदमी पार्टी से प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। योगेश दहिया के पास 35 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। इनकी सालाना आय भी पिछले पांच सालों में बढ़कर कई गुना हो गई है योगेश दहिया की पांच साल पहले पांच लाख 53 हजार आय थी लेकिन अब उनकी आय बढ़कर 43 लाख 28 हजार हो गई है। इसी तरह से हाल ही में भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में जाने वाले आयुष मंत्री डॉक्टर धर्म सिंह सैनी की संपत्ति भी दोगुना हो गई है। पहले इनके दो करोड़ रुपए की संपत्ति थी जो अब बढ़कर चार करोड़ 17 लाख रुपए हो गई है।

Home / Saharanpur / मिलिए आप प्रत्याशी से जिनके पास है सबसे अधिक दौलत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो