scriptसहारनपुर में दिव्यांग किशाेरी को हवस का शिकार बनाने की काेशिश, आराेपी काे लोगों ने दबाेचा | Accused arrested for attempting to rape a teenager in Saharanpur | Patrika News
सहारनपुर

सहारनपुर में दिव्यांग किशाेरी को हवस का शिकार बनाने की काेशिश, आराेपी काे लोगों ने दबाेचा

Highlights

शहर में एक ओर चल रही थी मिशन शक्ति के तहत जागरूकता रैली
कुतुबशेर थाना क्षेत्र बदनियती से युवक ने दिव्यांग किशाेरी काे दबाेचा

सहारनपुरOct 20, 2020 / 04:59 pm

shivmani tyagi

पत्रिका न्यूज नेटवर्क ( Saharanpur ) शहर में एक ओर मुख्यमंत्री के मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूरकता रैली निकाली जा रही थी और दूसरी ओर एक युवक ने दिव्यांग किशाेरी काे अपनी हवस का शिकार बनाने के इरादे से पकड़ लिया। किशाेरी ने शोर मचाया ताे आवाज सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हाे गए आराेपी काे दबाेच लिया।
यह भी पढ़ें

हापुड़ रेपकांड में महज 50 दिन में आया फैसला, अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

ग्रामीणाें ने आराेपी काे बाद में पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिसका कहना है कि आराेपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। घटना कुतुबशेर थाना क्षेत्र की है। यहां 15 साल की एक दिव्यांग लड़की किसी काम से घर से बाहर निकली थी। इसी दाैरान दूसरे संप्रदाय के एक युवक ने उसे पकड़ लिया और हवस का शिकार बनाने ( attempting to rape ) की काेशिश की। युवत की नीयत काे देखकर किशाेरी ने शाेर मचा दिया। शाेर सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हाे गए।
यह भी पढ़ें

MBBS EXAM आगरा में पकड़े गए मुन्नाभाई, ताबीज में सिम और कान में ब्लूटूथ लगाकर दे रहे थे परीक्षा

इकट्ठा हुए ग्रामणाें ने युवक काे दबाेच लिया। घटना की जानकारी हाेने पर किशाेरी के परिजन भी माैके पर पहुंच गए। इस दाैरान जमकर हंगामा हुआ। बाद में ग्रामीणों ने आराेपी काे पुलिस के हवाले कर दिया। कुतुबशेर थाना प्रभारी विनाेद कुमार ने बताया कि आराेपी काे हिरासत में लिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

Home / Saharanpur / सहारनपुर में दिव्यांग किशाेरी को हवस का शिकार बनाने की काेशिश, आराेपी काे लोगों ने दबाेचा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो