सहारनपुर। जुमे की नमाज को लेकर पूरे जिले में अलर्ट है। देवबंद से लेकर सहारनपुर तक अतिरिक्त फोर्स लगाया गया है। दरअसल पिछले जुमे को caa के विरोध के बीच लोग सड़कों पर आ गए थे, हंगामा कर दिया था। इसी को देखते हुए एक बार फिर से जुमे की नमाज के चलते सहारनपुर में अलर्ट किया गया है। saharanpur ssp सहारनपुर एसएसपी दिनेश कुमार पी Saharanpur ssp dinesh kumar p ने साफ शब्दों में कहा है कि जिले में धारा 144 लागू है। नमाज के बाद अगर कोई भी कानून व्यवस्था बिगाड़े का काम करता है या फिर कानून विरोधी कोई भी हरकत करता करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।