scriptरिश्ते से नाराज प्रेमी युगल ने हाेटल के कमरे में उठाया एेसा कदम उड़ गए परिजनाें के हाेश, आप भी रह जाएंगे सन्न | angry couple suicides in hotel room | Patrika News
सहारनपुर

रिश्ते से नाराज प्रेमी युगल ने हाेटल के कमरे में उठाया एेसा कदम उड़ गए परिजनाें के हाेश, आप भी रह जाएंगे सन्न

सहारनपुर के युगल ने रुड़की के एक हाेटल में किराए पर लिया था रूम आैर वहीं संदिग्ध हालाताें में कर ली आत्महत्या

सहारनपुरJan 25, 2019 / 09:36 pm

shivmani tyagi

crime news

सुसाईड

सहारनपुर। साथ जीने की कस्में खाने वाले सहारनपुर के एक प्रेमी युगल ने होटल के बंद कमरे में आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि परिजनाें ने लड़की का रिश्ता तय कर दिया था। जब युगल काे लगा कि अब वह एक साथ नहीं जी सकेंगे ताे दानाें ने एक साथ माैत काे गले लगा लिया। दोनों ने पहले एक सुसाइड नोट लिखा और फिर नाटकीय ढंग से एक दूसरे को गोली मार ली। हैरान कर देने वाली बात यह है कि, होटल स्टाफ को इस घटना की भनक तक नहीं लगी। रात को जब कर्मचारी के बैल बजाने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो इस घटना का पता चला। दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर पहुंची तो अंदर का हाल देखकर सन्न रह गई। दोनों के सिर में गोलियां लगी हुई थी और दोनों के शव फर्श पर पड़े हुए थे। कमरे से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट के आधार पर फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम को आत्महत्या की घटना माना जा रहा है। पुलिस ने दोनों के शव सहारनपुर से आए उनके परिजनों को सौंप दिए हैं।
दिल दहला देने वाली यह घटना 24 जनवरी की रात को हुई। दोनों ने दोपहर के समय होटल में कमरा किराए पर लिया था। रुड़की पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सहारनपुर की राम विहार कॉलोनी के रहने वाले मनेंद्र सिंह का बेटा विशाल त्यागी 24 जनवरी की दोपहर को बाइक से रुड़की पहुंचा था और इसने रुड़की के एक होटल में कमरा किराए पर लिया। विशाल त्यागी के साथ सहारनपुर की ही रहने वाली प्राची त्यागी नाम की लड़की भी थी। दोनों दोपहर के समय होटल के कमरे में चले गए। दोनों ने कमरा अंदर से बंद कर लिया। रात करीब 10:00 बजे होटल के एक कर्मचारी ने इनके रूम का दरवाजा खटखटाया। दरअसल कर्मचारी होटल के बाहर खड़ी इनकी बाइक को पार्किंग में खड़ी करवाने के लिए आया था। काफी देर तक भी जब दरवाजा नहीं खुला तो कर्मचारी को शक हुआ और उसने खिड़की से झांक कर देखा तो अंदर का हाल देख कर उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। कमरे में फर्श पर खून बह रहा था और दोनों नीचे पड़े हुए थे। कर्मचारी ने तुरंत इसकी सूचना होटल मैनेजर को दी और कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच गई। दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर पहुंची लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और दोनों मौत की नींद सो चुके थे। पुलिस को कमरे के अंदर से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें दोनों ने लिखा है कि वह एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। सुसाइड नोट और क्या लिखा है इसकी जानकारी तो पुलिस ने अभी नहीं दी है लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुसाइड नोट से यही अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जाता है कि लड़की के परिजनाें ने लड़की की शादी कहीं आैर तय कर दी थी। माना जा रही है कि इससे प्रेमी युगल हताश हाे गया। जब दाेनाें काे लगा कि वह एक साथ जी नहीं सकते ताे दाेनाें ने एक साथ माैत काे गले लगा लिया।
जब घटना का पता विशाल और प्राची के घर वालों को चला तो दोनों के परिवार में कोहराम मच गया। दोनों के परिवार रुड़की पहुंचे ताे पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने की तैयारी कर रही थी। फिलहाल दाेनाें के ही परिजनाें ने इस घटना के बारे में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है। पुलिस का कहना है कि पूरी घटना की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया पूरा मामला आत्महत्या का दिखाई देता है लेकिन दूसरे पहलुओं पर भी जांच चल रही है। पुलिस ने फिलहाल होटल के डीवीआर को अपने कब्जे में ले लिया है। सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग देखी जा रही है। देखा जा रहा है कि दोनों किस समय अपने कमरे के अंदर गए थे और इस अवधि में जब तक पुलिस पहुंची इनके कमरे से कोई अंदर या बाहर तो नहीं आया है।
विशाल था इंजीनियर आैर एमबीए कर रही थी प्राची

रुड़की के एक हाेटल में माैत काे गले लगाने वाला यह युगल पढ़ा लिखा था। युवती प्राची एमबीए कर रही थी आैर विशाल इंजीनयर था। बताया यह भी जाता है कि दाेनाें के बीच पिछले लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन इसी बीच परिजनाें ने युवती की शादी कहीं आैर तय कर दी। दाेनाें ने 24 जनवरी काे मिलने का निर्णय किया। दाेनाें दाेपहर काे रुड़की पहुंच गए आैर हाेटल का एक कमरा किराए पर ले लिया। उधर जब परिजन यहां काेतवाली मंडी पहुंचे आैर युवती की गुमशुदगी दर्ज कराई। बकाैल पुलिस जब विशाल की लाेकेशन पता की गई ताे उसकी लाेकेशन रुड़की आई। पुलिस अभी इस छानबीन में लगी हुई थी कि रुड़की से एक चाैंका देने वाली खबर आई जिसमें पता चला कि दाेनाें ने संदिग्ध हालाताें में आत्महत्या कर ली है।
एक ही बिरादरी के थे दाेनाें

अभी तक आपने अॉनर किलिंग के किस्से सुने हाेंगे। वेस्ट यूपी में बिरादरी काे लेकर भी अक्सर युगल का बिछड़ना पड़ता है आैर प्रेम के बीच बिरादरी आैर धर्म आ जाते हैं लेकिन यहां एेसा भी नहीं था। दाेनाें पढ़े लिखे हाेने के साथ-साथ एक ही बिरादरी के थे। बताया यह भी जाता है कि विशाल ने युवती के परिजनाें से इस रिश्ते के बारे में बात भी की थी लेकिन युवती के परिजन नहीं माने थे।

Home / Saharanpur / रिश्ते से नाराज प्रेमी युगल ने हाेटल के कमरे में उठाया एेसा कदम उड़ गए परिजनाें के हाेश, आप भी रह जाएंगे सन्न

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो