scriptVideo: सहारनपुर बवाल मामले में पुलिस कार्रवाई से भीम आर्मी में मचा हड़कंप, अब दी ये चेतावनी | Bhim Army statement against police action | Patrika News
सहारनपुर

Video: सहारनपुर बवाल मामले में पुलिस कार्रवाई से भीम आर्मी में मचा हड़कंप, अब दी ये चेतावनी

Highlights

भीम आर्मी पदाधिकारी बाेले किया जा रहा था शांतिपूर्ण प्रदर्शन
पथराव बवाल के बाद पुलिस कार्रवाई से भीम आर्मी मचा हड़कंप
पदाधिकारी बाेले कार्रवाई ऐसे कर दी जैसे हम आतंकवादी हाें

सहारनपुरSep 13, 2019 / 01:30 pm

shivmani tyagi

bhim_army.jpg

भीम आर्मी

सहारनपुर। घुन्ना कांड में पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई के बाद भीम आर्मी में खलबली मच गई है। अब भीम आर्मी पदाधिकारियों को यह डर सता रहा है कि पुलिस कभी भी उनकी गिरफ्तारी कर सकती है। इसी कार्रवाई से बचने के लिए अब भी मानी पदाधिकारियों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है जिसमें उन्होंने कहा है कि पुलिस कार्रवाई के विरोध में वह जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे।
यह भी पढ़ें

यूपी के मच्छराें पर शाेध करेंगे उत्तराखंड के विशेषज्ञ, सहारनपुर से हरिद्वार ले जाए गए मच्छर, जानिए वजह

भीम आर्मी के जिला प्रभारी प्रवीण गौतम और जिला अध्यक्ष रोहित राज ने साफ कहा कि पुलिस ने गलत तरीके से मुकदमे दर्ज किए हैं। बीमारी पदाधिकारियों को यह भी कहना है कि वह शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे थे। इसके बावजूद माहौल खराब किया गया। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि अगर ये लाेग शांतू पूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे ताे पुलिस और श्रद्धालुओं पर पथराव किसने किया ?
यह भी पढ़ें

150 जवानाें के साथ DM-SSP ने मारा सहारनपुर जिला जेल में छापा

पुलिस ने अब इस मामले में 104 लोगों को नामजद करते हुए 750 के खिलाफ कार्रवाई की है। भीम आर्मी पदाधिकारियों का यह भी कहना है कि उनकी ओर से एक तहरीर दी गई थी जिसमें प्रतिमा तोड़ने वालों को नामजद किया गया था लेकिन पुलिस ने उनकी तहरीर को दर्ज नहीं किया। यह आराेप लगाते हुए भीम आर्मी पदाधिकारियों ने कहा है कि 17 सितंबर को भीम आर्मी जेल भरो आंदोलन शुरू करेगी और सहारनपुर की जेल को पूरी तरह से भर दिया जाएगा।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Home / Saharanpur / Video: सहारनपुर बवाल मामले में पुलिस कार्रवाई से भीम आर्मी में मचा हड़कंप, अब दी ये चेतावनी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो