scriptभाजपा के सहारनपुर सांसद काे सता रही चिंता, देखिए वीडियाे में बता रहे हैं अपनी चिंता कारण | Bjp Leader Raghav Lakhan pal is worried about this Reason | Patrika News
सहारनपुर

भाजपा के सहारनपुर सांसद काे सता रही चिंता, देखिए वीडियाे में बता रहे हैं अपनी चिंता कारण

एक कार्यक्रम में पहुंचे सांसद ने बताया सहारनपुर के गांव-गांव में हाे रहा है कुछ एेसा जिससे बढ़ती जा रही है उनकी चिंता, युवा पीढ़ी से किया बचने का आह्वान

सहारनपुरNov 11, 2018 / 09:58 am

shivmani tyagi

saharanpur news

mp raghav lakhan pal sharma

सहारनपुर। बीजेपी से सहारनपुर के सांसद राघव लखन पाल शर्मा इन दिनाें चिंता में हैं। एक कार्यक्रम में पहुंचे सांसद ने यह खाेला। उन्हाेंने बताया कि जिले के गांव-गांव जाकर कुछ लाेग युवाआें काे बरगलाने की काेशिश कर रहे हैं। सिर्फ काेशिश ही नहीं कर रहे बल्कि कई गांव के लाेग आैर युवा इस दुश्मन की चपेट में आ गए हैं। सांसद ने यह बाते शहर के जिम्मेदार नागरिकाें आैर मंडलायुक्त से लेकर डीआईजी, एसएसपी आैर प्रशासनिक अधिकारियाें के सामने कही। सांसद ने सिर्फ कहा ही नहीं बल्कि युवा पीढ़ी काे सावधान हाेने आैर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियाें काे भी इस आेर ध्यान देने के लिए कहा।
ये है मामला

दरअसल सहारनपुर मंडलायुक्त सीपी त्रिपाठी ने सहारनपुर काे नशा मुक्त करने का बीड़ा उठाया है। इसी अभियान की शनिवार काे शुरुआत हुई। इस अभियान के की शुरुआत काे लेकर प्रदेश के आयुष राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉक्टर धर्म सिंह सैनी ने सहारनपुर में हाे रहे नशे के काराेबार आैर इसके प्रयाेग काे लेकर चाैंका देने वाले खुलासे किए। ताे नगर विधायक संजय गर्ग ने भी इस मुद्दे पर लाेगें काे जागरूक किया। विधायक देवेंद्र निम ने बताया कि किस तरह से युवाआें काे नशे की इस गर्त से निकाला जा सकता है ताे पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने अभियान की सराहना की। मंडलायुक्त ने सीपी त्रिपाठी ने बताया कि क्याें इस अभियान की आवश्यकता पड़ी आैर किस तरह अब यह अभियान गांव-गांव चलेगा।
इसी दाैरान सहारनपुर सांसद ने राघव लखनपाल शर्मा ने बताया कि उनके पास जाे रिपाेर्ट आ रही हैं वह बेहच चाैंका देने वाली हैं। नशा गांव-गांव अपने पैर पसार रहा है आैर युवा पीढ़ी इस नशे की गर्त में जा रहा है। सांसद ने कहा कि यह गंदा काराेबार इतनी तेजी से सहारनपुर में फैल रहा है कि जितनी तेजी से वाट्सएेप का मैसेज भी नहीं फैलता। इस कार्यक्रम में सभी काे नशा मुक्ति अभियान काे सफल बनाने की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार वीरेंद्र आजम ने किया।

Home / Saharanpur / भाजपा के सहारनपुर सांसद काे सता रही चिंता, देखिए वीडियाे में बता रहे हैं अपनी चिंता कारण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो