scriptBreaking: सहारनपुर की 4 और रिपाेर्ट पॉजिटिव, कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर हुई पांच | Breaking: Saharanpur's 4 more report positive, Corona patients increas | Patrika News
सहारनपुर

Breaking: सहारनपुर की 4 और रिपाेर्ट पॉजिटिव, कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर हुई पांच

Highlights

रविवार शाम 61 रिपाेर्ट आई थी नेगेटिव
साेमवार काे 4 की रिपाेर्ट आई पॉजिटिव

सहारनपुरApr 06, 2020 / 09:41 pm

shivmani tyagi

coronavirus in Karnataka: शाम होते-होते तबलीगी जमात से लौटे लोगों ने बढ़ाई संख्या, कुल 151

Breaking: सहारनपुर की 4 और रिपाेर्ट पॉजिटिव, कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर हुई पांच

सहारनपुर। जनपदवासियों के लिए बुरी खबर है। रविवार काे जिन 61 लाेगाें की रिपाेर्ट आई थी उनमें से 4 की रिपाेर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है। अब सहारनपुर में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर पांच हाे गई है। ऐसे में सहारनपुर के लाेगाें काे सावधान रहना हाेगा और लॉक डाउन का और अधिक पालन करना हाेगा।
साेमवार शाम काे सहारनपुर में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। अभी तक यहां कोरोना का केवल एक ही मामला था। सोमवार शाम को 4 और रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सहारनपुर में कोरोना के 5 मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। यह अलग बात है कि, रात तक सहारनपुर सीएमओ के पास रिपाेर्ट की प्रति नहीं पहुंची थी उन्हे मेरठ लैब से फाेन पर ही यह सूचना दी गई कि सहारनपुर की चार रिपाेर्ट पॉजिटिव हैं।
सहारनपुर में कोरोना का पहला मामला असम के एक व्यक्ति में सामने आया था। 67 वर्षीय यह व्यक्ति जमात में सहारनपुर पहुंचे थे जिन्हे आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। इसके बाद तीन दिन तक जिले में एक भी रिपाेर्ट पॉजिटिव नहीं आई। रविवार काे 61 लाेगाें की रिपाेर्ट मेरठ लैब से आई लेकिन इनमें से 4 के रिजल्ट राेक लिए गए बाकी सभी की रिपाेर्ट नेगेटिव थी। रविवार रात काे यह खबर काफी हद तक राहत देने वाली थी।
अब साेमवार काे इन्ही चार की रिपाेर्ट पॉजिटिव आई है। इस रिपाेर्ट ने सहारनपुरवासियों काे तगड़ा झटका दिया है। दरअसल सहारनपुर के लाेग समझ रहे थे कि खतरा टल गया है लेकिन अब इस रिपाेर्ट के बाद यह आशंका प्रबल हाे गई है कि सहारनपुर में इससे कहीं अधिक लाेग कोरोना संक्रमण की चपेट में हाे सकते हैं।
अब स्वास्थ्य विभाग यह पता लगाने में जुट गया है कि जिनकी रिपाेर्ट पॉजिटिव आई है वह पिछले एक पखवाड़े में किन-किन लाेगाें से मिले थे। अब इन सभी काे क्वारंटीन कराया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीएस सोढ़ी ने रिपोर्ट पॉजिटिव आने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि रविवार शाम 61 रोगियों की रिपोर्ट आई थी लेकिन उनमें से चार रिपोर्ट वेटिंग में रख ली गई थी और आज उन्ही चार रिपाेर्ट काे मेरठ लैब से पॉजिटिव बताया गया है।
अभी 80 जमातियों की रिपाेर्ट आना शेष

खतरा बस इतना ही नहीं है। आपको यह जानकर हैरानी हाेगी कि अभी 80 जमातियों की रिपाेर्ट आना शेष है। तीन दिन पहले इनके नमूने मेरठ लैब भेजे गए थे। इनमें से कुछ रिपाेर्ट कल आने की उम्मीद है। अब देखना यह है कि कल मंगलवार काे जाे रिपाेर्ट आती हैं उनमें कितने मामले में पॉजिटिव और कितने मामले नेगेटिव आते हैं ?

Home / Saharanpur / Breaking: सहारनपुर की 4 और रिपाेर्ट पॉजिटिव, कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर हुई पांच

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो