scriptगंगाेह उपचुनाव के लिए 37 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त, 852 EVM से हाेगा चुनाव | by Election EVM is ready For Gangoh by election | Patrika News
सहारनपुर

गंगाेह उपचुनाव के लिए 37 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त, 852 EVM से हाेगा चुनाव

Highlights

गंगोह उपचुनाव की तैयारियां पूरी
852 ईवीएम से होगा चुनाव
वाेटर लिस्ट का चल रहा सत्यापन

सहारनपुरSep 20, 2019 / 05:07 pm

shivmani tyagi

EVM

ईवीएम

सहारनपुर। गंगाेह उपचुनाव (By election की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उपचुनाव को लेकर 4 जोन बनाए गए हैं जिनमें 37 मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। कुल 852 ईवीएम मशीनें इस चुनाव में लगने वाली हैं। यह अलग बात है कि बैकअप में भी बड़ी संख्या में EVM मशीने रहेंगी।
उप चुनाव के लिए ईवीएम मशीनों का प्राथमिक निरीक्षण भी किया जा चुका है। इस बार खास बात यह है कि ऑनलाइन और मैनुअल दोनों तरीके से वोटर लिस्ट का भी सत्यापन किया जा रहा है। गंगाेह विधायक प्रदीप चौधरी के कैराना सांसद बन जाने के बाद गंगोह सीट पर उपचुनाव होना है। इसके लिए राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर स्थानीय पुलिस प्रशासन और निर्वाचन कर्मियों ने भी तैयारियों को लगभग अंतिम रूप दे दिया है। निष्पक्ष चुनाव कराने के उद्देश्य से सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती हो गई है। 4 जाेन बनाए गए हैं जिनमें 37 मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।
जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट जिला स्तर के अधिकारियों को ही बनाया गया है। यहां 426 बूथ हैं जिन पर चुनाव के दौरान मतदान होगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एसबी सिंह का कहना है कि लगभग सभी तैयारियां पूरी है। ऑनलाइन और ऑफलाइन मैनुअल वोटर लिस्ट का सत्यापन कराया जा रहा है। जिले में 24 लाख 46 हजार 621 मतदाता हैं। इनमें से गंगोह विधानसभा में 3,69,214 मतदाता हैं। अभी तक 63,250 मतदाताओं का सत्यापन भी संपूर्ण हो चुका है।
ये हैं प्रत्याशी

गंगाेह उप चुनाव सीट पर समाजवादी पार्टी ने हारे हुए प्रत्याशी रुद्र सैन काे चुनाव मैदान में उतारा है। इसी तरह से कांग्रेस ने भी इस सीट पर हारे हुए प्रत्याशी नाेमान मसूद पर दाव खेला है। बसपा ने चाैधरी इरशाद काे मैदान में उतारा है। भाजपा ने अभी तक इस सीट पर किसी पर भी प्रत्याशी की घाेषणा नहीं की है। उम्मीद जताई जा रही है कि नवरात्र में भाजपा भी इस सीट पर अपने प्रत्याशी की घाेषणा कर सकती है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Home / Saharanpur / गंगाेह उपचुनाव के लिए 37 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त, 852 EVM से हाेगा चुनाव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो