सहारनपुर

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शशी वालिया भी हुए भाजपाई

शशी वालिया ने दिल्ली में थामा भाजपा का दामन बोले अब तो प्रदेश में भाजपा ही एक विकल्प

सहारनपुरJan 26, 2022 / 08:23 pm

Shivmani Tyagi

bjp photo

सहारनपुर। चुनाव से ठीक पहले सहारनपुर में भाजपा और मजबूत हो गई है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शशी वालिया ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने दिल्ली में आयोजित एक सादे प्रोग्राम में कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और कहा कि सहारनपुर में भाजपा को मजबूती के साथ जीतने का काम करेंगे।
जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे यूपी में कांग्रेस को एक के बाद एक झटके लगते जा रहे हैं। सहारनपुर में तीन बड़े नेता पहले ही कांग्रेस छोड़ चुके हैं। इमरान मसूद और सहारनपुर देहात से कांग्रेस विधायक मसूद अख्तर ने भाजपा को बाय-बाय कह दी थी। दोनों समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे। इसी तरह से कांग्रेस के बेहट से विधायक नरेश सैनी ने भी कांग्रेस छोड़ दी थी और उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था। अब कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शशि वालिया ने भी कांग्रेस को बाय बाय कर दी और भाजपा के साथ हो लिए। शशी वालिया सहारनपुर में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह के साथ भाजपा ज्वाइन की। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, अनुराग ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें

मिलिए आप प्रत्याशी से जो करते हैं खेती लेकिन इनके पास है सबसे अधिक दौलत



यह भी पढ़ें

सस्ते लोन पर खरीदें बुलेट, शोरूम पर ही मिनटों में कंपनी दे रही लोन

Home / Saharanpur / कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शशी वालिया भी हुए भाजपाई

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.