scriptUP 100 पर कॉल की ताे पूर्व प्रधान ने पुत्रवधु काे उतारा माैत के घाट, थाने जाकर बाेला कर लो गिरफ्तार | Crime against women in saharanpur father in law Murder his son wife | Patrika News
सहारनपुर

UP 100 पर कॉल की ताे पूर्व प्रधान ने पुत्रवधु काे उतारा माैत के घाट, थाने जाकर बाेला कर लो गिरफ्तार

खबर की खास बातें

दाे दिन पहले पुत्रवधू ने की थी UP 100 काे कॉल
इसी से नाराज था ससुर कर दी बेरहमी से हत्या
हत्या करने के बाद पहुंचा थाने बाेले कर दी खत्म

सहारनपुरAug 23, 2019 / 10:28 am

shivmani tyagi

saharanpur news

murder

सहारनपुर। स्मार्ट सिटी सहारनपुर की यह घटना आपके रोंगटे खड़े कर देगी। पति-पत्नी के विवाद में पत्नी ने UP 100 को कॉल करके शिकायत की ताे इससे नाराज ससुर ने बेरहमी से पुत्रवधू की हत्या कर दी।
इस घटना के बाद हत्यराेपी ससुर सीधे पुलिस थाने पहुंच गया और थाने जाकर पुलिस से कहा कि लाे मुझे गिरफ्तार कर लाे मैने अपने बेटे की बहू की हत्या कर दी है। मैंने अपनी पुत्रवधू की रोज-रोज की झिक-झिक काे ही खत्म कर दिया है। यह सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई।
घटना बेहट थाना क्षेत्र के गांव पिठोरी की है। इसी गांव के रहने वाले पूर्व प्रधान सुमेर सिंह ने अपनी बेटी की शादी नागल थाना क्षेत्र के गांव संतागढ़ की रहने वाली वंदना के साथ कराई थई। बताया जाता है कि शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच अनबन चलती रहती थी। गुरुवार को एक बार फिर से दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और विवाद के बाद वंदना ने यूपी हंड्रेड ( UP 100) को कॉल कर दी। घर पहुंची यूपी हंड्रेड की टीम ने जब मामला गंभीर पाया तो वह वंदना के पति को अपने साथ थाने ले आई।
इस बात से नाराज होकर ससुर सुमेर सिंह ने गला दबाकर पुत्रवधू की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद सुमेर सिंह खुद थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसने अपनी पुत्र वधू की हत्या कर दी है। यह सुनकर पुलिस थाने में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मुकदमा दर्ज कर हत्याराेपी काे गिरफ्तार कर लिया।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Home / Saharanpur / UP 100 पर कॉल की ताे पूर्व प्रधान ने पुत्रवधु काे उतारा माैत के घाट, थाने जाकर बाेला कर लो गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो