scriptमदरसे के हॉस्टल से भतीजी को बहला फुसलाकर ले गया चाचा और घर में किया.. | deoband saharanpur attempt to rape case by step uncle | Patrika News
सहारनपुर

मदरसे के हॉस्टल से भतीजी को बहला फुसलाकर ले गया चाचा और घर में किया..

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज ताे कर लिया लेकिन पीड़िता का आराेप है कि पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं की है।

सहारनपुरSep 15, 2017 / 05:57 pm

Rajkumar

rape case

सहारनपुर/देवबंद। इल्म की नगरी में इल्म हासिल करने आई छात्रा के साथ कलयुगी सौतेले चाचा व उसके एक रिश्तेदार ने अपने घर ले जाकर अश्लील हरकते करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास किया। छात्रा ने शाेर मचाया ताे इस घटना का पता चल सका। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज ताे कर लिया लेकिन पीड़िता का आराेप है कि पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं की है।

पीड़ित छात्रा नगर के एक मदरसे में आलिमा का कोर्स कर रही थी, अचानक उसकी तबियत खराब हो जाने के कारण छात्रा का कलयुगी सौतेला चाचा दिलशाद छात्रा को ईलाज के लिए अपने घर मोहल्ला पठानपुरा ले गया और देर रात कलयुगी चाचा व उसके एक रिश्तेदार ने छात्रा के साथ अश्लील हरकते की। विराेध करने पर छात्रा काे धमकाने का भी प्रयास किया इसके बाद छात्रा ने पूरी घटना चाची और पिता को बताते हुए जानकारी दी कि चाचा ने किसी को कुछ भी बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी है।

बताया जाता है कि सौतेला चाचा कई दिनों से उसके साथ अश्लील हरकते कर रहा था। जब मुम्बई से पीड़ित छात्रा की मां उससे मिलने के लिए देवबंद आई ताे उसने पूरी घटना अपनी मां काे बताई आैर इसके बाद वे लोग पुलिस थाने पहुंचे। मां बेटी ने आराेपियाें के खिलाफ रिपाेर्ट दर्ज कराई। कोतवाली देवबंद में तीन सितम्बर को आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज हुआ था। अब पीड़िता का आराेप है कि वह कोतवाली के चक्कर काटकर थक चुकी है मगर पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। आराेप यह भी है कि अब आरोपी लगातार छात्रा व उसकी मां को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित छात्रा की मां ने परेशान होकर मुख्यमंत्री को तहरीर की कॉपी फैक्स कर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित छात्रा की मां और पिता ने किया था कोर्ट मैरेज

मोहल्ला पठानपुरा देवबंद निवासी शमशाद (काल्पनिक नाम) जो सऊदी अरब के मक्का शहर में काम करता है, उसने पीड़ित छात्रा की मां रुबीना (काल्पनिक नाम) जो विधवा थी, उससे लगभग तीन वर्ष पूर्व कोर्ट मैरेज किया था उसके बाद शमशाद फिर सऊदी अरब चला गया और अपनी सौतेली बेटी को देवबंद के एक प्रसिद्ध मदरसे में आलिमा के कोर्स की पढा़ई करने के लिए एडमिशन करा गया। छात्रा की मां महाराष्ट्र की नवी मुम्बई की रहने वाली हैं। वह भी वापस मुम्बई चली गयी, इसी दौरान छात्रा की तबियत खराब हो जाने के बाद कलयुगी चाचा उसे अपने घर ले गया। आराेप है कि घर पर ही उसने छात्रा के साथ अश्लीलता की।

पुलिस पर लगाए ये आराेप

छात्रा की मां इस घटना के बाद से देवबंद में है आैर आराेपियाें की गिरफ्तारी कराने के प्रयास कर रही है। इस महिला का आराेप है कि पुलिस इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं कर रही है। आराेप यह भी है कि गिरफ्तारी के बारे में पुलिस से बात करती है तो पुलिस पीड़िता को धमकाते हुए कहती है कि यह महाराष्ट्र नहीं यूपी है।

Home / Saharanpur / मदरसे के हॉस्टल से भतीजी को बहला फुसलाकर ले गया चाचा और घर में किया..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो